3 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने अन्य रेसलर्स को डरा दिया

Enter caption

प्रोफेशनल रेसलिंग में WWE का बहुत बड़ा नाम है। यहां जो भी कुछ होता है इन सब पर पूरे WWE यूनिवर्स की नजरें रहती है। WWE फैंस को बैकस्टेज से कई ऐसे फुटेज आते हैं जिसे देखने में मजा आता है। WWE सुपरस्टार्स भी कई बार बैकस्टेज के वीडियो पोस्ट करते हैं। इसके अलावा WWE भी सोशल मीडिया पर कभी कभार इन्हें रिलीज करता है।

पिछले कई सालों कई WWE सुपरस्टार्स ने अपनी रियल लाइफ पर्सनैलिटी को दिखाकर फन साइड प्रस्तुत किया है। बैकस्टेज में इन्होंने कई बार अपने साथी को डरा भी दिया। साशा बैंंक्स और पेज जैसी सुपरस्टार्स हमेशा प्रैंक करती हुई नजर आती हैं। तो आइए जानते हैं उन तीन सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने अपने साथी रेसलर को डराया।

ये भी पढ़ें: WWE Raw में ऑफ एयर होने के मौजूदा चैंपियन की आंख पर पेन से किया गया खतरनाक हमला

WWE दिग्गज अंडरटेकर ने सैथ रॉलिंस को डराया

youtube-cover

WWE दिग्गज अंडरटेकर का इस लिस्ट में नाम होना थोड़ा चौंकाने वाला है। क्योंकि रिंग में ही अंडरटेकर सभी को डराते हैं। लेकिन अंडरटेकर ने भी बैकस्टेज में सैथ रॉलिंस को डराया है। द बंप के एपिसोड में सैथ रॉलिंस हैल इन ए सैल 2020 से पहले आए थे। यहां उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि जब भी वो अंडरटेकर के साथ बैठते हैं तो उन्हें डर लगता है। उन्होंने कहा कि अंडरटेकर हमेशा भयानक लगते हैं इसलिए उनके साथ बात करने में डर लगता है। सैथ रॉलिंस ने ये भी बताया कि अंडरटेकर वैसे बहुत ही अच्छे इंसान है। रिंग में उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। लेकिन उनके मजेदार रूप बैकस्टेज में हमेशा दिखता है। जिस कारण कई लोग सच में डर जाते हैं। सैथ रॉलिंस ने कहा कि उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

साशा बैंक्स

youtube-cover

साल 2017 में WWE ने ज़ोंबी एक्शन फिगर को प्रमोट किया था। ये काम साशा बैंक्स ने किया था। इसके तहर बैकस्टेज में लोगों को साशा बैंक्स ने डराया था। फीन्ड का लुक जिसने बनाया है उनका नाम टॉम सेविनी है। टॉम ने ही साशा बैंक्स का जोंबी लुक भी बनाया। साशा बैंक्स इस लुक के बाद बैकस्टेज एरीया में गई और द बिग शो, एंजो अमोरे, एलिसा फॉक्स, मैट हार्डी, जैफ हार्डी, बुकर टी, और बेली को डराया। बुकर टी और बेली तो सच में बहुत ज्यादा डर गए थे। वीडियो में बेली को साफतौर पर दिखाया गया है कि वो कितना डर गई थी।

ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स की हाइट (155cm से 221cm ): ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर और जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने लंबे हैं ?

मैट ब्लूम ने निकी क्रॉस को डराया

अगर कोई मैट ब्लूम को इंस्टाग्राम पर फॉलो करता है तो उसे पता होगा ये सुपरस्टार कैसे दूसरो को डराती हैं। और इसमें काफी मजा भी है। मार्च 2019 में निकी क्रॉस को ब्लूम ने किस अंदाज में डराया था ये आप ऊपर वीडियो में देख सकते हैं। ब्लूम हमेशा दरवाजे के पीछे से ये काम करती हैं। जब कोई आता है तो वो फिर दरवाजा पीछ से बंद करता है तो फिर ब्लूम आकर जोर से चिल्लाती है जिसके बाद सुपरस्टार डर जाता है।

यहां भी निकी क्रॉस जब आईँ तो उन्होंने हाई कोच कहा। इसके बाद उन्होंने दरवाजा बंद किया और फिर नजारा अलग ही था। निकी क्रॉस एकदम से डर गई।

Quick Links