भारत की अंशु मलिक फाइनल में स्वर्ण पदक से चूकीं, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल 

Anshu Malik Silver Medal - CWG 2022
Anshu Malik Silver Medal - CWG 2022

Commonwealth Games 2022 में भारत की अंशु मलिक ने महिला 57kg वर्ग में रजत पदक जीत लिया है। फाइनल में उन्होंने बढ़िया वापसी की, लेकिन नाइजीरिया की ओडुनायो अडेकुओरोये ने उन्हें 7-3 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा कर लिया। ओडुनायो अडेकुओरोये का यह लगातार तीसरा कॉमनवेल्थ गेम्स स्वर्ण है और उन्होंने इससे पहले 2018 और 2014 गेम्स में भी स्वर्ण जीता था। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का आठवां रजत पदक है।

क्वार्टरफाइनल में अंशु ने ऑस्ट्रेलिया की इरेन साइमेयोनिडिस को 10-0 और सेमीफाइनल में श्रीलंका की नेथमी पोरूथोटागे को भी 10-0 से हराया था। महिला 57kg वर्ग में कनाडा की हन्नाह टेलर और श्रीलंका की नेथमी पोरूथोटागे ने कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया।

रेसलिंग में यह भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में 39वां रजत और कुल मिलाकर 103वां पदक है।

Quick Links