12 WWE चैंपियंस और उनकी हाइट कितनी है: रोमन रेंस समेत मौजूदा चैंपियंस कितने लंबे हैं?

WWE के मौजूदा चैंपियंस की लंबाई
WWE के मौजूदा चैंपियंस की लंबाई

एक समय था जब WWE में सबसे तगड़े और लंबे सुपरस्टार्स को अधिक तवज्जो दी जाती थी और उन्हें ही सफलता मिलने की ज्यादा संभावनाएं होती थीं। समय बीतने के साथ WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन ने समय की मांग के अनुसार बदलाव लाने शुरू किए, इसी का नतीजा रहा कि WWE में रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio), एडी गुरेरो (Eddie Guerrero) और डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) जैसे छोटे कद के सुपरस्टार्स ने भी सफलता पाई। इस आर्टिकल में हम WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस और उनकी लंबाई के बारे में आपको बताएंगे।

ये भी पढ़ें: 12 WWE चैंपियंस और उनका वजन कितना है: रोमन रेंस समेत मौजूदा चैंपियंस कितने किलो के हैं?

#WWE Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली - 5 फुट 7 इंच

Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली
Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली

रिया रिप्ली WWE की सबसे उभरती हुई विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हैं। इसी साल फरवरी के महीने में वो Raw रोस्टर की फुल टाइम मेंबर बनीं और उसके कुछ महीने बाद ही WrestleMania 37 में असुका को हराकर नई Raw विमेंस चैंपियन भी बनीं। इस समय शार्लेट उनकी अगली चैलेंजर के रूप में उभर कर सामने आई हैं और WrestleMania Backlash 2021 पीपीवी में उन्हें असुका और शार्लेट के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट चैंपियनशिप मैच में अपना टाइटल डिफेंड करना होगा।

ये भी पढ़ें: WWE इतिहास में देखे गए 5 सबसे बड़े धोखे

#WWE SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर - 5 फुट 7 इंच

SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर
SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर

बियांका ब्लेयर के लिए भी साल 2021 की शुरुआत बेहद शानदार रही है। साल की शुरुआत में विमेंस Royal Rumble मैच की विजेता बनीं, उसके बाद WrestleMania 37 के लिए SmackDown विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स को अपनी प्रतिद्वंदी के रूप में चुना। आखिरकार साल के सबसे बड़े शो में बैंक्स को हराकर वो नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनीं। इस समय उनकी दुश्मनी बेली से चल रही है और WrestleMania Backlash में उन्हें बेली के खिलाफ ही अपनी चैंपियनशिप बेल्ट का बचाव करना होगा।

ये भी पढ़ें: 3 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में रोमन रेंस और अंडरटेकर दोनों को हरा चुके हैं

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

#WWE Raw टैग टीम चैंपियंस - एजे स्टाइल्स (5 फुट 11 इंच) और ओमोस (7 फुट 3 इंच)

WWE Raw टैग टीम चैंपियंस
WWE Raw टैग टीम चैंपियंस

WWE मेन रोस्टर में आने के बाद ओमोस, एजे स्टाइल्स के बॉडीगार्ड बने हुए थे, लेकिन WrestleMania 37 से ठीक पहले उन्हें टैग टीम का दर्जा दिया गया। शो में उन्होंने द न्यू डे को हराकर Raw टैग टीम चैंपियनशिप बेल्ट अपने नाम की थी। एक तरफ ओमोस ने अपने WWE करियर में पहली बार कोई चैंपियनशिप जीती, वहीं स्टाइल्स को WWE ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने का सम्मान प्राप्त हुआ।

#SmackDown टैग टीम चैंपियंस - डॉल्फ जिगलर (6 फुट) और रॉबर्ट रूड (6 फुट 1 इंच)

WWE SmackDown टैग टीम चैंपियंस
WWE SmackDown टैग टीम चैंपियंस

रॉबर्ट रूड और डॉल्फ जिगलर की टीम 'द डर्टी डॉग्स' जनवरी में एक SmackDown एपिसोड में द स्ट्रीट प्रॉफिट्स को हराकर नई SmackDown टैग टीम चैंपियन बनी थी। दोनों को प्रो रेसलिंग का काफी अनुभव हासिल है और इससे पहले भी ढेरों टाइटल्स अपने नाम कर चुके हैं। इस समय द स्ट्रीट प्रॉफिट्स और द अल्फा एकेडमी उनकी अगली चैलेंजर टीम के रूप में उभर कर सामने आई हैं।

#WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन शेमस - 6 फुट 3 इंच

शेमस
शेमस

शेमस मौजूदा WWE रोस्टर के सबसे अनुभवी सुपरस्टार्स में से एक हैं और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुके हैं। उन्होंने WrestleMania 37 में रिडल को हराकर तीसरी बार अपने करियर में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप बेल्ट अपने नाम की थी। फिलहाल हम्बर्टो कारिलो और मंसूर को उनके साथ जोड़कर बड़ा पुश देने की कोशिश की जा रही है।

#WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन अपोलो क्रूज़ - 6 फुट 1 इंच

WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन अपोलो क्रूज़
WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन अपोलो क्रूज़

WWE WrestleMania 37 में कई टाइटल चेंज देखने को मिले, जिनमें इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल चेंज भी एक रहा। शो में बिग ई को हराकर अपोलो क्रूज़ अपने करियर में पहली बार WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने थे। फिलहाल वो एक नाइजीरियाई सुपरस्टार का किरदार निभा रहे हैं और कमांडर अजीज उनके बॉडीगार्ड हैं और इन दिनों बिग ई ही उनके दुश्मन बने हुए हैं।

WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस - नाया जैक्स (6 फुट) और शायना बैज़लर (5 फुट 7 इंच)

WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस
WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस

नाया जैक्स और शायना बैज़लर को एक टीम के रूप में दिखाने के WWE के फैसले की शुरुआत में खूब आलोचना की गई थी। लेकिन अब स्थिति साफ होने लगी है कि WWE विमेंस टैग टीम डिविजन को उनकी कितनी ज्यादा जरूरत है।

Royal Rumble 2021 के किकऑफ शो में वो असुका और शार्लेट को हराकर दूसरी बार विमेंस टैग टीम चैंपियन बनी थीं। इस समय Raw में लाना-नेओमी की टीम और SmackDown में नटालिया-टमिना की टीम उनकी सबसे बड़ी दुश्मन बनी हुई हैं।

WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले - 6 फुट 3 इंच

WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले
WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले को अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बनने के लिए 15 साल से भी ज्यादा समय का इंतज़ार करना पड़ा था। आखिरकार 1 मार्च के Raw एपिसोड में वो द मिज़ को हराकर WWE चैंपियनशिप बेल्ट को अपने नाम करने में सफल रहे। WrestleMania 37 में ड्रू मैकइंटायर को हराकर अपने टाइटल को डिफेंड किया और अब WrestleMania Backlash में मैकइंटायर और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराने की कोशिश करेंगे।

#WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस - 6 फुट 3 इंच

WWE यूनिवर्सल चैंपियन
WWE यूनिवर्सल चैंपियन

पिछले साल COVID-19 महामारी के प्रकोप के चलते रोमन रेंस ने WrestleMania 36 से भी अपना नाम वापस ले लिया था। लेकिन Summerslam पीपीवी में उनकी वापसी के बाद उनका करियर एक नया मोड़ ले चुका है। वो कंपनी के सबसे बड़े हील सुपरस्टार बन चुके हैं और पिछले कई महीनों से WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने रहे हैं। इस समय सिजेरो उनके चैलेंजर के रूप में उभर कर सामने आए हैं।

Quick Links