3 सुपरस्टार्स जिन्हें हराकर ड्रू मैकइंटायर WWE के फेस बन सकते हैं

ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर

हाल ही में WWE के पीपीवी बैकलैश (Backlash) में ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) ने बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) को हराकर WWE चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक बचाव किया। इससे पहले इस साल की शुरूआत में उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीतकर तहलका मचा दिया था।

ये भी पढ़ें: WWE इतिहास के 5 सबसे लंबे सुपरस्टार्स

रॉयल रंबल जीतने के बाद उन्होंने रेसलमेनिया 36 में कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर को मात दी और WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। कंपनी उन्हें जिस तरह से लगातार बिश दे रही है उससे एक बात तो साफ है कि वह जल्द ही कंपनी का फेस बन सकते हैं।

लेकिन फेस बनने से पहले उन्हें कुछ सुपरस्टार्स को और हराना पड़ेगा। इसी कड़ी में आइए एक नज़र उन 3 WWE सुपरस्टार्स पर जिन्हें हराकर ड्रू मैकइंटायर कंपनी का फेस बन सकते हैं।

3. WWE सुपरस्टार रोमन रेंस

रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर
रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर

इसमें कोई शक नहीं है कि रोमन रेंस कंपनी के सबसे बड़े फेस हैं। WWE में उन्हें बड़े सुपरस्टार के रूप में जाना जाता है। कंपनी अपने हर बड़े पीपीवी में उन्हें बुक कर सकती है।

ड्रू मैकइंटायर को चाहिए वह रोमन रेंस जैसे दिग्गज को हराए जिससे वह कंपनी के फेस बन सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले WWE स्टॉम्पिंग ग्राउंड्स 2019 पीपीवी में रोमन रेंस ने मैकइंटायर को मात दी थी।

2. WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक जॉन सीना

सीना और मैकइंटायर
सीना और मैकइंटायर

इस लिस्ट में शामिल दूसरा नाम WWE के दिग्गज सुपरस्टार जॉन सीना का है। फैंस के सबसे पसंदीदा और WWE में अपने करियर के दौरान लगभग फेस रहे सीना को अगर ड्रू मैकइंटायर हरा देते हैं तो यह उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

सीना जैसे सुपरस्टार को हराने के बाद एक रेसलर रातों-रात सुपरस्टार बनने का सफर तय कर सकता है। WWE में सीना की गिनती उन सुपरस्टार्स के रूप में होती है जो अपनी हार से अपने विरोधी के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के जाने जाते हैं।

1. WWE लैजेंड द अंडरटेकर

द अंडरटेकर और मैकइंटायर
द अंडरटेकर और मैकइंटायर

WWE में अगर फैंस किसी को लेजेंड सुपरस्टार के रूप में फैंस मानते हैं तो वह केवल द अंडरटेकर हैं। प्रोफेशनल रेसलिंग के इतिहास में उनसे बड़ा सुपरस्टार शायद ही कोई होगा। लगभग तीन दशक से कंपनी का हिस्सा रहे अंडरटेकर कई रेसलर्स का करियर बना चुके हैं।

ड्रू मैकइंटायर 10 साल पहले WWE लेजेंड अंडरटेकर का सामना कर चुके हैं लेकिन तब उन्हें कुछ खास फायदा नहीं मिला। इसके अलावा पिछले साल वह एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी में टैग टीम के रूप में टेकर का सामना कर चुके हैं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

वर्तमान में ड्रू मैकइंटायर WWE चैंपियन हैं और अगर इस समय अंडरटेकर के साथ उनका सिंगल्स मुकाबला बुक किया जाए और उसमें उन्हें जीत मिले तो उन्हें WWE का नया फेस बनने से कोई नहीं रोक सकता है।