4 फेमस AEW सुपरस्टार्स जिन्हें कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE में कदम रखना चाहिए

WWE
WWE

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके बावजूद दो सालों पहले ऑल एलीट रेसलिंग (AEW) की शुरुआत हुई थी। इसे WWE को सही मायने में टक्कर देने के लिए बनाया गया था। खैर, AEW के डेब्यू के बाद कई सारे WWE सुपरस्टार्स ने वहां डेब्यू किया और काफी अच्छा काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ द रॉक कभी मैच नहीं हारे और 2 जिनके खिलाफ कभी नहीं जीते

ऑल एलीट रेसलिंग में कई सारे WWE सुपरस्टार्स मौजूद है। इसके बावजूद कुछ ऐसे सुपरस्टार्स है जो शायद WWE में कभी वापसी नहीं करेंगे। इसके साथ ही कई ऐसे AEW सुपरस्टार्स भी है जो अगर WWE में आ जाते हैं तो उन्हें अच्छी सफलता मिल सकती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम कुछ सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनके AEW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE में कदम रखना चाहिए।

4- WWE दिग्गज क्रिस जैरिको

क्रिस जैरिको ने WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल की थी। साथ ही वो काफी समय तक WWE के अदंर रहे थे और उन्होंने काफी नाम कमाया। साथ ही उन्होंने ढेरों चैंपियनशिप भी जीती। इसके बावजूद उन्होंने कुछ सालों पहले कंपनी से जाने का निर्णय लिया था। साथ ही उन्होंने AEW के साथ शुरुआत से जुड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने AEW में काफी अच्छी सफलता भी हासिल की है।

ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिनकी उम्र में बड़ी महिला से शादी हुई और 2 जिनकी पत्नी की उम्र उनसे काफी कम है

इसके बावजूद WWE की वजह से उन्होंने नाम कमाया है और वो अपने करियर के अंतिम समय पर है। ऐसे में अगर वो WWE के अंदर अपने करियर का अंत करते हैं तो ये बेहतर विकल्प होगा। ऐसे में जब भी उनका AEW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होता है तो उन्हें पुरानी कंपनी में वापसी करनी चाहिए। फैंस भी इस निर्णय से काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

3- MJF

MJF में WWE के अंदर सफलता हासिल करने के सारे गुण है। इस समय वो AEW का हिस्सा है और काफी अच्छा काम कर रहे हैं। इसके बावजूद WWE में टॉप हील सुपरस्टार बनने के लिए वो शानदार विकल्प है। उनके पास जबरदस्त माइक्रोफोन स्किल्स और रिंग के अंदर भी वो जबरदस्त काम करते हैं।

AEW के अंदर उन्हें दो सालों में उतनी सफलता नहीं मिली हैं। अगर वो WWE में आते हैं तो उन्हें काफी आसानी से टॉप स्टार बनने में मदद मिलेगी। उनका कैरेक्टर भी शानदार है और फैंस उन्हें हेट भी करते हैं। MJF को अपना AEW कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE के साथ जरूर जुड़ जाना चाहिए।

2- ब्रिट बेकर

ब्रिट बेकर में AEW के विमेंस डिवीजन में टॉप स्टार बनने के सारे गुण है। इसके बावजूद भी ब्रिट को अबतक पुश नहीं मिला है और वो लगातार सबको निराश करते जा रही हैं। WWE में आने के बाद जरूर ही उनका भविष्य बदल सकता है। WWE में उन्हें अच्छी सफलता मिल सकती हैं क्योंकि उनके पास बेहतर रेसलिंग स्किल्स है।

इसके अलावा ब्रिट बेकर के पति एडम कोल भी WWE का हिस्सा है। ऐसे में जब उनका AEW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होता है तो वो WWE के साथ जुड़ सकती हैं। उनके लिए यहां कई सारे ड्रीम मैच होंगे जहां वो शार्लेट फ्लेयर, साशा बैंक्स, बेली, रिया रिप्ली समेत अन्य सुपरस्टार्स के खिलाफ काम कर सकती हैं।

1- जॉन मोक्सली

जॉन मोक्सली इस समय AEW के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने 2019 में WWE से जाने के बाद AEW में कदम रखा था और हर कोई उन्हें देखना काफी पसंद करता था। WWE से जाने के बाद जॉन मोक्सली का कैरेक्टर काफी ज्यादा बेहतर बन गया और उनका कद भी बढ़ गया है।

इसके बावजूद जॉन मोक्सली ने कई मौकों पर बताया है कि अगर उन्हें भविष्य में WWE के साथ काम करने का मौका मिलता है तो वो इस बारे में जरूर सोचेंगे। मोक्सली ने साफ तौर पर अपनी इच्छा जता दी है। जब भी उनका AEW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो तो उन्हें WWE में जरूर वापस आ जाना चाहिए। इस बार वो बतौर टॉप स्टार बेहतर काम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना की वापसी के बाद उनसे मैच लड़कर काफी ज्यादा फायदा होगा