4 बड़े WWE Superstars जो WrestleMania 38 इवेंट को मिस कर सकते हैं

WWE के कुछ सुपरस्टार्स WrestleMania में नजर नहीं आएंगे
WWE के कुछ सुपरस्टार्स WrestleMania में नजर नहीं आएंगे

WWE के Elimination Chamber इवेंट का अंत देखने को मिल गया है। अब WWE का अगला इवेंट रेसलमेनिया (WrestleMania 38) रहेगा। इस इवेंट के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। WWE ने पहले ही शो के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया। WrestleMania 38 के लिए कुछ और मैच तय हो सकते हैं।

हर साल कुछ सुपरस्टार्स इस बड़े इवेंट को मिस करते हैं। इस साल भी कई रेसलर्स को शो का हिस्सा बनने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania 38 इवेंट को मिस करते हुए नजर आ सकते हैं।

4- WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) Elimination Chamber 2022 का हिस्सा थे। वो मेन इवेंट में बतौर चैंपियन गए थे लेकिन मुकाबले के दौरान वो चोटिल हो गए। इसी वजह से उन्हें बैकस्टेज ले जाया गया। इसी कारण ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने मैच में जीत दर्ज की। लग रहा था कि बॉबी को साधारण चोट लगी है। बताया जा रहा है कि बॉबी लैश्ले चोटिल हो गए हैं और वो अगले 4 महीनों तक एक्शन से दूर रहेंगे। इसी कारण वो WrestleMania मिस कर सकते हैं।

कुछ समय पहले तक वो मेन इवेंट स्टोरीलाइन का हिस्सा थे। हर कोई सोच रहा था कि लैश्ले का WrestleMania 38 में बड़ा किरदार रहेगा। वो पिछले साल इस इवेंट में बतौर चैंपियन गए थे और इस बार भी उनसे काफी उम्मीदें थी। हालांकि, चोट के कारण बाहर होना सही मायने में काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ है।

कुछ समय पहले ड्रू मैकइंटायर बुरी तरह चोटिल हो गए थे लेकिन वो जल्दी बेहतर परिस्थिति में आ गए और फिर उनकी वापसी हुई। बॉबी लैश्ले के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। अगर वो WrestleMania के पहले वापसी करते हैं या इवेंट का हिस्सा बनते हैं तो यह काफी बड़ी बात होगी। हालांकि, इसके चांस अभी काफी ज्यादा कम नजर आ रहे हैं।

3- साशा बैंक्स

साशा बैंक्स WWE की सबसे बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हैं। हालांकि, इस साल वो WrestleMania को मिस करते हुए नजर आ सकती हैं। WWE ने दोनों विमेंस टाइटल्स के लिए मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया है। अब देखकर नहीं लग रहा है कि WWE उन्हें किसी भी दुश्मनी में जोड़ेगा।

साशा बैंक्स ने पहले WrestleMania में काफी शानदार काम किया है। हालांकि, इस साल वो बड़े इवेंट को घर बैठकर इंजॉय कर सकती हैं। साशा अभी किसी स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं हैं। WrestleMania के बाद ही वो एक बार फिर मुख्य स्टोरीलाइंस में नजर आ सकती हैं।

2- फिन बैलर

फिन बैलर इस साल WrestleMania मिस कर सकते हैं। बैलर पिछले कई महीनों से काफी ज्यादा संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। फिन ने पहले WrestleMania में कई अच्छे मैच लड़े हैं लेकिन अभी उन्हें पुश नहीं मिल रहा है। वो Raw में अहम किरदार नहीं निभा रहे हैं।

इसी कारण फिन बैलर को WrestleMania 38 में आराम मिल सकता है। बैलर कुछ समय पहले तक ऑस्टिन थ्योरी के साथ दुश्मनी में नजर आ रहे थे लेकिन उनकी स्टोरीलाइन खत्म हो गई है। फिन शायद इस साल WrestleMania में अहम किरदार नहीं निभा पाएंगे .

1- गोल्डबर्ग

गोल्डबर्ग का कॉन्ट्रैक्ट अब WWE से खत्म हो गया है। वो Elimination Chamber में अंतिम बार लड़ते हुए नजर आए। अब वो एक फ्री एजेंट बन गए हैं। काफी ज्यादा चांस हैं कि अब शायद ही वो WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे। उनके लिए कम समय में बेहतर विरोधी ढूँढना भी मुश्किल है।

इसी वजह से गोल्डबर्ग WrestleMania 38 को मिस कर सकते हैं। वो पिछले साल भी इस इवेंट का हिस्सा नहीं थे। इस साल भी उन्हें शायद ही मौका दिया जाएगा। गोल्डबर्ग अब थोड़े समय का ब्रेक ले सकते हैं और सीधा SummerSlam सीजन के दौरान वापसी कर सकते हैं।

Quick Links