3 कारण क्यों रोमन रेंस को विलन बन जाना चाहिए और 2 जिनकी वजह से नहीं

हील रेंस
हील रेंस

रोमन रेंस ने 2012 में डब्लू डब्लू ई (WWE) के मेन रोस्टर पर डेब्यू किया था। वह सर्वाइवर सीरीज 2012 में द शील्ड के साथ नजर आए थे और इसके बाद वह टैग टीम डिवीज़न का अहम हिस्सा बन गए। द शील्ड के अलग होने के बाद रोमन रेंस ने सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में फैंस और मैनेजमेंट को प्रभावित किया।

इस वजह से उन्हें शानदार पुश मिला और वह कंपनी के टॉप स्टार बन गए। WWE ने उन्हें जॉन सीना की जगह WWE का सबसे बड़ा फेस बनाने का निर्णय लिया था। कंपनी इस चीज़ में सफल भी रही और रेंस ने कई सारी चैंपियनशिप जीती। द शील्ड के साथ रोमन रेंस ने हील के रूप में काम किया था।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्हें कुछ समय पहले सस्पेंड किया गया था और 2 जिन्हें शायद नहीं

सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में द बिग डॉग कभी भी विलन नहीं बने। कई मौके आए जब लगा कि रेंस को हील बनना चाहिए लेकिन यह चीज़ संभव नहीं हुई। खैर, अब रेंस के पास विलन बनने का सही समय है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 कारणों के बारे में जिसके चलते रोमन को विलन बनना चाहिए और 2 जिनकी वजह से नहीं।

#3 विलन बनना चाहिए: द शील्ड के सारे सदस्य एक बार हील बन चुके हैं

पूर्व चैंपियन
पूर्व चैंपियन

द शील्ड की शुरुआत सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़ के साथ हुई थी। अलग होने के बाद सैथ रॉलिंस ने हील सुपरस्टार के रूप में शानदार काम किया। इसके अलावा डीन एम्ब्रोज़ भी WWE से जाने के पहले विलन का किरदार निभा चुके हैं।

रोमन रेंस ही ग्रुप के एक ऐसे सुपरस्टार है जो अबतक हील नहीं बने हैं। इस बड़े कारण की वजह से द बिग डॉग को एक बार विलन की भूमिका जरूर निभानी चाहिए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#2 विलन नहीं बनना चाहिए: बेबीफेस के रूप में सफलता

रेंस
रेंस

रोमन रेंस को अपने सिंगल्स करियर की पूरी सफलता फेस सुपरस्टार के रूप में मिली है। वह बतौर फेस रेसलमेनिया में 4 मेन इवेंट कर चुके हैं। इसके अलावा भी वह कई बड़ी चीज़ें बेबीफेस के रूप में कर चुके हैं।

हील बनने से शायद वह उतने सफल नहीं हो पाए और इससे बतौर बेबीफेस उनकी सफलता याद नहीं रखी जाएगी।। इस बड़े कारण की वजह से द बिग डॉग को कभी भी विलन नही बनना चाहिए।

#2 विलन बनना चाहिए: अपने कैरेक्टर में बदलाव करने के लिए

हील
हील

WWE में अक्सर सुपरस्टार्स कुछ अलग करने के लिए कैरेक्टर और गिमिक में बदलाव करते हैं। रोमन रेंस ने अपने सिंगल्स करियर में एक ही कैरेक्टर में काम किया। वह 2015 से 2020 तक एक जैसे गिमिक में नजर आए हैं।

फैंस यह चीज़ देखकर जरूर बोर हो चुके हैं और कुछ अलग करने के लिए रोमन रेंस हील बन सकते हैं। द बिग डॉग विलन बनकर अपने गिमिक में बड़ा बदलाव कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस द्वारा लड़े गए सभी स्टील केज मैच और उनके नतीजे

#1 विलन नहीं बनना चाहिए: वह नए सुपरस्टार्स को बड़ा हील बनने में मदद करते हैं

द बिग डॉग
द बिग डॉग

हील सुपरस्टार्स अक्सर बेबीफेस को अच्छा दिखाने की कोशिश करते हैं। वैसे ही बेबीफेस सुपरस्टार्स भी हील सुपरस्टार्स को ताकतवर दिखाते हैं। रोमन रेंस ने भी अपने WWE करियर में कुछ ऐसा ही काम किया है।

उन्होंने बेबीफेस के कैरेक्टर में रहकर ड्रू मैकइंटायर, शेन मैकमैहन, किंग कॉर्बिन और शेमस जैसे सुपरस्टार्स को बड़ा विलन दिखाया है। विलन बनने से रोमन यह काम नहीं कर पाएंगे।

#1 विलन बनना चाहिए: रोमन का लुक हील जैसा है

रोममरेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े बेबीफेस है लेकिन उन्हें देखकर लगता है कि वह एक विलन है। उनकी एंट्री, चलने का तरीका और मूव्स सारी चीज़ें विलन जैसी है और इस वजह से वह हील के रूप में शानदार काम कर सकते हैं।

रेंस को अपने WWE करियर में एक बार जरूर विलन बनना चाहिए और यह चीज़ उनके पूरे गिमिक पर बढ़िया लगने वाली है।

ये भी पढ़ें:- WrestleMania के 5 बड़े मैचों की विवादित कहानियां