3 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्हें भारत में आकर हार का सामना करना पड़ा

Enter caption

प्रोफेशनल रेसलिंग जगत की दुनिया में WWE का बहुत बड़ा नाम है। पूरी दुनिया में WWE के फैंस छाए हुए है। पिछले कुछ सालों में WWE ने अपना वर्चस्व लगभग सभी देशो में जमा लिया है। WWE सुपरस्टार्स सब जगह जाकर लाइव इवेंट्स और कई प्रमोशन का हिस्सा रहते हैं। भारत भी WWE से अछूता नहीं है। खली के WWE में जाने के बाद से फैंस के चाहने वालों की बाढ़ आई गई।

ये भी पढ़ें: WWE द्वारा किए गए ट्वीट पर भड़के पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन का 6 फुट 1 इंच के रेसलर ने भद्दा मजाक बनाया

WWE को ये अच्छे से पता है कि भारत की जनसंख्या बहुत है। WWE लगातार अपना बिजनेस भारत में बढ़ाने का प्लान करता है। साल में कई WWE सुपरस्टार्स आकर भारत में WWE का प्रमोशन करते हैं। कई बार लाइव इवेंट्स भी भारत में हुए है। जिससे कंपनी को बहुत फायदा हुआ है। भारत में WWE के लाखों फैंस मौजूद है। सभी WWE देखना पसंद करते हैं। कई बड़े सुपरस्टार्स ने भारत में हुए लाइव इवेंट्स में हिस्सा लिया है। इन सुपरस्टार्स को फैंस का समर्थन भी मिला। लेकिन कुछ लाइव इवेंट्स ऐसे हैं जहां कुछ बड़े सुपरस्टार्स को हार का सामना करना पड़ा था। इऩ सुपरस्टार्स का नाम सुनकर आप चौंक भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो 3 सुपरस्टार के बारे में जिन्हें भारत में हुए लाइव इवेंट्स में हार का सामना करना पड़ा था।

WWE सुपरस्टार जिंदर महल

youtube-cover

9 दिसंबर 2017 को भारत में WWE का शानदार लाइव इवेंट हुआ था। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में ये इवेंट हुआ। ये इवेंट काफी खास हुआ था और दर्शकों से स्टेडियम पूरी तरह भरा हुआ है। लेकिन फैंस ने यहां पर जो सोचा था वैसा कुछ हुआ नहीं। WWE के इस लाइव इवेंट में ट्रिपल एच का सामना जिंदर महल से हुआ था। जिंदर महल भारतीय मूल के रेसलर हैं तो सभी उनकी जीत चाहते थे।

जिंदर महल और ट्रिपल एच के बीच शानदार मैच भी हुआ। ये मैच काफी लंबा चला था। सभी को लग रहा था कि इस मैच में दो चीजें जरूर होगी, एक सिंह ब्रदर्स की दखल और दूसरी जिंदर महल की अपने होमक्राउड के सामने जीत। लेकिन इन दोनों में से कुछ भी नहीं हुआ था। ट्रिपल ने शानदार पैडीग्री देकर जिंदर महल को हरा दिया। ट्रिपल एच ने सिंह ब्रदर्स को भी जमकर पीटा था। हालांकि हार के बाद जिंदर महल ने भारतीय फैंस का शुक्रिया अदा किया था। ये काफी अलग पल था लेकिन यहां जिंदर महल की करारी हार हुई थी।

ये भी पढ़ें:- WWE Smackdown, Twitter Reactions: रोमन रेंस के खतरनाक मैच के बाद फैंस की तरफ से आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

बिग शो

भारत में हुए लाइव इवेंट्स में बिग शो भी हिस्सा ले चुके हैं। लेकिन उनके यहां का दौर अच्छा नहीं रहा है। बिग शो WWE दिग्गजों की लिस्ट में आते हैं लेकिन भारत में उन्हें दो बार हार का सामना करना पड़ा है।नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में में ही 15 जनवरी 2016 को लाइव इवेंट हुआ था। ये इवेंट दो दिन का था।

रोमन रेंस की फैन फॉलोविंग भारत में जबरदस्त रहती है। कुछ यहां भी ऐसा ही देखने को मिला। इस इवेंट के पहले दिन रोमन रेंस के साथ बिग शो का मुकाबला हुआ था। और ये मैच WWE हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए था। उस समय WWE में चैंपियन के तौर पर रोमन रेंस की शानदार शुरूआत हुई थी। ये मैच अच्छा रहा लेकिन अंत में स्पीयर मारकर बिग शो को हरा दिया और चैंपियनशिप डिफेंड कर ली थी। 16 जनवरी को इस इवेंट के दूसरे दिन बिग शो का फिर से मुकाबला केन के साथ हुआ था। पिनफॉल के जरिए केन ने यहां पर बिग शो को हरा दिया था।

ब्रे वायट

Enter caption

ब्रे वायट का WWE मेन रोस्टर में अब बहुत बड़ा नाम हो गया है। बहुत ही पुराने रेसलर ब्रे वायट रहे हैं। पिछले कुछ सालों से द फीन्ड के कैरेक्टर में आकर उन्होंने फैंस के दिल में अपने लिए खास जगह बना ली है। 15 जनवरी 2016 को हुए इवेंट के पहले दिन ब्रे वायट का मुकाबला केन के साथ हुआ था। ये मैच काफी अच्छा रहा था लेकिन अंत में केन ने ब्रे वायट को चोकस्लैम मारकर जीत हासिल कर ली थी। ये चौंकाने वाली जीत केन की रही थी।

इस इवेंट के दूसरे दिन भी ब्रे वायट को तगड़ा झटका लगा था। ब्रे वायट का मुकाबला रेबैक के साथ हुआ था। इस मैच में सभी ने सोचा था कि ब्रे वायट की आसानी से जीत हो जाएगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। पिनफॉल के जरिए इस मैच में रेबैक की जीत हो गई थी।