WWE WrestleMania 38 के आयोजन में काफी कम समय बचा है। कई सालों से रेसलमेनिया (WrestleMania) इवेंट देखने को मिल रहा है। 1985 में पहली बार WrestleMania का आयोजन हुआ था और यह काफी सफल रहा था। इसके बाद से यह WWE का अहम हिस्सा बन गया। इस इवेंट का इतिहास बड़ा रहा है।
इस साल WrestleMania में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच देखने को मिलेगा। दोनों का यह मेन इवेंट शानदार साबित हो सकता है। इसके पहले भी कई अच्छे मेन इवेंट्स का आयोजन हुआ है। इस आर्टिकल में हम पिछले 10 WrestleMania मेन इवेंट्स और उनके नतीजों पर नजर डालेंगे।
WWE WrestleMania के पिछले 10 मेन इवेंट मैचों और उनके नतीजों पर एक नजर
- Wrestlemania 27: द मिज़ ने जॉन सीना को हराकर WWE चैंपियनशिप को रिटेन किया था।
- WrestleMania 28: द रॉक ने ऐतिहासिक मेन इवेंट में जॉन सीना को पराजित किया था।
- WrestleMania 29: जॉन सीना ने द रॉक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में हराया था।
- WrestleMania 30: डेनियल ब्रायन ने रैंडी ऑर्टन और बतिस्ता को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी।
- WrestleMania 31: सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया। उन्होंने अंत में जीत दर्ज की और नए वर्ल्ड चैंपियन बने थे।
- WrestleMania 32: रोमन रेंस ने ट्रिपल एच को पराजित करते हुए WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी।
- WrestleMania 33: रोमन रेंस और द अंडरटेकर के बीच मैच हुआ था। इस मैच में रोमन रेंस को एक बड़ी जीत मिली थी।
- WrestleMania 34: ब्रॉक लैसनर ने रोमन रेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था।
- WrestleMania 35: बैकी लिंच ने विमेंस इतिहास के पहले मेन इवेंट मैच में शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी को पराजित करते हुए Raw और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी।
- WrestleMania 36, नाईट 1: द अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स के बीच बोनयार्ड मैच हुआ था और यहां द डेडमैन की जीत हुई थी।
- WrestleMania 36, नाईट 2: ड्रू मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर को WWE चैंपियनशिप मैच में हराकर टाइटल जीता था।
- WrestleMania 37, नाईट 1: बियांका ब्लेयर ने साशा बैंक्स को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था।
- WrestleMania 37, नाईट 2: रोमन रेंस ने डेनियल ब्रायन और ऐज को पराजित करते हुए यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया।
इस साल WrestleMania 38 में भी दो मेन इवेंट देखने को मिलेंगे।