2- ब्रॉक लैसनर (Next Big Thing)
ब्रॉक लैसनर सही मायने में एक बीस्ट हैं और उनका थीम सॉन्ग उनके कैरेक्टर पर काफी सूट करता है। ब्रॉक लैसनर को WWE में काम करते हुए काफी समय हो गया है और उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल की है। पूरी दुनिया में इस सुपरस्टार को देखा और पसंद किया जाता है। उसी तरह उनका थीम सॉन्ग भी फेमस है।
ब्रॉक लैसनर का Next Big Thing फैंस को याद हो गया होगा। यह थीम सॉन्ग इतना अच्छा है कि प्रशंसक इसे अपनी रिंगटोन के रूप में भी इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर के ऐतिहासिक करियर को उनके थीम सॉन्ग ने और भी ज्यादा खास बनाया है।