2 WWE Superstars जिन्हें 2022 में पहली बार चैंपियन बनने का मौका मिला और 2 जिन्हें खराब तरीके से बुक किया गया

Ujjaval
WWE के लिए 2022 सही मायने में यादगार रहेगा
WWE के लिए 2022 सही मायने में यादगार रहेगा

WWE के लिए साल 2022 काफी जबरदस्त साबित हुआ है। उन्हें पैसों के मामले में बड़ा फायदा हुआ है। साथ ही WWE के लगभग सभी इवेंट्स देखने लायक रहे हैं। इस साल कई दिग्गज सुपरस्टार्स लड़ते हुए नजर आए हैं वहीं मौजूदा सुपरस्टार्स को भी WWE द्वारा तगड़ा पुश मिला है।

2022 में कई टाइटल चेंज देखने को मिले हैं और कुछ नए सुपरस्टार्स को चैंपियन बनने का मौका मिला है। हालांकि, कई सुपरस्टार्स को बहुत खराब तरीके से बुक किया गया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें 2022 में पहली बार चैंपियन बनने का मौका मिला वहीं 2 जिन्हें खराब तरीके से बुक किया गया।

2- साल 2022 खराब रहा: WWE सुपरस्टार सिएम्पा

सिएम्पा के लिए 2022 अभी तक निराशाजनक रहा है। WWE ने इस सुपरस्टार को Raw ब्रांड का हिस्सा बनाया है और उनके कैरेक्टर में थोड़ा बदलाव भी देखने को मिला है। लग रहा था कि सिएम्पा को बढ़िया तरह से पुश मिलेगा क्योंकि उन्हें NXT में जबरदस्त सफलता मिली थी। ऐसा कुछ नहीं हुआ।

NXT से मेन रोस्टर पर आए सुपरस्टार्स के मुकाबले सिएम्पा का साल खराब रहा है। उन्हें अभी तक किसी अहम स्टोरीलाइन में बुक नहीं किया गया है और वो काफी ज्यादा संघर्ष कर रहे हैं। सिएम्पा के पास काफी टैलेंट है और उन्हें इस तरह से बुक होते हुए देखना सही मायने में एक खराब चीज़ है।

2- साल 2022 में पहली बार चैंपियन बनें: गंथर

गंथर का WrestleMania के बाद मेन रोस्टर पर डेब्यू हुआ। उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है और अभी तक उन्हें बढ़िया तरह से पुश मिला है। उन्होंने कुछ हफ्ते पहले ही रिकोशे को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने NXT UK टाइटल जीता था लेकिन मेन रोस्टर पर उन्हें इस साल अपनी पहली चैंपियनशिप जीतने का मौका मिला।

गंथर का कैरेक्टर थोड़ा बदल गया था और उन्होंने अपने शरीर को ज्यादा फिट बनाया। इसी वजह से WWE मैनेजमेंट ने गंथर को चैंपियन बनाने का निर्णय लिया। अगर इसी तरह से पुश मिलता रहा तो आगे जाकर उन्हें वर्ल्ड टाइटल मैच भी मिल सकता है। 2022 में उन्होंने सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया है।

1- साल 2022 खराब रहा: जिंदर महल

जिंदर महल को WWE में पहले काफी सफलता मिली है। वो WWE चैंपियन बनने में सफल रहे थे और उनका टाइटल रन काफी बढ़िया रहा था। बाद में उन्हें खराब बुकिंग मिली और अभी उनका सही तरह से उपयोग नहीं किया जा रहा है। 2022 में फैंस को उम्मीद थी कि एक बार फिर महल को पुश मिलेगा।

ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। उन्हें इस साल ज्यादातर समय उपयोग नहीं किया गया और अभी वो एक साधारण स्टोरीलाइन का हिस्सा बने हुए हैं। महल को लगातार जॉबर की तरह दिखाया जा रहा है और यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ है। महल के टैलेंट का सही तरह से इस्तेमाल नहीं हो रहा है।

1- साल 2022 में पहली बार चैंपियन बनें: थ्योरी

थ्योरी के लिए 2022 काफी अच्छा रहा है और वो इस साल पहली बार चैंपियन बनने में सफल रहे। थ्योरी ने WrestleMania में अहम किरदार निभाया था और उन्हें काफी बड़े सैगमेंट में बुक किया गया था। बाद में थ्योरी की स्टोरीलाइन उस समय के यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन फिन बैलर के साथ शुरू हुई।

28 फरवरी 2022 को Raw के एपिसोड थ्योरी ने फिन बैलर को पराजित किया और यूएस टाइटल पर कब्जा किया। थ्योरी को अच्छी तरह पुश दिया जा रहा था और उन्हें चैंपियन बनने का मौका मिला। यह सही मायने में काफी बढ़िया चीज़ रही। अभी तक उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links