WWE के 3 सुपरस्टार्स जो अगले ब्रॉक लैसनर बन सकते हैं

ब्रॉक लैसनर के बाद WWE को अगला बड़ा स्टार चाहिए
ब्रॉक लैसनर के बाद WWE को अगला बड़ा स्टार चाहिए

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक है। लैसनर ने सालों पहले WWE में कदम रखा था और जल्द ही उन्होंने अपने साइज और प्रदर्शन से फैंस और विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) का ध्यान अपनी ओर खींचा था। विंस मैकमैहन ने इस स्टार को फिर पुश दिया और उन्होंने काफी कम उम्र में WWE टाइटल पर कब्जा किया।

ये भी पढ़ें-WWE Rumor राउंडअप: ब्रॉक लैसनर से मारा खाना चाहता है पूर्व चैंपियन,क्यों हुए वैलासकेज़ रिलीज़?

इसके अलावा उन्होंने UFC में हाथ आजमाया और वहां शानदार काम किया। इसने WWE में उनका औदा काफी ज्यादा बढ़ा दिया। 2012 में द बीस्ट ने फिर वापसी की और अबतक वो कंपनी के साथ बने हुए हैं। ब्रॉक लैसनर को WWE शानदार तरीके से बुक करता है।

ये भी पढ़ें- WWE Money In The Bank 2020: 3 सुपरस्टार्स जिन्हें लैडर मैच का हिस्सा बनना चाहिए था

इस स्टार्स का कद काफी ऊंचा है और साथ ही वो काफी ताकतवर है। ऐसे में उन्हें हराना सबसे ज्यादा मुश्किल कार्य है। अब ब्रॉक लैसनर रिटायरमेंट की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में कंपनी को नए ब्रॉक लैसनर की तलाश है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जो WWE एक अगले ब्रॉक लैसनर बन सकते हैं।

3. WWE NXT में हैं कीथ ली

youtube-cover

कीथ ली इस समय NXT ब्रांड का हिस्सा है और इस समय वो नॉर्थ-अमेरिकन चैंपियन है। वो हाइट और साइज में ब्रॉक लैसनर से ज्यादा ताकतवर नजर आते हैं। अच्छी बात तो ये है कि वो हाई-फ्लाइंग मूव्स भी लगा लेते हैं।

रॉयल रंबल में लैसनर और ली का सामना हुआ था और यहां से साफ पता चल गया था कि ली को जबरदस्त पुश मिलेगा। WWE उन्हें मेन रोस्टर पर लाते ही ब्रॉक लैसनर की तरह तगड़ी बुकिंग दे सकता है।

ये भी पढ़ें-WWE के 5 ड्रीम मैच जिसका हिस्सा अब केन वैलासकेज़ नहीं हो पाएंगे

2. लार्स सुलिवन अभी WWE से बाहर हैं

youtube-cover

लार्स सुलिवन का WWE करियर अबतक उतार चढ़ाव वाला रहा है। उनके मेन रोस्टर डेब्यू में काफी ज्यादा देरी हुई। वापसी के कुछ समय बाद ही लार्स फिर चोटिल हो गए और अबतक उन्होंने वापसी नहीं की।

लार्स जल्द ही वापसी कर सकते हैं और WWE उन्हें हमेशा से ही बढ़िया तरह से बुक कर रहा है लेकिन इंजरी उनके पुश में खलल डाल रही है। WWE उनकी वापसी के बाद उन्हें अगला ब्रॉक लैसनर बनाने का निर्णय ले सकता है।

1 WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन

youtube-cover

ब्रॉन स्ट्रोमैन इस समय WWE के यूनिवर्सल चैंपियन है और उन्हें पिछले कुछ सालों में WWE ने शानदार तरीके से बुक किया है। इसके बावजूद उन्हें कई बड़े मौकों पर हार मिली है।

वो कद में ब्रॉक लैसनर से बड़े हैं और मैच में वो द बीस्ट ब्रॉक लैसनर की तरह से फैंस का भरपूर मनोरंजन करते हैं। WWE उन्हें अब पहले से भी ज्यादा अच्छी तरह बुक करके अगला ब्रॉक लैसनर बना सकता है।