2 कारण क्यों डेनियल ब्रायन का AEW में डेब्यू करना अच्छा फैसला है और 2 क्यों उन्हें WWE के साथ बने रहना चाहिए था

AEW All Out में डेनियल ब्रायन का डेब्यू हुआ
AEW All Out में डेनियल ब्रायन का डेब्यू हुआ

AEW का ऑल आउट (All Out) पीपीवी काफी धमाकेदार साबित हुआ। इसे AEW के इतिहास में अब तक का सबसे जबरदस्त इवेंट माना जाएगा। AEW ने पहले ही कई जबरदस्त मैचों का ऐलान कर दिया था। साथ ही कुछ सरप्राइज डेब्यू भी देखने को मिले। पूर्व WWE सुपरस्टार ब्रायन डेनियलसन (डेनियल ब्रायन) ने अपना डेब्यू किया।

मेन इवेंट में क्रिश्चियन केज और कैनी ओमेगा के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच के बाद एडम कोल का डेब्यू हुआ। सभी के लिए यह बड़ा शॉक था। हालांकि, सरप्राइज यहीं पर खत्म नहीं हुआ। इसके बाद ब्रायन डेनियलसन ने डेब्यू किया और उन्होंने बेबीफेस सुपरस्टार्स के साथ मिलकर द एलीट पर हमला किया।

डेनियल ब्रायन का AEW में डेब्यू काफी ज्यादा शॉकिंग साबित हुआ। कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि AEW में जाना उनके लिए सही निर्णय था और कुछ कारणों से लगता है कि उन्हें WWE के साथ ही बने रहना चाहिए था। इस आर्टिकल में हम 2 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनकी वजह से डेनियल ब्रायन का AEW में जाना अच्छा निर्णय था और 2 कारण क्यों उन्हें WWE में बने रहना चाहिए।

2- AEW नहीं बल्कि WWE के साथ बने रहना चाहिए था: WWE की वजह से उन्हें सफलता मिली थी (यस मूवमेंट)

डेनियल ब्रायन ने WWE में कदम रखने के बाद मुख्य रूप से सफलता हासिल की थी। वो आते ही सफलता पाने लगे थे। इसके बावजूद यस मूवमेंट की शुरुआत के बाद से ही ब्रायन का करियर पूरी तरह बदल गया। वो अचानक से WWE के टॉप स्टार बन गए और फैंस उन्हें पसंद करने लग गए। WWE ने भी उन्हें इसी वजह से सफल होने में मदद की। उन्होंने पूरी दुनिया में टॉप WWE स्टार के रूप में नाम कमाया था।

ऐसे में अगर वो WWE में बने रहते तो उनके लिए यह अच्छा विकल्प रहता। कोई भी फैन उनके यस मूवमेंट से बोर नहीं हुआ था। इसी वजह से उन्हें WWE में बने रहना चाहिए था। वो बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में और भी ज्यादा सफलता हासिल कर सकते थे। उनके लिए यह काफी अच्छा विकल्प रहता।

2- अच्छा फैसला है: पार्ट-टाइम काम करने के लिए

डेनियल ब्रायन ने पहले कई बार इंटरव्यू में बताया है कि वो पार्ट-टाइमर के रूप में काम करना चाहते हैं। हालांकि, WWE ने शायद उन्हें इस चीज़ की अनुमति नहीं दी होगी। दूसरी ओर AEW में उन्हें उतने मैच नहीं लड़ने होंगे। AEW अपने पीपीवी और इवेंट्स हर महीने बुक नहीं करता है।

इसी वजह से ब्रायन के पास कम काम करने का मौका रहेगा। इसी दौरान वो अपने परिवार को भी समय दे पाएंगे। इसी वजह से उनका यह फैसला काफी अच्छा साबित हुआ है। अब वो पार्ट-टाइमर के रूप में काम करने की अपनी इच्छा पूरी कर सकते हैं। ब्रायन को इस नए किरदार में देखना रोचक रहेगा।

1- WWE keसाथ बने रहना चाहिए था: ब्रायन को अच्छी तरह से बुक किया था

WWE काफी मौकों पर सुपरस्टार्स को बेहतर तरीके से बुक नहीं करता है। इसी वजह से वो सुपरस्टार्स नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करते हैं और दूसरे प्रमोशन में जाकर काम करते हैं। डीन एम्ब्रोज़ ने भी कुछ ऐसा ही किया था। हालांकि, डेनियल ब्रायन को खराब तरीके से बुक नहीं किया गया था।

उन्हें काफी समय से जबरदस्त पुश मिल रहा था। वो WrestleMania 37 के मेन इवेंट में शामिल थे। इसके अलावा साल 2021 की शुरुआत से ही वो लगातार SmackDown के मुख्य सुपरस्टार्स में से एक थे। उन्हें WWE के साथ बने रहना चाहिए था क्योंकि उन्होंने ब्रायन को अच्छी तरह बुक किया था।

1- अच्छा फैसला है: कुछ ड्रीम मैच देने के लिए

AEW में डेनियल ब्रायन के लिए कई सारे ड्रीम मैच मौजूद हैं। वो AEW में कई जबरदस्त मैच लड़कर प्रभावित कर सकते हैं। AEW में उनके पास कैनी ओमेगा, हैंगमैन पेज, MJF, डार्बी एलिन, क्रिश्चियन केज जैसे स्टार्स के खिलाफ मैच लड़ने का मौका रहेगा। वो AEW में शानदार ड्रीम मैच लड़ सकते हैं।

इसी वजह से उनका AEW में कदम रखना अच्छा निर्णय था। ब्रायन को रेसलिंग करना पसंद है और इन सभी सुपरस्टार्स के साथ लड़कर वो प्रशंसकों का ध्यान खींच सकते हैं। ब्रायन के पास यहां अपनी स्टोरीलाइंस बनाने का मौका भी रहेगा और इससे भी उन्हें काफी ज्यादा फायदा होगा।