4 मौके जब WWE सुपरस्टार्स के बीच असल जीवन में लड़ाई हुई

ब्रेट हार्ट और शॉन माइकल्स
ब्रेट हार्ट और शॉन माइकल्स

डब्लू डब्लू ई (WWE) में हर एक सुपरस्टार अपने साथ काम करने वाले हर रेसलर को पसंद नहीं करता है। इसके कई सारे अलग-अलग कारण हो सकते हैं। ब्रेट हार्ट और विंस मैकमैहन के बीच प्रसिद्ध 'मॉन्ट्रियल स्क्रू जॉब' की वजह से सालों तक अनबन रही।

इस अनबन को खत्म होने में 10 से भी ज्यादा साल लग गए। आज के समय में इस प्रकार की चीज़ होना मुश्किल है लेकिन सुपरस्टार्स को एक-दूसरे से नफरत होना सामान्य बात है। 4 मौकों के बारे में जब सुपरस्टार्स के बीच असल जीवन मे अनबन रही।

#4 जॉन सीना और मिकी जेम्स

जॉन सीना और मिकी जेम्स
जॉन सीना और मिकी जेम्स

माना जाता है कि मिकी जेम्स की वजह से ही जॉन सीना और उनकी पत्नी का डिवोर्स हुआ था। कुछ समय बाद इनके रिलेशनशिप की खबरें सबके सामने आ गयी और इस वजह से दोनों को अलग होना पड़ा।

यहीं दोनों की असल जीवन में अनबन का कारण बना। खैर, अब जॉन सीना हॉलीवुड में व्यस्त है और मिकी की अभी NWA सुपरस्टार निक एल्डिस के साथ शादी हो चुकी है। अब वह अपने-अपने रास्ते पर चल रहे हैं।

#3 मारिया और बैला ट्विन्स

मरिया कनेलिस और बेला ट्विन्स
मरिया कनेलिस और बेला ट्विन्स

मरिया कनेलिस और बैला ट्विन्स के बीच अनबन काफी लंबे समय तक रही है। WWE में एक समय पर कनेलिस, डॉल्फ ज़िगलर के साथ डांस कर रही थी। उस समय डॉल्फ ज़िगलर और निकी बेला रिलेशनशिप में थे।

निकी को मारिया की यह हरकत पसंद नहीं आयी। दोनों के बीच बात काफी आगे बढ़ गयी और बाद में मारिया को WWE ने 2011 में रिलीज कर दिया। मारिया ने कई मौकों पर माफी भी मांगी है लेकिन बैला ट्विन्स ने माफ किया या नहीं, यह बात तो किसी को पता नहीं है।

ये भी पढ़ें:- WWE Year Ender, साल 2019 के 5 सबसे शानदार पीपीवी

#2 साशा बैंक्स और एलेक्सा ब्लिस

ब्लिस & बैंक्स
ब्लिस & बैंक्स

दोनों के बीच कई सारे अच्छे मैच हुए हैं लेकिन असल जीवन में ब्लिस और बैंक्स एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। WWE के बाहर दोनों की कभी साथ फोटो नहीं देखी गयी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वह एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं।

NXT में काम करने के दौरान साशा बैंक्स ने एक बार ब्लिस की नाक थोड़ दी थी। इस वजह से दोनों के बीच आज भी अनबन रही है। ब्लिस ने इस बारे में इंटरव्यू में भी बात की है।

#1 JBL और मौरो रोनॉलो

स्मैकडाउन कॉमेंट्री टीम
स्मैकडाउन कॉमेंट्री टीम

दोनों ही कॉमेंटेटर्स को फैंस काफी पसंद करते हैं। JBL और मौरो स्मैकडाउन में साथ कॉमेंट्री करते थे। मार्च 2017 के दौरान अचानक से मौरो WWE से गायब हो गए। वह रेसलमेनिया 33 में भी नजर नहीं आए।

कुछ समय बाद बताया गया कि उन्हें बायोपोलर डिसऑर्डर हुआ है। इसका बड़ा कारण सामने आया कि JBL लगातार मौरो को चिढ़ाते थे और इस वजह उनकी मेंटल हेल्थ खराब हुई और उन्हें यह बीमारी हुई। JBL में इसके कुछ समय बाद कॉमेंट्री छोड़ दी।

ये भी पढ़ें- WWE Year Ender, साल 2019 के 5 सबसे खराब पीपीवी