WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग इतिहास की सबसे बड़ी कंपनी कहा जा सकता है। कई सालों से WWE ने रेसलिंग जगत में शीर्ष पर जगह बनाई हुई है वहीं पूरी दुनिया में इसके फैंस मौजूद है। WWE में काम करना आसान नहीं रहता है और किसी भी स्टार के लिए यहां जगह बनाना सबसे ज्यादा मुश्किल है।
ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने एक Royal Rumble मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा एलिमिनेशन किये हैं
कई सारे सुपरस्टार्स WWE में काम कर चुके हैं लेकिन उनके लिए शीर्ष पर पहुंचना हमेशा ही मुश्किल रहा है। इसके बावजूद कुछ ऐसे सुपरस्टार्स है जो WWE में काफी ज्यादा नाम बनाने में सफल रहे हैं। साथ ही कुछ सुपरस्टार्स को WWE के ऑल टाइम ग्रेट रेसलर्स कहा जा सकता है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 13 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कहा जा सकता है।
13- WWE दिग्गज ऐज
ऐज ने 1996 में डेब्यू किया था और पहले वो टैग टीम में काम किया करते थे। बाद में वो एक जबरदस्त सिंगल्स स्टार के रूप में भी सामने आए। उन्होंने रॉयल रंबल जीतने के साथ रेसलमेनिया में मेन इवेंट भी किया है। वो 11 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके हैं। साथ ही वो हर एक मिड-कार्ड टाइटल भी जीत चुके हैं। उन्होंने कई दिग्गजों को पराजित भी किया है।
ये भी पढ़ें:- 7 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने Royal Rumble मैचों के इतिहास में 3 घंटे से ज्यादा का समय बिताया है
12- मिक फोली
मिक फोली ने 1996 में डेब्यू किया था और वो अपने मैनकाइंड वाले गिमिक की वजह से जबरदस्त सफलता हासिल करने में सफल रहे थे। वो WWE में 3 बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं और उन्होंने हार्डकोर टाइटल पर भी कब्जा किया था। उन्होंने फैंस को कई यादगार पल दिए हैं और कोई उन्हें भूल नहीं पाएगा। फोली की तरह कोई भी हार्डकोर स्टार उतना प्रभावित नहीं कर पाया।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।