3 कारणों से ब्रॉक लैसनर को WWE WrestleMania का हिस्सा होना चाहिए और 2 कारण क्यों उन्हें नहीं होना चाहिए

ब्रॉक लेसनर
ब्रॉक लेसनर

रेसलमेनिया (WrestleMania) इवेंट्स पर फैंस को धमाकेदार मैच देने के लिए WWE अक्सर ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) पर निर्भर रहती है। लैसनर ने ही द अंडरटेकर (The Undertaker) को सबसे बड़े स्टेज पर हराया था और उनकी स्ट्रीक खत्म की थी। WrestleMania में जाते समय लैसनर के पास बड़े टाइटल रहते हैं। हालांकि, WrestleMania 36 के बाद से लैसनर ने कंपनी में कुछ खास नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: 5 मौजूदा और पूर्व WWE सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते उनके माता-पिता भी रेसलर रहे हैं

अगला WrestleMania कुछ ही हफ्तों बाद है और ऐसा लग रहा है कि WWE द मिज (The Miz), बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) और ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) को लेकर कहानी बना रही है। हालांकि, द बीस्ट कभी भी वापसी करके कंपनी में सीधे टॉप प्लेस हासिल करने का दमखम रखते हैं। बीस्ट काफी बड़ा नाम हैं और उनके पास WrestleMania का काफी अनभुव है तो उन्हें इसका भी फायदा मिल सकता है।

एक नजर उन तीन कारणों पर जो बताते कि क्यों लैसनर को WrestleMania हेडलाइन करना चाहिए और दो क्यों उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: 5 तरीके जिससे Raw में द मिज vs बॉबी लैश्ले के बीच WWE चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता है

#5 मेन इवेंट का हिस्सा होना चाहिए- बड़ा नाम हैं ब्रॉक लैसनर, WWE Wrestlemania 37 की रेटिंग में हो सकता है इजाफा

ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे मशहूर रेसलर्स में से एक हैं। वर्तमान समय में लेसनर उन चुनिंदा लोगों में से हैं जो WWE में अपने रियल नेम से फाइट कर रहे हैं। WWE में लैसनर का शेड्यूल किसी भी अन्य रेसलर से काफी हल्का रहा है।

यह भी पढ़ें: 5 बड़ी चीजें जो WrestleMania में ऐज द्वारा रोमन रेंस को हराने के बाद देखने को मिल सकती हैं

भले ही लैसनर ने WrestleMania 35 में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और WrestleMania 36 में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के खिलाफ मैच गंवाया था, लेकिन अब भी उन्हें काफी टफ माना जाता है। WWE चाह रही होगी कि अधिक से अधिक लोग WrestleMania देखें और उनकी इस इच्छा को लैसनर आसानी से पूरी कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

#4 हिस्सा नहीं होना चाहिए- ब्रॉक लैसनर की तुलना में WrestleMania 37 से पहले अच्छा काम कर रहे हैं अन्य सुपरस्टार

WWE Raw में कई शानदार स्टोरीलाइंस चल रही हैं। मिज ने Elimination Chamber में Money in the Bank कैश इन करके WWE यूनिवर्स को चौंका दिया। उनके अलावा ड्रू मैकइंटायर ने दिखाया है कि उन्हें हराना काफी कठिन हो गया है। दूसरी ओर महिला सुपरस्टार्स में शार्लेट फ्लेयर, असुका और रिया रिप्ले भी ऐसी स्टोरीलाइन बनाने में लगी हैं जो Wrestlemania को हेडलाइन कर सकती है।

WrestleMania 36 से ढेर सारे सुपरस्टार्स के अच्छा काम करने से WWE उन्हें सबसे बड़े इवेंट में अपना नाम रोशन करने का मौका दे सकती है।

#3 WrestleMania 37 में किसी सुपरस्टार को बीस्ट बना सकते हैं लैसनर

WrestleMania 35 और 36 के बिल्डअप के दौरान लैसनर से भिड़ने का फायदा सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर दोनों को मिला था। लैसनर को हराने का फायदा मैकइंटायर को एक साल बाद भी मिल रहा है। लैसनर को WrestleMania बिल्डअप के लिए समय से वापस लाना और उन्हें शो हेडलाइन करने का मौका देने से अन्य सुपरस्टार को फायदा हो सकता है।

द मिज जैसे बेहद कम पसंद किया जाने वाला सुपरस्टार भी बीस्ट से भिड़ने के बाद लोगों का चहेता बन सकता है।

#2 नहीं करें- ब्रॉक लेसनर की बजाय ड्रू मैकइंटायर को WrestleMania 37 में WWE Raw से होना चाहिए सबसे बड़ा नाम

ड्रू मैकइंटायर ने WrestleMania 36 में लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी और उसके बाद से वह Raw के सबसे बेहतरीन सुपरस्टार रहे हैं। दर्शकों के नहीं होने के बावजूद मैकइंटायर ने लगातार अपने प्रदर्शन को अच्छा रखा। WWE चैंपियन के रूप में उनका प्रदर्शन जैसा था उसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम होगी।

मैकइंटायर ने अपने टाइटल को बॉबी लैश्ले, रैंडी ऑर्टन, गोल्डबर्ग और अन्य कई सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड किया था। इन चीजों को ध्यान में रखा जाए तो WrestleMania में Raw के सबसे बड़े मैच में मैकइंटायर को जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

#1 करें- WWE फैंस को WrestleMania 37 में दे सकती है बॉबी लैश्ले बनाम ब्रॉक लैसनर मुकाबला

WWE फैंस एक जिस सबसे बड़े ड्रीम मैच की उम्मीद कर रहे हैं वह है ब्रॉक लैसनर बनाम बॉबी लैश्ले मुकाबला। दोनों ही सुपरस्टार्स ने MMA में करियर बनाया है और WWE के सबसे मजबूत सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। लैश्ले और लैसनर के बीच मुकाबला केवल फैंस के लिए ड्रीम नहीं है बल्कि यह खुद लैश्ले के लिए भी ड्रीम है। आने वाले हफ्तों में लैश्ले WWE चैंपियनशिप जीत सकते हैं और इसके बाद लेसनर को लाकर ड्रीम मैच कराया जा सकता है।

WrestleMania में कंपनी रेटिंग बढ़ाने के बारे में सोचेगी और यह मैच उनकी इच्छा पूरी कर सकता है।

Quick Links