3 चीज़ें जो ऐज की Royal Rumble में वापसी के बाद WWE में हो सकती है

ऐज की WWE में वापसी
ऐज की WWE में वापसी

ऐज को डब्लू डब्लू ई (WWE) के इतिहास का सबसे बड़ा सुपरस्टार माना जा सकता है। इस दिग्गज रेसलर ने अपने डेब्यू के बाद फैंस को कई तरह से चौंकाया। ऐज ने हील और फेस दोनों के रूप में जबरदस्त काम किया है। पिछले दशक के शुरुआती दौर में ऐज ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी और इसके बाद वह WWE की रिंग में मैच लड़ते हुए नजर नहीं आए हैं।

2019 के समरस्लैम पीपीवी में एक चौंकाने वाली चीज़ देखने को मिली थी। दरअसल रेटेड-आर सुपरस्टार ने इलायस को स्पीयर लगाया था और इसके बाद उनकी रिंग में वापसी को लेकर खबरें सामने आई थी। उनके मूव से साफ पता चल रहा था कि वह फिर रेसलिंग कर सकते हैं।

रॉयल रंबल के बिल्ड-अप के बाद से ही ऐज की WWE में वापसी की अफवाहें आ रही हैं। वह रॉयल रंबल में संभावित रूप से वापसी कर सकते हैं। ऐज ने भले ही वापसी की खबरों से इनकार किया है लेकिन वापसी हो सकती है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 चीज़ों के बारे में जो ऐज की WWE में वापसी के बाद हो सकती है।

#3 ऐज को चैंपियनशिप दुश्मनी में डाला जाए

youtube-cover

रॉयल रंबल में ऐज की जीत के काफी कम चांस है। अगर वह वापसी भी करते हैं तो उनका मैच जीतना मुश्किल है। WWE अपने सबसे बड़े सुपरस्टार को रेसलमेनिया में जरूर टाइटल मैच देना चाहेगा।

अगर WWE ऐसा कुछ प्लान कर रहा है तो वह WWE टाइटल या इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल की दुश्मनी में नजर आ सकते हैं। फैंस उन्हें वापसी के बाद फिर चैंपियन बनता देखना चाहेंगे। वह रॉयल रंबल में वापसी के बाद यह बड़ी चीज़ जरूर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जो रॉयल रंबल में 30 मिनट से ज्यादा समय बिता सकते हैं और 2 जो जल्दी एलिमिनेट हो सकते हैं

#2 ऐज को टैग टीम डिवीज़न में डाल दिया जाए

youtube-cover

ऐज इंजरी के चलते WWE के एक्शन से दूर हुए थे और अब फैंस नहीं चाहेंगे कि ऐज को फिर चोट लगे। ऐज को बचाने के लिए WWE उन्हें टैग टीम डिवीज़न में डाल सकता है।

ऐज रॉयल रंबल के बाद किसी नए सुपरस्टार के साथ मिलकर टैग टीम बना सकते हैं। इससे उनका रेसलिंग लोड कम हो जाएगा और वह ज्यादा मैच भी लड़ पाएंगे। इससे ऐज के नए साथी को भी बड़ा फायदा होगा।

#1 ऐज को रेसलमेनिया में ड्रीम मैच मिल जाए

youtube-cover

ऐज को WWE रेसलमेनिया में बड़ा मैच दे सकता है। अगर कंपनी उन्हें टाइटल मैच में नहीं डालती है तो वह एक ड्रीम मैच लड़ सकते हैं। हर एक फैन ऐज के कई ड्रीम मैच देखना चाहता है।

डेनियल ब्रायन, एजे स्टाइल्स, रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और एलिस्टर ब्लैक रेसलमेनिया में ऐज के लिए सबसे अच्छे प्रतिद्वंदी हो सकते हैं। WWE अपने सबसे बड़े सुपरस्टार के लिए ड्रीम मैच प्लान कर सकता है।

ये भी पढ़ें:- 5 शानदार चीज़ें जो Royal Rumble में दिख सकती हैं