3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें इस साल विलन और 2 जिन्हें बेबीफस के रूप में जरूर बदलना चाहिए

जानिए किन सुपरस्टार्स को हील बनना चाहिए
जानिए किन सुपरस्टार्स को हील बनना चाहिए

AEW के आने के बाद से डब्लू डब्लू ई (WWE) लगातार अपने प्रोडक्ट में सुधार कर रहा है। इसी वजह से WWE के बैकस्टेज में ही बदलाव की झलक साफ़ दिख रही हैं। फैंस को एक अच्छा शो लगातार मिल रहा है।इसी कड़ी में अब कंपनी का इस साल का सबसे बड़ा इवेंट सर्वाइवर सीरीज हैं।

इस शो के बाद कंपनी रॉयल रबंल के लिए तैयारी करेगी। AEW के आने के बाद WWE इस बार फैंस को हैरान करने की कोशिश कर सकती हैं। कंपनी को चाहिए की कुछ सुपरस्टार्स को विलन और कुछ को बेबीफेस के रूप जरूर बदलना चाहिए। इसी कड़ी में आइए नज़र डालते हैं उन 3 सुपरस्टार्स पर जिन्हें विलन और 2 जिन्हें बेबीफेस के रूप में बदलना चाहिए।

# 5 विलन- ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन
ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन के लिए ये साल उस तरह का नहीं रहा है, जिस तरह की उम्मीद की जा रही थी। वो इस समय सैथ के साथ टैग टीम चैंपियन हैं। इसके अलावा क्लैश ऑफ़ चैंपियंस में वो यूनिवर्सल टाइटल के लिए सैथ को चैलेंज करते हुए भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़े: सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच के इस हफ्ते Raw में ना होने का कारण सामने आया

ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE उन्हें इस दौरान किस तरह से बुक करता है। वैसे उनका हील टर्न लेना WWE के लिए फायदेमंद हो सकता है। रॉ में इस समय बेहद कम रेसलर हैं जिन्हें हील के रूप में फैंस पसंद भी करते हैं, ऐसे में ये हील टर्न उनके और रॉ दोनों के लिए अलग हो सकता है।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में ही स्ट्रोमैन कुछ समय के लिए हील के रूप में नजर भी आए थे, जहां पर वो डॉल्फ जिगलर और ड्रू मैकइंटायर के साथ थे। अपने इस हील टर्न के दौरान वो द शील्ड से लड़ते हुए नज़र आए थे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 बेबीफेस-एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस
एलेक्सा ब्लिस

WWE में डेब्यू करने के बाद ही ब्लिस ने सबसे ज्यादा सफलता हील के रूप में ही हासिल की हैं। इस दौरान उन्हें फैंस ने भी काफी ज्यादा पसंद किया था। खुद ब्लिस का भी मानना है कि उन्हें हील किरदार निभाने में ज्यादा अच्छा लगता है। Sports Illustrated को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो हील कैरेक्टर को पसंद करती हैं और वो उन्हें और ज्यादा क्रिएटिव होने की आज़ादी भी देता है।

ब्लिस इस समय विमेंस टैग टीम चैंपियन है, जहां WWE उन्हें और उनकी पार्टनर निकी क्रॉस को धीरे-धीरे फेस स्टार में बदल रहें है। उनके फेस टर्न से WWE के पास भविष्य के लिए कई सारे नए फ्यूड के रास्ते खुल सकते हैं। सिंगल्स स्टार के रूप में वापसी के बाद उनका सामना साशा बैंक्स से भी हो सकता है। साशा से उनकी रियल लाइफ में लड़ाई चल रही हैं।

#3 विलन-फिन बैलर

फिन बैलर
फिन बैलर

शादी के बाद फिन बैलर इस समय WWE से ब्रेक पर हैं। ऐसे में उनकी वापसी अभी जल्द नहीं होने वाली है। वो WWE में आखिरी बार समरस्लैम में नज़र आए थे, जहां उनका सामना ब्रे वायट से हुआ था। इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस दौरान वो बैकस्टेज सेंगमेंट में अपने पुराने साथियों के साथ नजर आए थे।

ये भी पढ़े: Raw में सैथ रॉलिंस की मंगेतर बैकी लिंच पर हुए खतरनाक हमले का सच सामने आया

उनके इस सैगमेंट के बाद इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि WWE उनकी वापसी के बाद उन्हें फिर से बुलेट क्लब के मेंबर्स के साथ जोड़ देगा। वैसे भी इस समय WWE में एक मजबूत हील जोड़ी है। ऐसे में फिन इस कमी को पूरा कर सकते हैं। उनके इस टर्न से उनके और सैथ के बीच भी एक यादगार फ्यूड शुरू हो सकती है।

#2 बेबीफेस- शार्लेट फ्लेयर

शार्लेट फ्लेयर
शार्लेट फ्लेयर

हाल में ही स्मैकडाउन शो के दौरान बेली और उनकी बेस्ट फ्रेंड साशा बैंक्स ने शार्लेट पर हमला कर दिया था।इस हमले के बाद जहां बेली ने अपने हील टर्न को एक अलग ही दिशा दे दी है, वहीं WWE अब शार्लेट को एक फेस के रूप में पुश देने के बारें में सोच सकता है। शार्लेट कंपनी के उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं, जो फेस और हील दोनों की भूमिका को आसानी से निभा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: WWE न्यूज: Clash of Champions पीपीवी के लिए एक बहुत बड़े चैंपियनशिप मैच का एलान हुआ

उनके फेस टर्न लेने के बाद WWE के पास एक बार फिर से उन्हें और बैकी को साथ लाने का मौका होगा। बेली और साशा इन दोनों पर हमला कर चुकी हैं। ऐसे में WWE इस साल के आखिरी सबसे बड़े इवेंट सर्वाइवर सीरीज में इन स्टार्स को एक साथ रिंग में ला सकता है।

#1 विलन- द मिज़

मिज
मिज

इस साल की शुरुआत से ही मिज एक फेस स्टार्स के रूप में नजर आ रहें है, हालांकि उनके इस टर्न से अभी तक उनके करियर पर कुछ ख़ास असर नहीं पड़ा हैं और वो लाइव टीवी से साइडलाइन ही रहें हैं। इस दौरान उनका सबसे यादगार फ्यूड उनके और शेन मैकमैहन के बीच ही था जिसमें भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़े: WWE में बिग कैस और एंजो की वापसी को लेकर बहुत बड़ी जानकारी सामने आई

मिज़ कंपनी के उन स्टार्स में से एक हैं, जिसे फैंस खुद हील के रूप में देखना चाहते है। हील के रूप में उन्होंने कंपनी में काफी ज्यादा सफलता भी हासिल की है। इस दौरान उनके प्रोमो बेहद शानदार रहें है। ऐसे में अब जब WWE को नये फ्यूड के लिए हील की जरूरत है तो इस भूमिका को मिज़ से बेहतर और कोई भी नहीं निभा सकता है।