3 मौके जब विंस मैकमैहन ने लाइव टेलीविजन पर WWE सुपरस्टार्स को सजा दी

WWE के मालिक विंस मैकमैहन हैं। इस कंपनी को सफल बनाने में विंस मैकमैहन ने बहुत मेहनत की है। विंस मैकमैहन जो कहते हैं WWE में वो ही होता है। रेसलिंग इंडस्ट्री के सबसे बड़े बिजनेसमैन वो हैं। WWE में कई बार कुछ अलग कारनामे उन्होंने किए है। वो जब चाहे तब किसी के ऊपर भी गुस्सा निकाल देते हैं। विंस मैकमैहन को इस चीज के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने विलन नहीं बनने दिया, 1 जिसके लिए वो न चाहते हुए भी तैयार हो गए

विंस मैकमैहन ने शुरूआत में काफी मेहनत की और इसमें कई सुपरस्टार्स ने उनका साथ दिया। जो सही काम नहीं करता है उसे विंस मैकमैहन सजा भी देते हैं। किसे पुश देना है और किसी नहीं देना है ये सब विंस मैकमैहन के हाथ में होता है। विंस मैकमैहन ने कई बार दर्शाया भी है कि वो क्या कर सकते हैं। कई सुपरस्टार्स को उन्होंने लाइव टीवी के दौरान भी सजा दी है। तो आइए जानते हैं उन तीन सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें विंस मैकमैहन ने लाइव टीवी में सजा दी है।

पूर्व WWE सुपरस्टार बिग कैश को मिली थी सजा

करीब दो साल हो गए बिग कैश को WWE से गए हुए। जब उन्हें रिलीज किया गया था उससे पहेल स्मैकडाउन में वो डेनियल ब्रायन के खिलाफ हारे थे। बैकलैश और मनी इन द बैंक में भी बिग कैश को डेनियल ब्रायन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन सच बात ये है कि ये एक सजा के तौर पर विंस मैकमैहन ने उन्हें दी थी।

ये भी पढ़ें: रॉ में हुए खुलासे ने फैंस को किया हैरान, प्रतिक्रियाओं का सैलाब आया

दरअसल विंस मैकमैहन के पास किसी आइडिया को लेकर परमिशन मांगने गए थे। विंस ने इस प्लान को रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन बिग कैश ने उनकी बात नहीं मानी और अपने आइडिया को स्मैकडाउन में आगे बढ़ाया था। विंस मैकमैहन को ये बात अच्छी नहीं लगी और बिग कैश को लगातार हराकर उन्हें नीचे गिरा दिया था।

यह भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार्स की उम्र (23 से 53 तक): रोमन रेंस, जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने साल के हैं?

जॉन मोक्सली(डीन एंब्रोज)

Enter caption

साल 2019 की शुरूआत में जॉन मोक्सली ने ये बात तय कर दी थी कि वो WWE का हिस्सा नहीं रहेंगे। इसके बाद जॉन मोक्सली का नाया जैक्स के साथ सैगमेंट हुआ था। इस सैगमेंट को बुक जॉन मोक्सली को नीचे गिराने के लिए किया गया था। क्योंकि जॉन मोक्सली का WWE में बहुत बड़ा नाम था। जॉन मोक्सली ने इस बात का खुद खुलासा किया था कि उनके साथ ऐसा किया गया था।

जॉन मोक्सली इसके बाद EC3 से भी आसानी से हार गए थे। पिछले साल वो रेसलमेनिया का हिस्सा भी नहीं थे। द शील्ड फाइनल चेप्टर के बाद मोक्सली ने WWE छोड़ दी और वो AEW चले गए थे। AEW में जाने के बाद जॉन मोक्सली ने कई बार बताया कि वो विंस मैकमैहन और क्रिएटिव टीम से खुश नहीं थे। जॉन मोक्सली ने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि वो WWE छोड़ने वाले हैं। ये बात विंस मैकमैहन को पसंद नहीं आई और तभी इस तरह के सैगमेंट उनके लिए बुक किए गए थे।

JBL

साल 2005 के समय में WWE ने ECW वन नाइट स्टैंड को प्रैजेंट किया था। इस इवेंट के रोड टू में ब्लू मेनिया ने जेबीएल को पब्लिकल में काफी कुछ कहा था, उनकी बेइज्जती की थी। लेकिन जेबीएल ने इस बात को सीरियस नहीं लिया था। इस ब्रॉल में ये देखा गया था कि जेबीएल ने सच में ब्लू मेनिया को हिट कर दिया था। इस व्यव्हार को देखकर विंस मैकमैहन खुश नहीं हुए थे और उन्होंने सजा इस बात के लिए उन्हें दी। इसके बाद WWE स्मैकडाउन में जेबीएल और ब्लू मेनिया के बीच मैच हुआ था। यहां ब्लू मेनिया ने जेबीएल से बदला लिया था। इस मैच में पहले जेबीएल जीतने वाले थे लेकिन ब्लू मेनिया ने यहां जीत हासिल की। बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि ये प्लान विंस मैकमैहन ने जेबीएल को सबक सिखाने के लिए बनाया था।

Quick Links