4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो शायद कभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाएंगे

जॉन सीना और इलायस
जॉन सीना और इलायस

एक समय होता है जब कोई प्रो रेसलर दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड WWE में जगह बनाने का सपना देखता है। जब उसका पहला सपना पूरा हो जाता है तो वो सपना वर्ल्ड चैंपियन बनने में तब्दील हो जाता है। ऐसा होना प्राकृतिक है, क्योंकि परिस्थितियों के हिसाब से व्यक्ति की इच्छाएं बदलती हैं।

दुर्भाग्यवश WWE का रोस्टर इतना बड़ा है कि सभी सुपरस्टार्स को टॉप पर पहुंचने का अवसर दे पाना संभव नहीं है। इसी कारण काफी संख्या में रेसलर्स का अधिकांश करियर मिड-कार्ड और लोअर-कार्ड डिविजन से होकर गुजरता है, लेकिन सभी इस सपने को साथ लिए आगे बढ़ते हैं कि वो एक ना एक दिन जरूर वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे।

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी चीजें जो WWE को Wrestlemania 37 से पहले जरूर करनी चाहिए

मौजूदा WWE रोस्टर में भी ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जो वर्ल्ड चैंपियन बनने के मौके का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम ऐसे कुछ मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे जो शायद कभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाएंगे।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्हें बीच रिंग में गंजा कर दिया गया

शेल्टन बेंजामिन लंबे समय से WWE से जुड़े रहे हैं

शेल्टन बेंजामिन
शेल्टन बेंजामिन

शेल्टन बेंजामिन के WWE करियर की शुरुआत करीब 2 दशक पहले हुई थी। हालांकि साल 2010 में उन्होंने कंपनी छोड़ने का फैसला लिया, लेकिन करीब 7 साल बाद यानी 2017 में वापसी भी की। अपने करियर में अधिकांश समय पर वो मिड-कार्ड डिविजन का हिस्सा रहे हैं।

ये बात भी आपको चौंका सकती है कि बेंजामिन अपने WWE करियर में केवल एक बार वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच का हिस्सा बने हैं। इस दौरान वो 3 बार WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन, एक बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन और 3 बार टैग टीम चैंपियन भी बन चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स और वो कब तक रिटायरमेंट ले सकते हैं

मौजूदा समय में अन्य सुपरस्टार्स के वर्चस्व को देखते हुए ऐसा सोचना भी गलत होगा कि बेंजामिन को वर्ल्ड/यूनिवर्सल चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में शामिल किया जाएगा। वो फिलहाल सेड्रिक एलेक्जेंडर के साथ Raw टैग टीम चैंपियन बने हुए हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

इलायस

इलायस
इलायस

इलायस ने साल 2017 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था। ये बड़े दुर्भाग्य की बात है कि पिछले करीब 4 साल में वो कोई बड़ा टाइटल अपने नाम नहीं कर पाए हैं। उनकी माइक स्किल्स से हम सभी अच्छी तरह वाकिफ हैं और अभी तक कई बेहतरीन मैचों का हिस्सा भी बन चुके हैं।

फिलहाल जैक्सन राइकर के साथ Raw में टीम बनाकर परफॉर्म करते हुए नजर आते हैं। Wrestlemania 34 और 35 में खराब सैगमेंट्स का हिस्सा बनने के बाद Wrestlemania 36 में उन्हें बड़ा मैच मिलने की उम्मीद थी। लेकिन अभी तक उन्हें ऐसा पुश नहीं मिल पाया है, जिससे उनकी गिनती टॉप सुपरस्टार्स में की जा सके। दुर्भाग्यवश समय बीतने के साथ उन्हें मिलने वाले पुश की संभावनाएं और भी कम होती जा रही हैं।

सैमी जेन

सैमी ज़ेन
सैमी ज़ेन

सैमी ज़ेन मौजूदा WWE रोस्टर के सबसे प्रतिभाशाली सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। पिछले एक साल में हील सुपरस्टार की भूमिका को अच्छे से निभाते आए हैं और WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी रहे। लेकिन दुर्भाग्यवश वो अभी तक टॉप लेवल की स्टोरीलाइंस का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।

सैमी एक समय पर NXT के टॉप सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे और NXT चैंपियन भी बने, लेकिन मेन रोस्टर में वो ऐसा कुछ कर पाने में असफल रहे हैं। उनका किरदार ही ऐसा है, जिससे उनके वर्ल्ड चैंपियनशिप स्टोरीलाइंस में शामिल होने की संभावनाएं बहुत कम नजर आती हैं।

शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा
शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा सबसे ज्यादा बार NXT चैंपियन बनने के मामले में 2 टाइटल्स के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं। मगर WWE मेन रोस्टर में वर्ल्ड चैंपियंस की लिस्ट में नाकामुरा दूर-दूर तक नजर नहीं आते।

उन्हें चैंपियनशिप मैच तो मिले, लेकिन WWE द्वारा साथ ना मिलने की वजह से उन्हें जीत के लिए बुक नहीं किया गया। वो कई सालों तक NJPW के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बने रहे, लेकिन उस तरह की सफलता WWE में उन्हें शायद ही कभी मिल पाए।