WWE SummerSlam इतिहास की 3 सबसे बड़ी हार जिनसे फैंस का दिल टूट गया

Enter caption

समरस्लैम WWE का बड़ा पीपीवी होता है। इसके लिए कंपनी पूरेे साल मेहनत करती हैं। रेसलमेनिया के बाद ये WWE का दूसरा सबसे बड़ा पीपीवी होता है। हर साल अगस्त के महीने में इस पीपीवी का आयोजन होता है। WWE समरस्लैम से कई बड़े दिग्गजों की यादें जुड़ी हुई हैं। कुछ ऐसे पल हैं जो आज भी फैंस के जेहन में बसे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: WWE स्मैकडाउन, 14 अगस्त 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें

हर साल समरस्लैम पीपीवी में कुछ ना कुछ नया कारनामा हुआ है। इस साल WWE समरस्लैम पीपीवी का आयोजन 23 अगस्त को होगा। इस बार भी मैच कार्ड काफी तगड़ा है। इस पीपीवी के इतिहास में कई बेहतरीन मैच लड़े गए है। जॉन सीना जैसे दिग्गज का इस पीपीवी में रिकॉर्ड खराब रहा है। लेकिन कुछ सुपरस्टार्स की ऐसी हार रही है जिससे फैंस काफी निराश हो गए थे।

WWE समरस्लैम 2016- एजे स्टाइल्स VS जॉन सीना

Enter caption

ये मैच फैंस बार-बार आज भी देखना चाहते हैं। बहुत ही शानदार मैच ये समरस्लैम में हुआ था। साल 2016 में ही एजे स्टाइल्स ने डेब्यू किया था। शुरूआत में ही जॉन सीना के साथ उन्हें मुकाबला मिल गया था। यही वजह थी समरस्लैम 2016 में इन दोनों के बीच महामुकाबला हुआ था। इस मैच में सभी को लग रहा था कि जॉन सीना की जीत पक्की है। और वैसे भी जिस तरह से जॉन सीना इस मैच में लड़े रहे थे वो काबिलेतारीफ था। शुरू से लेकर अंत तक एजे स्टाइल्स के ऊपर वो हावी रहे थे। लेकिन अंत में सीना को हार का सामना करना पड़ा था। जॉन सीना की इस हार से फैंस काफी निराश हुए थे। ट्विटर पर इसके बाद काफी खराब रिएक्शन फैंस का देखने को मिला था।

WWE समरस्लैम 2016- साशा बैंक्स VS शार्लेट फ्लेयर

Enter caption

ये वो साल था जहां से विमेंस डिवीजन को पुश दिया जा रहा था। साशा बैंक्स और शार्लेट फ्लेयर विमेंस डिवीजन की बड़ी सुपरस्टार हैं। साशा बैंक्स और शार्लेट फ्लेयर की स्टोरीलाइन समय काफी चर्चा में थी। साशा बैंक्स ने रॉ के एक एपिसोड में शार्लेट को हराकर विमेंस टाइटल को अपने नाम कर लिया था। लेकिन समरस्लैम में इन दोनों के बीच फिर रीमैच हुआ। इस बार जो हुआ उससे फैंस काफी गुस्से में थे। साशा बैंक्स को समरस्लैम में हार का सामना करना पड़ा था। शार्लेट फ्लेयर को चैंपियन बनते हुए देखना कोई नहीं चाहता था।

ये भी पढ़ें:- 6 WWE स्टार्स जिनके पास अपनी स्टोरीलाइन्स बनाने की आजादी है

WWE समरस्लैम 2012- ब्रॉक लैसनर VS ट्रिपल एच

ब्रॉक लैसनर ने साल 2012 में ही दोबारा WWE में वापसी की थी। साल 2012 से अभी तक WWE में लैसनर का कद काफी ऊंचा रहा है। समरस्लैम 2012 में ट्रिपल एच और ब्रॉक लैसनर के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिला था। इस मैच के लिए स्टोरीलाइन काफी अच्छी की गई थी। फैंस इस मैच में ट्रिपल एच को जीतते हुए देखना चाहते थे। लेकिन हुआ सब उल्टा और ट्रिपल एच की करारी हार यहां पर हो गई थी। ट्रिपल एच के दीवाने इस तरह उस एरीना में मौजूद थे कि सभी ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाई थी। इसके बाद विंस मैकमैहन को फैंस ने बहुत कुछ कहा।