3 जबरदस्त WWE चैंपियंस जिन्होंने बुरी तरह टाइटल गंवाया 

WWE के दो बड़े स्टार्स सैथ रॉलिंस और सीएम पंक
WWE के दो बड़े स्टार्स सैथ रॉलिंस और सीएम पंक

WWE में हर कोई चैंपियनशिप जीतने की इच्छा रखता है। कंपनी में काम कर रहा हर एक सुपरस्टार्स बढ़िया रेसलिंग करने के साथ टाइटल्स भी जीतना चाहता है। WWE के पास इस समय हर एक डिवीजन के लिए अलग चैंपियनशिप बेल्ट है। कंपनी में लगातार टाइटल चेंज होते रहते हैं।

इस समय कंपनी में WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप सबसे बड़ी और मुख्य टाइटल्स है। अगर कोई सुपरस्टार्स चैंपियन बनता है और प्रशंसक उसे बतौर चैंपियन पसंद करते हैं तो WWE को उनसे सही तरह से टाइटल्स लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज जिनका कभी भी WWE में एक-दूसरे से सामना नहीं हुआ

पिछले कुछ समय में WWE ने अपने सुपरस्टार्स को चैंपियन बनाकर उनका कद तो बढ़ाया है लेकिन उनसे काफी बुरी तरह से चैंपियनशिप ली। इससे सुपरस्टार्स के मनोबल कम होता है। खैर, हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में जो बतौर WWE चैंपियन काफी अच्छा काम कर रहे थे लेकिन उन्होंने बुरी तरह चैंपियनशिप को गंवाया।

3- पूर्व WWE स्टार सीएम पंक

सीएम पंक WWE के सबसे प्रसिद्ध स्टार्स में से एक रहे हैं। पंक ने WWE चैंपियनशिप को कई मौकों पर जीता है लेकिन उन्होंने बुरी तरह टाइटल को गंवाया। इस दिग्गज ने WWE चैंपियनशिप को 434 दिनों तक अपने पास रखा था और वो सबसे ज्यादा समय तक चैंपियन रहने वाले सुपरस्टार बन गए थे।

रॉयल रंबल 2013 में सीएम पंक का सामना द रॉक से हुआ। WWE रेसलमेनिया में द रॉक को बतौर चैंपियन जॉन सीना के सामने लाना चाहता था। इस वजह से उन्होंने इतिहास के सबसे बढ़िया WWE चैंपियन से टाइटल ली। इस तरह सीएम पंक की 434 दिनों की टाइटल रैन का बुरा अंत हुआ।

ये भी पढ़ें:- 3 पूर्व US चैंपियंस जो कभी WWE टाइटल नहीं जीत पाए

2- पूर्व WWE चैंपियन सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस ने 2015 में मनी इन द बैंक ब्रीफकेस को रेसलमेनिया के मेन इवेंट में कैश-इन करके WWE चैंपियनशिप जीती थी। ये WWE के इतिहास के सबसे बड़े शॉकर्स में से एक रहा है।

वो बतौर चैंपियन बढ़िया काम कर रहे थे और उन्होंने अपने कई सारे प्रतिद्वंदी को पछाड़ दिया था। उनका टाइटल रैन बढ़िया चल रहा था लेकिन अचानक से उन्हें चोट लग गयी और WWE को इस वजह से उनसे टाइटल लेना पड़ा।

1- कोफी किंग्सटन

कोफी किंग्सटन ने रेसलमेनिया में डेनियल ब्रायन को हराकर WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। इसके बाद उन्होंने केविन ओवेंस, समोआ जो और रैंडी ऑर्टन सहित अन्य स्टार्स के खिलाफ टाइटल को डिफेंड किया था।

उनके पास लंबे समय से टाइटल था और WWE के FOX पर डेब्यू के दौरान उनसे चैंपियनशिप लेने का सही समय था। इस दौरान उनका मैच ब्रॉक लैसनर से हुआ और WWE ने उन्हें सिर्फ 6 सेकेंड्स में हारने के लिए बुक किया। ये कोफी के जबरदस्त टाइटल रैन का बुरा अंत था।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जो 2020 के अंत तक मेन इवेंट रेसलर्स बन सकते हैं

Quick Links