WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns के 4 सबसे अच्छे टाइटल डिफेंस जिन्होंने सबका दिल जीता

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस पूरी दुनिया में जाने जाते हैं
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस पूरी दुनिया में जाने जाते हैं

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) के नाम से हर कोई परिचित होगा। उन्होंने WWE में रहते हुए जबरदस्त काम किया है और उन्हें काफी सफलता मिली है। रोमन रेंस के पास इस समय यूनिवर्सल चैंपियनशिप है और उन्हें चैंपियन के तौर पर 500 से भी ज्यादा दिन हो गए हैं। वो WWE इतिहास में सबसे लंबे समय तक यूनिवर्सल चैंपियन रहने वाले सुपरस्टार बन गए हैं।

रोमन रेंस ने अपने टाइटल को कई सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड किया है। उनका प्रदर्शन लगभग हर एक मैच में जबरदस्त रहा है और उन्होंने अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया है। ट्राइबल चीफ ने कुछ नए सुपरस्टार्स को चैंपियनशिप मैच लड़ने का मौका दिया वहीं उन्होंने कुछ दिग्गजों के खिलाफ भी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया है।

रोमन का लगभग हर एक मैच जबरदस्त रहा है। इसके बावजूद भी रेंस के कुछ मुकाबले रहे हैं जो फैंस को ज्यादा पसंद आए हैं क्योंकि यह मैच रेसलिंग के हिसाब से काफी बढ़िया साबित हुए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम रोमन रेंस के यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर 4 सबसे शानदार और यादगार मैचों के बारे में बात करने वाले हैं।

4- WWE Royal Rumble 2021 में रोमन रेंस vs केविन ओवेंस

youtube-cover

रोमन रेंस और केविन ओवेंस (Kevin Owens) के बीच काफी समय तक दुश्मनी देखने को मिली थी। उन्होंने मिलकर शानदार मैच दिए हैं और इस दौरान उनका सबसे अच्छा मुकाबला रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2021 में आया था। दरअसल, रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच देखने को मिला था। दोनों सुपरस्टार्स ने इस टाइटल मैच में शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने पूरे एरीना का सही तरह से उपयोग किया। इसी वजह से मुकाबला अच्छा बन पाया। अंत में रेंस ने ओवेंस पर अपना सबमिशन Guillotine लॉक लगाया। इसके बाद ओवेंस पूरी तरह से धराशाई हो गए। रेफरी ने 10 तक काउंट किया और इसपर ओवेंस खड़े नहीं हो पाए। इसी वजह से रोमन रेंस को जीत मिली और उन्होंने अपने टाइटल को रिटेन किया।

3- WWE WrestleMania Backlash में रोमन रेंस vs सिजेरो

youtube-cover

रोमन रेंस और सिजेरो के बीच WrestleMania Backlash में यूनिवर्सल टाइटल के लिए सिंगल्स मैच हुआ था। यह मुकाबला रेसलिंग के हिसाब से काफी जबरदस्त साबित हुआ। दोनों ही सुपरस्टार्स ने मिलकर शानदार काम किया और इसी वजह से मैच रोचक बन पाया। मैच में सिजेरो का प्रदर्शन काफी बढ़िया रहा।

WWE ने रोमन रेंस और सिजेरो को पर्याप्त समय दिया और इसी वजह से यह मुकाबला खास बन पाया। मैच में रेंस की जीत के चांस ज्यादा थे लेकिन सिजेरो ने ट्राइबल चीफ को कड़ी टक्कर दी। अंत में दिग्गज ने सिजेरो को अपने सबमिशन में फंसाया। इसपर सिजेरो कुछ नहीं कर पाए और इसी वजह से रोमन की जीत हुई।

2- WWE Hell in a Cell 2020 में रोमन रेंस vs जे उसो

youtube-cover

रोमन रेंस और जे उसो के बीच Hell in a Cell 2020 में एक जबरदस्त मैच देखने को मिला था। दरअसल, यह एक 'Hell in a Cell आई क्विट' मैच था। दोनों ही सुपरस्टार्स ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया और मैच के दौरान उन्होंने काफी अच्छी स्टोरीटेलिंग का प्रदर्शन किया। इसी वजह से मुकाबला बढ़िया बन पाया।

मैच के अंत में रोमन ने जे उसो की बुरी हालत कर दी थी। जिमी उसो उन्हें रोकने आए और रेंस ने यहां रोने का नाटक किया। उन्होंने बाद में जिमी को अपने सबमिशन Guillotine लॉक में फंसाया। इसी वजह से जे उसो ने 'आई क्विट' बोल दिया और रोमन रेंस को जीत मिली। यह मुकाबला हमेशा फैंस याद रखेंगे।

1- WWE Money in the Bank 2021 में रोमन रेंस vs ऐज

youtube-cover

रोमन रेंस और ऐज के बीच ड्रीम मैच आखिर Money in the Bank 2021 में देखने को मिला था। दोनों ही सुपरस्टार्स ने मिलकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। मैच की शुरुआत थोड़ी धीमी रही थी लेकिन बाद में उन्होंने चीज़ों को कवर किया। ऐज ने ट्राइबल चीफ को मुकाबले में कड़ी टक्कर दी।

मैच के अंत में ऐज जीत के करीब थे लेकिन सैथ रॉलिंस ने इंटरफेयर किया। ऐज ने उनपर हमला किया और रोमन रेंस ने इंटरफेरेंस का फायदा उठाकर ऐज पर स्पीयर लगाया। उन्होंने पिन करते हुए दिग्गज की बुरी हालत की और बड़ी जीत दर्ज की। रोमन और ऐज का प्रदर्शन शानदार रहा था और इसी वजह से मुकाबला फैंस को पसंद आया था।