3 बड़े कीर्तिमान जो ब्रॉक लैसनर Wrestlemania 36 में बना सकते हैं

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर उन चुनिंदा नामों में से एक हैं जिन्हें प्रोफेशनल रेसलिंग के साथ-साथ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी सफलता मिली है। कई बार के डब्लू डब्लू ई (WWE) चैंपियन रहे हैं और पूर्व UFC हैवीवेट चैंपियन भी रह चुके हैं। लैसनर के WWE करियर की शुरुआत साल 2002 में हुई और 2004 में उन्होंने कंपनी छोड़ दी थी।

2012 में वापसी करने के बाद वो नियमित रूप से WWE के मुख्य सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। लैसनर वही नाम है जिन्होंने अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक का अंत किया था और द डेड मैन के अलावा भी वो कई बड़े सुपरस्टार्स को रेसलमेनिया में हरा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: रेसलमेनिया 36 से पहले ड्रू मैकइंटायर के लिए 5 बड़ी स्टोरीलाइंस

अब रेसलमेनिया 36 में उन्हें रॉयल रंबल 2020 विनर ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड करना है। वो कई सालों से WWE के साथ जुड़े हुए हैं इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कीर्तिमान आपको बताने वाले हैं जो द बीस्ट इस साल रेसलमेनिया में अपने नाम कर सकते हैं।

# सबसे ज्यादा रेसलमेनिया मैच की लिस्ट में ऐज और कर्ट एंगल की बराबरी

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर ने साल 2003 (रेसलमेनिया 19) में अपना पहला रेसलमेनिया मैच लड़ा था, जहां वो कर्ट एंगल को हराते हुए पहली बार WWE चैंपियन बने। उसके बाद द बीस्ट कुल 9 रेसलमेनिया मुकाबलों का हिस्सा रह चुके हैं।

वैसे तो सबसे ज्यादा रेसलमेनिया मैच लड़ने का रिकॉर्ड अंडरटेकर के नाम है जो WWE के साल के सबसे बड़े शो में 26 मुकाबले लड़ चुके हैं। इस मामले में फिलहाल लैसनर 9 मैचों के साथ क्रिश्चियन और मैट हार्डी के साथ बराबरी पर खड़े हैं।

यानी ड्रू मैकइंटायर के साथ वो अपना 10वां रेसलमेनिया मैच लड़ने वाले हैं। इसी के साथ वो कर्ट एंगल, ऐज और जेबीएल जैसे महान रेसलर्स की बराबरी कर लेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

# सबसे ज्यादा रेसलमेनिया जीत के मामले में कई दिग्गज सुपरस्टार्स से आगे निकल सकते हैं

लैसनर
लैसनर

अभी तक लड़े 9 रेसलमेनिया मैचों में ब्रॉक लैसनर ने 5 में जीत दर्ज की और 4 में उन्हें हार मिली है। हालांकि अंडरटेकर के 24 जीत के रिकॉर्ड को तोड़ पाना उनके लिए असंभव है लेकिन एक और जीत के बाद वो कई दिग्गज रेसलर्स से आगे निकल जाएंगे।

एक रेसलमेनिया जीत के साथ ही वो क्रिस जैरिको और ओवेन हार्ट समेत कई अन्य दिग्गज सुपरस्टार्स से आगे निकल जाएंगे और शॉन माइकल्स, द रॉक और ऐज जैसे सुपरस्टार्स की बराबरी कर लेंगे।

ये भी पढ़ें: रेसलमेनिया के 6 बड़े ड्रीम मैच जो होते-होते रह गए

# पहला WWE वर्ल्ड टाइटल डिफेंड

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

कम ही लोग इस बात से वाकिफ हैं कि लैसनर आज तक रेसलमेनिया में कभी WWE वर्ल्ड टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड नहीं कर पाए। हालांकि यूनिवर्सल चैंपियनशिप को उन्होंने एक से ज्यादा बार रेसलमेनिया में डिफेंड किया है।

आज तक के मुकाबलों में रेसलमेनिया 31 में उन्हें पहली बार वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करना था लेकिन उस मैच में सैथ रॉलिंस मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन कर वर्ल्ड चैंपियन बने। देखना दिलचस्प होगा कि मैकइंटायर के खिलाफ वो पहला वर्ल्ड टाइटल डिफेंड कर पाते हैं या नहीं।

Quick Links