4 बड़े साइज के WWE Superstars जिन्होंने अपने जबरदस्त डांस मूव्स से फैंस का दिल जीता है

Ujjaval
WWE में कुछ सुपरस्टार्स ने जबरदस्त तरीके से डांस किया है
WWE में कुछ सुपरस्टार्स ने जबरदस्त तरीके से डांस किया है

WWE एक स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट कंपनी है। इसी वजह से वो रेसलिंग के साथ ही स्टोरीलाइंस और कैरेक्टर्स पर ध्यान देते हैं। WWE में इसी वजह से समय-समय पर कई शानदार और मजेदार सैगमेंट्स देखने को मिलते हैं। अमूमन बड़े साइज के सुपरस्टार्स को WWE में सीरियस और ताकतवर दिखाया जाता है।

इस दौरान कुछ दिग्गज सुपरस्टार्स हैं जिन्हें WWE ने डांस करते हुए दिखाया है। इन बड़े साइज के सुपरस्टार्स ने अपने डांसिंग मूव्स से फैंस को खुश किया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़े साइज के सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने WWE में डांस करते हुए फैंस का खूब मनोरंजन किया है।

4- WWE सुपरस्टार शैंकी

youtube-cover

शैंकी काफी समय से WWE में लगातार नजर नहीं आ रहे थे लेकिन अभी वो फैंस के सबसे चर्चित सुपरस्टार्स में से एक बन गए हैं। वो पिछले कुछ एपिसोड्स से लगातार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिंदर महल को उनका डांस करना बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है लेकिन फैंस उन्हें लगातार डांस की वजह से पसंद कर रहे हैं।

SmackDown के पिछले एपिसोड में शैंकी ने WWE अनाउंसर के साथ भी डांस किया था। अगर इसी तरह से शैंकी लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहे तो फिर उन्हें आगे जाकर टॉप बेबीफेस की तरह अच्छा पुश मिल सकता है। यह उनके करियर के लिए सही मायने में काफी बढ़िया चीज़ मानी जाएगी।

3- रिकिशी

youtube-cover

रिकिशी कुछ सालों पहले तक WWE के सबसे फेमस समोअन सुपरस्टार्स में गिने जाते थे। रिकिशी ने अपने WWE करियर में ज्यादातर समय हील के रूप में काम किया है। हालांकि, वो अपने डांसिंग मूव्स की वजह से काफी फेमस थे। रिकिशी समय-समय पर अपने शानदार डांसिंग मूव्स दिखाते हुए नजर आ चुके हैं।

रिकिशी का यह गिमिक फैंस की काफी पसंद आया था और इसी वजह से उन्होंने अपने WWE करियर में आगे इसी गिमिक के साथ काम किया। जब भी वो टीवी पर आते थे तो लगातार डांस करते थे। इसी वजह से फैंस की ओर से उन्हें हमेशा अच्छी प्रतिक्रिया मिल पाती थी।

2- द ग्रेट खली

youtube-cover

द ग्रेट खली के नाम से हर कोई परिचित होगा। उन्होंने अपने जबरदस्त साइज और खतरनाक रेसलिंग स्टाइल से फैंस को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। खली की वजह से भारत में WWE को बड़ी सफलता मिली है। अपने शुरुआती करियर में द ग्रेट खली एक मॉन्स्टर की तरह लड़ते थे और काफी सीरियस दिखाई देते थे।

अपने WWE करियर के अंतिम कुछ सालों में खली ने कॉमेडी सैगमेंट्स दिए और उनका कैरेक्टर भी कुछ इसी तरह का हो गया था। खली ने नटालिया के साथ काफी समय तक काम किया है। इसी दौरान वो Raw के एक एपिसोड में नटालिया के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए थे।

1- ब्रॉक लैसनर

youtube-cover

ब्रॉक लैसनर अपने WWE करियर के दौरान ज्यादातर समय सीरियस रहे हैं। वो हमेशा ही हील के तौर पर गुस्से में नजर आते हैं और उनका इन-रिंग स्टाइल भी काफी खतरनाक है। इसी वजह से द बीस्ट को रिंग में डांस करते हुए देखना सही मायने में एक शानदार और खास पल माना जाएगा।

कुछ सालों पहले ब्रॉक लैसनर ने सभी को सरप्राइज करते हुए Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीता था। बाद में उन्होंने उस कॉन्ट्रैक्ट का डिजाइन एक म्यूजिक प्लेयर की तरह बना दिया। साथ ही वो बतौर मिस्टर Money in the Bank, Raw के एपिसोड्स में डांस करते हुए नजर आते थे। उनके यह सैगमेंट्स फैंस को काफी पसंद आते थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links