4 बड़े मुकाबले जिनमें ब्रॉक लैसनर को हार मिलनी चाहिए थी

WWE
WWE

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने WWE में 2002 में डेब्यू किया था। वो काफी कम समय में सफलता हासिल कर चुके थे और जल्दी चैंपियन बन गए थे। लैसनर का कद हमेशा ही WWE द्वारा अच्छा पुश मिला है। साथ ही उन्होंने कई सारी चैंपियनशिप जीती हैं। WWE में काफी कम मौके आए हैं जब ब्रॉक लैसनर को हार मिली है।

ये भी पढ़ें:- 4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिनका ब्रॉक लैसनर के साथ कभी मैच नहीं हो पाया

ब्रॉक लैसनर को हराना किसी भी सुपरस्टार के लिए आसान नहीं रहता है। द बीस्ट ने WWE में रहते हुए काफी सारे मैच लड़े हैं और ज्यादातर मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है। कई ऐसे मैच रहे हैं जहां ब्रॉक को जीत मिली हैं लेकिन उन्हें उस मौके पर हर मिलनी चाहिए थी। इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 मौकों के बारे में जब ब्रॉक लैसनर को मैचों में हार मिलनी चाहिए थी।

4- ब्रॉक लैसनर vs रोमन रेंस (WWE WrestleMania 34)

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania 34 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच देखने को मिला था। इस मैच में रोमन रेंस के पास काफी बड़ा मौका था। रोमन रेंस को हर कोई चैंपियन बनते हुए देखना चाहता था क्योंकि लैसनर काफी समय से चैंपियन थे। इसके अलावा वो ज्यादातर मौकों पर WWE में दिखाई नहीं देते थे।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर समेत 4 WWE सुपरस्टार्स जो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सफलता हासिल कर चुके हैं

लग रहा था कि रोमन रेंस को जीत मिलेगी। इसके बावजूद WrestleMania के मेन इवेंट के अंत ने सबको चौंका दिया। मुकाबला काफी अच्छा था और दोनों सुपरस्टार्स ने काफी प्रभावित किया था। लैसनर और रोमन ने एक-दूसरे के कई मूव्स लर किकआउट किया था। इस मैच में लैसनर को जीत मिली थी। खैर, रोमन रेंस को यहां जीत मिलनी चाहिए थी। ये एक अच्छा WrestleMania मोमेंट बनता। फैंस भी लैसनर की जीत से खुश दिखाई नहीं दे रहे थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

3- Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीतना

ब्रॉक लैसनर का Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीतना काफी बड़ी गलती रही थी। कोई भी फैन इस निर्णय से खुश नहीं था। दरअसल, लैसनर इस मैच का भी हिस्सा नहीं थे। इसके बावजूद मैच के अंत में उन्होंने एंट्री की। अली जीत के करीब थे और वो विजेता बनने के लिए सही विकल्प रहते।

इसके बावजूद ब्रॉक लैसनर ने अचानक से एंट्री की और एक बड़ी जीत दर्ज की। लैसनर के बजाय WWE के पास कई अन्य विकल्प थे। इसके बावजूद लैसनर को लाना सही नहीं रहा। फैंस की ओर से लैसनर को खराब रिएक्शन मिला था। WWE ने यहां लैसनर के बड़े मैच को लेकर गलती कर दी थी।

2- ब्रॉक लैसनर vs समोआ जो (Great Balls of Fire 2017)

Great Balls of Fire 2017 में ब्रॉक लैसनर और समोआ जो के बीच मैच देखने को मिला था। इस मैच के नतीजे को लेकर WWE ने एक बड़ी गलती कर दी थी। दरअसल, यहां ब्रॉक लैसनर को जीत मिली थी। खैर, समोआ जो जीत के लिए सही विकल्प रहते। दरअसल, लैसनर पार्ट-टाइमर थे और वो काफी कम दिखाई देते थे।

ऐसे में कोई भी उन्हें चैंपियन के रूप में नहीं देखना चाहता था। साथ ही समोआ जो ही एक ऐसे सुपरस्टार के रूप में दिखाई दे रहे थे जो ब्रॉक लैसनर को हराने का दम रखता है। खैर, मैच में ऐसा कुछ नहीं हुआ और ब्रॉक लैसनर को जीत मिली। साथ ही उन्होंने टाइटल रिटेन किया। WWE द्वारा बड़ी गलती हुई थी।

1- ब्रॉक लैसनर vs द अंडरटेकर (WrestleMania 30)

ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर के बीच WrestleMania 30 में मैच देखने को मिला था। इस मैच में हर कोई उम्मीद कर रहा था कि टेकर की जीत होगी। इसके बावजूद फैंस को WWE इतिहास का सबसे बड़ा सरप्राइज मिल गया। दरअसल, मैच में ब्रॉक लैसनर को जीत मिल गई और अंडरटेकर की सालों की स्ट्रीक का अंत हो गया।

इस मौके पर फैंस काफी ज्यादा गुस्सा थे। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। खैर, इस मैच में ब्रॉक लैसनर की हार होनी चाहिए थी। कोई भी लैसनर की जीत से खुश नहीं था। WWE ने जरूर ही मैच के निर्णय को लेकर काफी बड़ी गलती की थी। अगर टेकर की स्ट्रीक नहीं टूटती तो शायद चीज़ें काफी ज्यादा अलग होती।

ये भी पढ़ें:- 5 टैलेंटेड सुपरस्टार्स जो कभी भी WWE चैंपियन नहीं बन पाए

Quick Links