Asian Wrestling Championships 2020: भारत के 5 स्वर्ण सहित 20 पदक, 8 स्वर्ण के साथ जापान टॉप पर

सुनील कुमार ने भारत को 27साल बाद ग्रीको-रोमन में स्वर्ण दिलवाया
सुनील कुमार ने भारत को 27साल बाद ग्रीको-रोमन में स्वर्ण दिलवाया

नई दिल्ली में आयोजित 2020 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने 5 सवर्ण सहित 20 पदक जीते और पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। जापान की टीम 8 स्वर्ण पदक के साथ टॉप पर रही, वहीं ईरान 7 स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर रहा। हालाँकि सबसे ज्यादा पदक के मामले भारत टॉप पर रहा। कोरोनावायरस के कारण चीन की टीम ने चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लिया।

भारत की तरफ से ग्रीको-रोमन 87 किलोग्राम वर्ग में सुनील कुमार ने स्वर्ण पदक जीता और इस वर्ग में 27 साल बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले 1993 में पप्पू यादव ग्रीको-रोमन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। सुनील कुमार के अलावा 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में रवि कुमार दहिया ने भी स्वर्ण पदक जीता।

महिलाओं में पिंकी ने 55 किलोग्राम फ्रीस्टाइल, सरिता मोर ने 59 किलोग्राम फ्रीस्टाइल और दिव्या काकरण ने 68 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता।

सरिता मोर
सरिता मोर

पुरुष वर्ग में बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल, जितेंदर कुमार ने 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल, गौरव बलियान ने 79 किलोग्राम फ्रीस्टाइल और सत्यवर्त कादियान ने 97 किलोग्राम फ्रीस्टाइल ने रजत पदक जीता। महिलाओं में निर्मला देवी ने 50 किलोग्राम और साक्षी मलिक ने 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता।

पुरुष वर्ग फ्रीस्टाइल में राहुल अवारे ने 61 किलोग्राम और दीपक पूनिया ने 86 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। ग्रीको-रोमन में अर्जुन हालाकुर्की ने 55 किलोग्राम, आशू ने 67 किलोग्राम, आदित्य कुंडू ने 72 किलोग्राम और हरदीप सिंह ने 97 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता। महिलाओं में विनेश फोगाट ने 53 किलोग्राम, अंशू मलिक ने 57 किलोग्राम और गुरशरण प्रीत कौर ने 72 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।

जापान, ईरान और भारत के अलावा कज़ाकस्तान ने पांच, किर्गिस्तान और उज़्बेकिस्तान ने दो-दो और दक्षिण कोरिया ने एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Edited by निशांत द्रविड़