WWE: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) लगातार तीसरे और अपने करियर में 7वीं बार रेसलमेनिया (WrestleMania) को मेन इवेंट करने वाले हैं। इस बार वो अपनी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ साल के सबसे बड़े इवेंट में डिफेंड करने वाले हैं।
आपको बता दें कि रोमन रेंस ने WrestleMania में अभी तक द अंडरटेकर, ब्रॉक लैसनर, द अंडरटेकर, ट्रिपल एच, ऐज जैसे सुूपरस्टार्स को शिकस्त दी है। हालांकि WWE इतिहास में सिर्फ दो ही सुपरस्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने Roman Reigns को WrestleMania में हराया हुआ है। इस आर्टिकल में हम उन्हीं सुपरस्टार्स के ऊपर नज़र डालने वाले हैं।
आइए नज़र डालते हैं उन 2 WWE सुपरस्टार्स पर जिन्होंने Roman Reigns को WrestleMania में शिकस्त दी हुई है:
#) WWE WrestleMania 31 में सैथ रॉलिंस ने तोड़ा था Roman Reigns का सपना
Roman Reigns ने साल 2015 में Royal Rumble मैच को जीता था और इसके बाद WrestleMania 31 में ब्रॉक लैसनर को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। यह पहला मौका था जब रेंस मेगा शो के मेन इवेंट का हिस्सा बने थे। रेंस और लैसनर ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर भी दी।
हालांकि मैच के अंतिम समय में सैथ रॉलिंस ने सभी को हैरान करते हुए ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने अपना Money in the Bank ब्रीफकेस इस मैच में ही कैशइन कर दिया। रॉलिंस ने पहले रेंस को रिंग के बाहर भेजा था और फिर लैसनर पर स्टॉम्प लगाया। उन्होंने एक बार फिर बीस्ट पर स्टॉम्प लगाने का प्रयास किया, लेकिन इस बार लैसनर ने काउंटर करते हुए उन्हें F5 देने के लिए उठा लिया।
रेंस ने बीच में आते हुए लैसनर पर स्पीयर लगाया, जिसका फायदा रॉलिंस को हुआ। सैथ ने इस मौके का फायदा उठाया और रेंस पर स्टॉम्प लगाते हुए उन्हें पिन कर दिया। इसी के साथ रॉलिंस अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बन गए और रेंस का सपना चकनाचूर हो गया। WWE ने रॉलिंस की इस जीत को 'Heist of the Century' का नाम दिया।
#) WWE WrestleMania 34 में द बीस्ट के खिलाफ Roman Reigns हुए थे नाकाम
Roman Reigns ने साल 2018 में हुए मेंस Elimination Chamber मैच को जीता था और इसी के साथ उन्होंने WrestleMania 34 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हासिल किया। दोनों सुपरस्टार्स के बीच ग्रैंडेस्ट स्टेज पर होने वाला यह दूसरा मुकाबला था।
इस मैच में लैसनर ने पहले रेंस पर सुपलेक्स की बारिश कर दी और फिर रेंस ने भी सुपरमैन पंच एवं स्पीयर लगाया। इस बीच बीस्ट ने रेंस पर F5 लगाते हुए अपना दबदबा दिखाया और मैच में मोमेंटम हासिल किया। रेंस मैच के दौरान लहूलुहान भी हो गए थे, लेकिन फिर भी उन्होंने काफी देर तक टिकने का प्रयास किया।
अंत में लैसनर ने F5 लगाते हुए रेंस को पिन किया और अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया। यह जीत ब्रॉक लैसनर के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रही थी और इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीस्ट को बिग डॉग को हराने के लिए 6 F5 लगाने पड़े थे। हालांकि फैंस की तरफ से इस मैच को ज्यादा समर्थन नहीं मिला था।
