3 बड़ी गलतियां जो WWE रोमन रेंस के साथ WrestleMania से पहले कर रही है

WWE Wrestlemania 37 की यूनिवर्सल चैंपियनशिप फ्यूड
WWE Wrestlemania 37 की यूनिवर्सल चैंपियनशिप फ्यूड

WWE में हर दौर के कुछ सबसे बड़े सुपरस्टार्स रहे हैं और मौजूदा दौर में रोमन रेंस (Roman Reigns) कंपनी के मुख्य सुपरस्टार्स में से एक बने हुए हैं। एक समय था जब रेंस WWE के मुख्य बेबीफेस सुपरस्टार हुआ करते थे और कोई सोच भी नहीं सकता था कि वो कभी हील टर्न भी लेंगे।

लेकिन साल 2020 में सब बदला हुआ नजर आया। COVID-19 के कारण ब्रेक के बाद उनकी समरस्लैम (Summerslam) 2020 में हील किरदार में वापसी हुई और उसके एक हफ्ते बाद ही नए यूनिवर्सल चैंपियन भी बने। अब रोमन रेंस को रेसलमेनिया (Wrestlemania 37) में डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) और ऐज (Edge) के खिलाफ अपने यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड करना है।

ये भी पढ़ें: 4 बड़े चैंपियंस जिन्हें Wrestlemania में अपनी चैंपियनशिप हारनी पड़ सकती है

वो चैंपियन हैं, इसलिए Wrestlemania से पूर्व उन्हें ताकतवर दिखाया जाना जरूरी है। दुर्भाग्यवश पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए अनुकूल नहीं रहे हैं, उनके बजाय ब्रायन और ऐज पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 3 बड़ी गलतियों से आपको अवगत कराएंगे जो Wrestlemania से पहले WWE रोमन रेंस के साथ कर रही है।

ये भी पढ़ें: 10 WWE सुपरस्टार्स जिनकी शक्ल फिल्मी सितारों से मिलती है

रोमन रेंस को लगातार कमजोर दिखाया जा रहा है

youtube-cover

रोमन रेंस केवल WWE यूनिवर्सल चैंपियन ही नहीं हैं बल्कि कंपनी के सबसे बड़े हील सुपरस्टार भी हैं। दोनों बातों पर ध्यान दिया जाए तो उन्हें कमजोर तो किसी हालत में नहीं दिखाया जाना चाहिए। पिछले हफ्ते SmackDown के मेन इवेंट में रेंस की खूब पिटाई की गई थी।

वहीं इस हफ्ते भी स्थिति में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। इस बार भी डेनियल ब्रायन ने उनकी और ऐज की पीट-पीटकर बुरी हालत कर दी। ऐसे समय में जब Wrestlemania 37 में उनकी हार की संभावनाएं ज्यादा नजर आ रही हों, ऐसे समय में उन्हें ताकतवर दिखाने के बजाय उन्हें चैंपियन होते हुए भी कमजोर दिखाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके पास कॉलेज डिग्री है

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

माइक पर ज्यादा समय ना मिलना

रोमन रेंस और पॉल हेमन
रोमन रेंस और पॉल हेमन

एक समय था जब रोमन रेंस की माइक स्किल्स की खूब आलोचना की जाती थी, यहां तक कि एक सैगमेंट में जॉन सीना ने बीच रिंग में खड़े होकर उनपर तंज़ कसा था। अब पॉल हेमन के साथ से रोमन रेंस की प्रोमो स्किल्स में अविश्वसनीय सुधार देखा गया है।

ये बात समझ से परे है कि Wrestlemania जितना पास आ रहा है, रोमन रेंस का मोमेंटम उतना ही बिगड़ता जा रहा है। क्या इस तरह के फैसले लेकर WWE ने लोगों को पहले ही पुख्ता संकेत दे दिए हैं कि Wrestlemania में रेंस को हार मिलने वाली है।

रोमन रेंस के विरोधियों को उम्मीद से ज्यादा मजबूत दिखाना

डेनियल ब्रायन और ऐज
डेनियल ब्रायन और ऐज

ये बात किसी से छुपी नहीं है कि पिछले 2 SmackDown एपिसोड्स में WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप का बिल्ड-अप ऐज और डेनियल ब्रायन के इर्दगिर्द घूमा है। एक तरफ इन दिनों ऐज का हील टर्न काफी सुर्खियां बटोर रहा है, वहीं इस मामले में डेनियल ब्रायन भी पीछे नहीं हैं।

Wrestlemania की चैंपियनशिप स्टोरीलाइन के मुताबिक तीनों सुपरस्टार्स को मजबूत दिखाया जाना जरूरी है। ऐज और ब्रायन लिए सब अच्छा चल रहा है, लेकिन रोमन रेंस के लिए नहीं। सबसे खराब बात ये है कि रेंस के विरोधियों उम्मीद से अधिक मजबूत दिखाया जा रहा है।