4 बड़े कारण क्यों Roman Reigns को WWE या यूनिवर्सल चैंपियनशिप में से कोई एक टाइटल छोड़ देना चाहिए

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस ने टाइटल रन से थोड़ा निराश किया है
WWE में रोमन रेंस ने टाइटल रन से थोड़ा निराश किया है

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) का मौजूदा चैंपियनशिप रन काफी जबरदस्त साबित हुआ है। उन्होंने काफी समय पहले यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी और बाद में उन्होंने WWE चैंपियनशिप जीतकर इसे भी अपने साथ जोड़ लिया। इसी वजह से अभी उन्हें अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन कहा जाता है।

रोमन रेंस ने डबल चैंपियन के तौर पर काफी ज्यादा निराश किया है। कुछ ऐसे कारण हैं जिनसे लगता है कि रोमन रेंस को कोई एक चैंपियनशिप छोड़ देनी चाहिए। अगर वो टाइटल छोड़ने का निर्णय लेते हैं तो वो संभावित रूप से WWE चैंपियनशिप को अपने से दूर करने का निर्णय लेंगे। खैर, इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों रोमन रेंस को कोई एक चैंपियनशिप को छोड़ देना चाहिए।

4- WWE में लगातार टॉप चैंपियन की कमी महसूस होना

रोमन रेंस अब बहुत ही कम मौकों पर नजर आते हैं। इसी वजह से WWE में टॉप चैंपियंस की कमी महसूस हो रही है। रोमन रेंस ने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और इसके अनुसार वो अब काफी कम मौकों पर नजर आने वाले हैं। ऐसे में रोमन को डबल चैंपियन बनाए रखना अच्छा विकल्प नहीं है।

रोमन रेंस को जल्दी ही एक टाइटल छोड़ देना चाहिए, ताकि WWE में टॉप चैंपियन की कमी महसूस नहीं हो। रोमन के बिना भी WWE अपने शोज़ को देखने लायक बना रहा है और अगर वर्ल्ड चैंपियनशिप वापस लगातार शो में नजर आने लगेगी तो यह हर एक फैन के लिए काफी अच्छी चीज़ रहेगी।

3- चैंपियनशिप का कद कम हो रहा है

ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड के पास जब यूनिवर्सल चैंपियनशिप थी, तब यह टाइटल उतना चर्चा का विषय नहीं था और उसका ज्यादा महत्व नहीं था। हालांकि, रोमन रेंस ने अपने ऐतिहासिक टाइटल रन से यूनिवर्सल चैंपियनशिप का कद बढ़ाया है। अभी वो WWE चैंपियन भी हैं और लगातार शो में नजर नहीं आ रहे हैं।

इससे यूनिवर्सल चैंपियनशिप के साथ ही WWE टाइटल का कद भी कम हो रहा है। WWE को इसी वजह से रोमन से WWE चैंपियनशिप ले लेनी चाहिए। रोमन के लगातार नजर नहीं आने से फैंस की रुचि चैंपियनशिप्स से कम होती जा रही है। WWE को गलती से बचने के लिए अभी से एक वर्ल्ड टाइटल रोमन से वापस लेना चाहिए।

2- Raw में काफी समय से नजर नहीं आए हैं

रोमन रेंस एक SmackDown सुपरस्टार हैं लेकिन उनके पास WWE चैंपियनशिप है। यह टाइटल Raw ब्रांड का हिस्सा है और इसी वजह से चैंपियन रहने तक वो रेड ब्रांड के रोस्टर का भी हिस्सा माने जाएंगे। हालांकि, महीनों से रोमन इस शो में नजर नहीं आए हैं। यह सही मायने में काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ है। रोमन को शो में दिखाई देना चाहिए।

रोमन कुछ हफ्ते पहले SmackDown में मैच लड़ते हुए दिखे थे। उन्होंने थोड़े समय बाद ब्लू ब्रांड के वापसी जरूर की लेकिन Raw में वो दिखाई नहीं दिए हैं। रोमन को WWE टाइटल छोड़ देना चाहिए। इसके बाद अगर वो Raw से पूरी तरह दूर हो जाएंगे तो भी फैंस निराश नहीं होंगे।

1- दूसरे टैलेंटेड सुपरस्टार्स को मौका मिल पाएगा

WWE में इस समय कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो रोमन को कड़ी चुनौती दे सकते हैं। हालांकि, ट्राइबल चीफ शोज़ में नजर ही नहीं आते हैं। रिडल ने रोमन रेंस के खिलाफ साबित किया था कि WWE के पास नए सुपरस्टार्स की कमी नहीं है बल्कि चैंपियनशिप की कमी है। इसी कारण रोमन को एक टाइटल छोड़ देना चाहिए।

अगर एक चैंपियनशिप फ्री हो गई तो सभी टैलेंटड सुपरस्टार्स के पास इसके लिए लड़ने और इसे जीतने का मौका रहेगा। इसी वजह से रोमन रेंस को एक चैंपियनशिप छोड़ देनी चाहिए। यह WWE के लिए काफी अच्छी चीज़ रहेगी और आगे जाकर टैलेंटेड रेसलर्स को बड़ा पुश मिल पाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।