3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने WrestleMania में कई बार द अंडरटेकर का सामना किया लेकिन उन्हें हरा नहीं पाए

रेसलमेनिया के किंग हैं द अंडरटेकर
रेसलमेनिया के किंग हैं द अंडरटेकर

जब कभी रेसलमेनिया के बारे में बात की जाती है तो सबसे पहला द अंडरटेकर का नाम दिमाग में आता है। अंडरटेकर का रिश्ता रेसलमेनिया से कभी न खत्म होने वाले रिश्ते की तरह है। यकीनन वह इस शो के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं जो शो की शोभा बढ़ाते हैं।

रेसलमेनिया के 35 शोज़ में से अंडरटेकर 26 शोज़ का हिस्सा रहे हैं। अंडरटेकर ने रेसलमेनिया में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने की स्ट्रीक का इतिहास भी बनाया है। वह स्ट्रीक 21-0 की थी जिसमें अंडरटेकर ने कई महान लेजेंड्स को भी हराया है।

रेसलमेनिया में द अंडरटेकर के सामने रिक फ्लेयर, जॉन सीना, शॉन माइकल्स, ट्रिपल एच, और बतिस्ता जैसे लेजेंड्स भी नहीं टिक पाए। इस आर्टिकल में जानेंगे उन रेसलर्स के बारे में जिनका सामना रेसलमेनिया में द अंडरटेकर के साथ कई बार हुआ है लेकिन वह डेडमैन को हरा नहीं पाए।

ये भी पढ़े: WWE न्यूज़: द अंडरटेकर ने UFC चैंपियन खबीब नर्मागोमेडोव की तुलना 16 बार के पूर्व चैंपियन से की

केन

अंडरटेकर और WWE में उनके ऑनस्क्रीन भाई केन का एक लंबा इतिहास है, जो 20 साल से भी लंबा है। अपने करियर में दोनों कई बार एक-दूसरे के खिलाफ मैच लड़ चुके हैं। रेसलमेनिया में द बिग रेड मशीन ने दो बार अंडरटेकर का सामना किया है।

पहली बार दोनों का सामना रेसलमेनिया 14 में हुआ था जहां अंडरटेकर ने केन को 17 मिनट के मैच में हरा दिया था। अंडरटेकर ने मैच जीतने के लिए अपने भाई केन को तीन टूम्बस्टोन दिए।

दूसरी बार अंडरटेकर और केन का मैच रेसलमेनिया 20 में हुआ था जहां अंडरटेकर अपने डेडमैन अवतार में वापस लौट रहे थे। अंडरटेकर ने पॉल बेयर के साथ मिलकर केन को हरा दिया। यहां अंडरटेकर की स्ट्रीक 12-0 की हो गयी थी।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#2 शॉन माइकल्स

शॉन माइकल्स और अंडरटेकर रेसलमेनिया के इतिहास में 2 सबसे महान रेसलर्स हैं। एक को मिस्टर रेसलमेनिया कहा जाता है जबकि दूसरे को रेसलमेनिया का फिनॉम। रेसलमेनिया 25 में इन दोनों का एक दूसरे से सामना हुआ।

रेसलमेनिया 25 का यह मैच सबसे बेहतरीन मुक़ाबलों में से एक माना जाता है। यह मैच 30 मिनट तक चला था। अंडरटेकर ने माइकल्स को मिड एयर में पकड़ा और मैच जीतने के लिए एक टूम्बस्टोन दिया। उसी साल शॉन माइकल्स ने अंडरटेकर को रेसलमेनिया 26 में मैच के लिए चैलेंज किया।

अंडरटेकर ने कहा कि अगर शॉन माइकल्स मैच हारने पर WWE छोड़ देंगे तो वह मैच लड़ेंगे वरना नहीं। इसलिए इस मैच को स्ट्रीक बनाम करियर का नाम दिया गया था। मैच बहुत ही रोमांचक चल रहा था। अंत में अंडरटेकर ने शॉन माइकल्स को टूम्बस्टोन दिया और 3 सेकंड बाद HBK का करियर खत्म हो गया। इस रेसलमेनिया में शॉन माइकल्स, अंडरटेकर के 18वें शिकार बने।

#1 ट्रिपल एच

ट्रिपल एच ने अंडरटेकर का रेसलमेनिया में 3 बार सामना किया है। उनका हर बार का मैच पिछले वाले की तरह ही दिलचस्प होता है। पहली बार ट्रिपल एच और अंडरटेकर रेसलमेनिया 17 में आमने सामने हुए थे। इस मैच में अंडरटेकर को ट्रिपल एच को हराने के लिए एक चोकस्लैम, एक टूम्बस्टोन और एक लास्ट राइड देना पड़ा।

इन दोनों के बीच दूसरा मुक़ाबला रेसलमेनिया 27 में नो होल्ड्स बार्ड में भी हुआ। यह एक ऐसा मैच था जिसमें ट्रिपल एच ने अपनी पूरी जान लगा दी थी लेकिन वह अंडरटेकर को ना हरा पाए। अंत में अंडरटेकर ने ट्रिपल एच को हराने के लिए हैल गेट सबमिशन दिया।

तीसरा और आख़िरी मुकाबला इन दोनों लेजेंड्स के बीच रेसलमेनिया 28 में हैल इन ए सैल में हुआ। इस मैच में शॉन माइकल्स स्पेशल गेस्ट रेफ़री थे। इस मैच में दोनों ने अपनी अपनी सीमा को पार कर दिया। डेडमैन ने मैच की दूसरी टूम्बस्टोन ट्रिपल एच को दी और वह जीत गए। रेसलमेनिया में यह उनकी 20वीं जीत थी।