Royal Rumble 2020 के लिए ब्रॉक लैसनर के 3 संभावित प्रतिद्वंदी

Enter caption

साल 2020 के WWE रॉ के पहले एपिसोड में ब्रॉक लैसनर की वापसी होगी। रेड ब्रांड इसके लिए पूरी तरह तैयार है। फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी ये जानना चाहते हैं कि लैसनर का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगी। जो भी अगला प्रतिद्वंदी होगा वो रॉयल रंबल में लैसनर के साथ मुकाबला करेगा।

रॉयल रंबल को अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है। पॉल हेमन आकर अब लैसनर की स्टोरीलाइन आगे बढ़ाएंगे। पिछले साल समरस्लैम के बाद लैसनर टीवी पर नजर नहीं आए है। कई सुपरस्टार्स हैं जो लैसनर को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं। अब ये किसे मौका मिलेगा वो तो रॉ के एपिसोड में ही पता चलेगा।

ये भी पढ़ें: WWE के 5 बड़े रिकॉर्ड जो 2020 में जरूर टूटने चाहिए

तो आइए जानते हैं कौन से तीन सुपरस्टार्स रॉयल रंबल के लिए लैसनर को चुनौती पेश कर सकते हैं।

# डियो मैडिन

द बीस्ट ने पिछले साल रे मिस्टीरियो को ढूंढते हुए बैकस्टेज कुछ लोगों को पीटा था और स्टेज पर उनका शिकार उस समय WWE रॉ के कमेंटेटर भी बने। WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने रॉ कमेंटेटर डियो मैडिन को अनाउंस टेबल पर F5 देिया था। तभी से डियो मैडिन इस चीज का बदला लेना चाहते हैं। वो कई बार बोल चुके हैं कि वो लैसनर के साथ मुकाबला करना चाहते हैं। कई रिपोर्ट में भी ये बात सामने आई है कि डियो अब इन रिंग एक्शन में नजर आऩे वाले हैं। उम्मीद जताई जा रही है डियो आकर लैसनर को रॉयल रंबल के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

# एरिक रोवन

रॉ रोस्टर में कई ऐसे रेसलर्र हैं जो लैसनर को चुनौती पेश कर सकते हैं। लेकिन कई अपनी-अपनी स्टोरीलाइन में व्यस्त हैं। केविन ओेवेंस, सैथ रॉलिंस, रूसेव और लैश्ले सभी अपनी स्टोरीलाइन में व्यस्त हैं। एजे और रैंडी दोनों के बीच फ्यूड चल रही है। एलिस्टर ब्लैक और बडी मर्फी को भी बीस्ट से मुकाबला अभी नहीं करा सकते हैं। एरिक रोवन एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो लैसनर के अच्छे प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं। एरिक रोवन टैलेंटेड रेसलर हैं। उन्हें भी पुश इस फ्यूड से मिल जाएगा। इस समय एरिक का कैरेक्टर भी कुछ अलग नजर आ रहा है।

# मैकइंटायर

ब्रॉक लैसनर और मैकइंटायर के बीच मैच का इंतजार कई फैंस कर रहे हैं। इस समय सभी लोग चाहते हैं कि मैकइंटायर को पुश मिले। पिछले साल मैकइंटायर ने जबरदस्त काम किया था। लैसनर को एक अच्छी चुनौती लैसनर ही दे सकते हैं। उम्मीद भी ये ही जताई जा रही है कि मैकइंटायर आकर लैसनर को चैलेंज करेंगे। इन दोनों के बीच जोरदार मुकाबला होगा। और ये देखने को लिए फैंस बेकरार हैं।