3 WWE सुपरस्टार्स जो फायरफ्लाई फनहाउस में द फीन्ड के साथी बन सकते हैं

WWE चैंपियन द फीन्ड
WWE चैंपियन द फीन्ड

सर्वाइवर सीरीज 2019 में द फीन्ड ने पहली बार डब्लू डब्लू ई (WWE) यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड किया, जहाँ उन्होंने डेनियल ब्रायन को हराया था। सर्वाइवर सीरीज फैंस को काफी पसंद आई थी, उसके बाद रॉ ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था और अब उम्मीद होगी कि इस हफ्ते स्मैकडाउन में भी फैंस को कुछ दिलचस्प देखने को मिलने वाला है।

इस सप्ताह के स्मैकडाउन में द फीन्ड फायरफ्लाई फनहाउस से एक नए मेंबर को जोड़ने वाले हैं। अब सवाल है कि कौन सा सुपरस्टार द फीन्ड का साथी बनने वाला है।

फिलहाल WWE रोस्टर में कई ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्हें ऑन-स्क्रीन आने तक का मौका नहीं मिल रहा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 रेसलर्स के नाम आपके सामने रख रहे हैं, जिन्हें ब्रे वायट अपना साथी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: WWE के 5 बड़े दुश्मन जो असल जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त हैं

# बो डैलस

बो डैलस
बो डैलस

बो डैलस जो फिलहाल बी टीम का हिस्सा हैं और इस सप्ताह फायरफ्लाई फनहाउस से जुड़ने के लिए सबसे ऊपर उन्हीं का नाम लिया जा सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बो डैलस, ब्रे वायट के भाई हैं और द फीन्ड के साथ जुड़ने से संभव ही उनके करियर को एक नई शुरुआत मिल सकेगी।

अपने करियर की शुरुआत में जरूर उन्हें सफलता मिल रही थी और इस दौरान वो केवल 22 साल की उम्र में NXT चैंपियन भी बने लेकिन मेन रोस्टर में आने के बाद उन्हें कोई खास सफलता हासिल नहीं हो सकी है।

चाहे ब्रे वायट और बो डैलस भाई हैं लेकिन WWE ने इस बात को कभी उजागर नहीं होने दिया है। अब फायरफ्लाई फनहाउस के जरिए वायट अपने भाई को भी पुश देने का काम कर सकते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

# ल्यूक हार्पर

ब्रे वायट और ल्यूक हार्पर
ब्रे वायट और ल्यूक हार्पर

फिलहाल ल्यूक हार्पर वह नाम है जिन्हें अपने करियर में एक नई दिशा की सख्त जरुरत है और फिलहाल उनके करियर को एक नई शुरुआत देने के लिए WWE के पास फायरफ्लाई फनहाउस के अलावा कोई विकल्प नहीं है। ये दोनों पहले भी एक ही टीम का हिस्सा रह चुके हैं, यानी एक साथ काम करने का अनुभव होने से हार्पर को भी द फीन्ड के साथी के विकल्प के रूप में देखा जा सकता है।

WWE में खुद की स्थिति से हार्पर ने इस साल के शुरुआत में रिलीज़ की मांग भी की थी लेकिन विंस मैकमैहन ने ऐसा नहीं होने दिया। अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर इस पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन को अब पुश नहीं दिया गया तो वो अपना कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होते ही कंपनी छोड़कर चले जाएंगे।

इस बीच खबरें ये भी रहीं कि ब्लजिन ब्रदर्स एक बार फिर साथ आ सकते हैं लेकिन यह प्लान भी एक एक बीती बात हो चली है।

यह भी पढ़ें: साल 2019 के 3 सबसे शानदार WWE सुपरस्टार्स

# निकी क्रॉस

निकी क्रॉस
निकी क्रॉस

सिस्टर एबीगेल का कैरेक्टर इन दिनों सबसे ज्यादा सुर्खियाँ बटोर रहा है और कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इस कैरेक्टर का टीवी डेब्यू हो सकता है। द फीन्ड की सफलता का सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि अपने इन रिंग डेब्यू के कुछ महीने बाद ही वो यूनिवर्सल चैंपियन बन चुके हैं।

अब सवाल है कि अगर इस कैरेक्टर का टीवी डेब्यू होता भी है तो इसे निभाएगा कौन? इसके लिए आपको याद दिला दें कि सैनिटी में रहते निकी क्रॉस का किरदार काफी दिलचस्प हुआ करता था और संभव ही फायरफ्लाई फनहाउस भी उनके पुराने किरदार से मेल खा रहा है।

वैसे भी जब से एलेक्सा ब्लिस WWE से बाहर समय बिता रही हैं, निकी क्रॉस एक सिंगल्स सुपरस्टार बन चुकी हैं। इस बीच उन्हें स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बनने का भी मौका मिला लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। अब फायरफ्लाई फनहाउस में आने से जरूर निकी अपने पुराने कैरेक्टर में वापसी कर सकेंगी।

यह भी पढ़ें: इन 3 कारणों से ऑथर्स ऑफ पेन को सैथ रॉलिंस के साथ टीम बनानी चाहिए