3 बड़े सुपरस्टार्स जिनकी जल्द ही WWE में धमाकेदार वापसी हो सकती है

बैकी लिंच और द फीन्ड की वापसी हो सकती है
बैकी लिंच और द फीन्ड की वापसी हो सकती है

WWE में हमेशा ही सुपरस्टार्स की वापसी खास रहती है। हाल ही में फैंस की लंबे समय बाद शोज़ में वापसी देखने को मिली। इसके बाद जॉन सीना (John Cena) ने रिटर्न करते हुए रोमन रेंस (Roman Reigns) को चुनौती दी। गोल्डबर्ग (Goldberg) ने वापस आकर बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को चैलेंज किया। कीथ ली (Keith Lee) की एक चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली। फिन बैलर (Finn Balor) ने दोबारा मेन रोस्टर पर आकर फैंस के सामने स्मैकडाउन (SmackDown) के पहले एपिसोड में चौंकाया।

WWE में अब तक कई सारे स्टार्स वापसी कर चुके हैं। हालांकि, अभी भी कुछ ऐसे बड़े नाम हैं जिनकी वापसी हो सकती है। SummerSlam करीब है और मैच कार्ड को बेहतर बनाने के लिए WWE बड़े निर्णय ले सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनकी कुछ समय में वापसी हो सकती है।

3- WWE सुपरस्टार द फीन्ड

ब्रे वायट को WWE के सबसे चर्चित सुपरस्टार्स में गिना जाता है। वो काफी समय से WWE में दिखाई नहीं दिए हैं। उनके प्रोमो सैगमेंट्स हमेशा ही खास और रोचक रहते हैं। उनका फीन्ड कैरेक्टर काफी चर्चा का विषय रहा है और हर कोई उन्हें देखना पसंद करता है। द फीन्ड WWE के अगले पीपीवी SummerSlam 2021 को यादगार बनाने में मदद कर सकते हैं। फीन्ड और रैंडी ऑर्टन के बीच WrestleMania 37 में मैच देखने को मिला था। इस मैच में एलेक्सा ब्लिस का फीन्ड को धोखा देना काफी शॉकिंग था।

इस वजह से उन्हें बड़े इवेंट में हार मिली थी। इसके बाद Raw के एपिसोड में उनका एक सैगमेंट देखने को मिला था। इसके बाद से ही वो WWE में दिखाई नहीं दिए हैं और हर कोई उन्हें मिस कर रहा है। कई सारी खबरें सामने आ रही है कि वो मेडिकल कंडीशन की वजह से WWE में दिखाई नहीं दे रहे हैं। अब उन्हें WWE से दूर हुए काफी समय हो गया है। SummerSlam जैसे पीपीवी में वो फिन बैलर या बिग ई जैसे स्टार्स के साथ मैच लड़ सकते हैं। इसके अलावा वो किसी अन्य स्टोरीलाइन में भी दिखाई दे सकते हैं।

2- साशा बैंक्स

साशा बैंक्स का अंतिम मैच WrestleMania 37 में देखने को मिला था। उन्हें बियांका ब्लेयर से हार मिली थी और इसके बाद से वो WWE के एक्शन से दूर रही हैं। अब उन्हें WWE से दूर रहते हुए काफी समय हो गया है। वो वापसी करते हुए SummerSlam में एक बड़ा चैंपियनशिप मैच लड़ सकती हैं।

साशा बैंक्स को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए रीमैच नहीं मिला है। बियांका ब्लेयर अभी किसी के साथ स्टोरीलाइन में नहीं है। कुछ ही समय में साशा बैंक्स वापसी करते हुए अपने टाइटल को एक बार फिर हासिल करने की कोशिश कर सकती हैं। बैंक्स और बियांका का SmackDown विमेंस टाइटल के लिए SummerSlam में मैच हो सकता है।

1- बैकी लिंच

बैकी लिंच को विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में गिना जाता है। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। बैकी को फैंस द्वारा पसंद किया जाता है और हर कोई उन्हें वापसी करते हुए देखना चाहता है। काफी समय से उनकी वापसी की खबरें सामने आ रही है। हालांकि, अब तक उनकी वापसी नहीं हुई है।

बैकी लिंच को माँ बने हुए काफी ज्यादा समय हो गया है। इसके अलावा वो लगातार ट्रेनिंग कर रही हैं और अच्छे शेप में दिखाई दे रही हैं। देखकर लग रहा है कि वो अपनी वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कुछ ही हफ्तों में उनकी वापसी हो सकती है। बैकी लिंच वापसी करते हुए सीधा विमेंस टाइटल की स्टोरीलाइन में शामिल हो सकती हैं।

Quick Links