दुनियाभर में इस समय कई रेसलिंग कंपनियां मौजूद है लेकिन एक रेसलर का सपना WWE जैसी कंपनी का हिस्सा बनना होता है। एक रेसलर इस बात को अच्छी तरह से जानता है कि WWE में शामिल होने के बाद वह ज्यादा तरक्की कर सकता है। हालांकि अब सुपरस्टार्स को AEW के जरिए भी अपनी काबिलियत दिखाने का अच्छा मौका मिला है।
WWE में ऐसे कई रेसलर्स हुए हैं जिन्होंने यहां रहकर न केवल खूब नाम कमाया बल्कि दूसरी इंडस्ट्री में जाकर अपनी जगह बनाई। द रॉक (The Rock) जैसे दिग्गज इस बात का उदाहरण है। WWE में काम करने वाले न केवल कंपनी के प्रति वफादर रहते हैं बल्कि दूसरी कंपनियों का रूख भी नहीं करते हैं।
WWE में कई सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने अपने करियर में कभी WWE के बाहर काम नहीं किया। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे उन 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने WWE के बाहर कभी काम नहीं किया।
-). WWE सुपरस्टार बैरन कॉर्बिन
2019 में किंग ऑफ किंग के विजेता बनने वाले बैरन कॉर्बिन अब हैप्पी कॉर्बिन (Happy Corbin) के रूप में जाने जाते हैं लेकिन इससे यह नहीं बदल जाएगा कि 8 साल पहले उन्हें रेसलिंग का कोई अनुभव नहीं था और वह एक पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी थे।
अगस्त 2012 में उन्हें WWE ने डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट के साथ साइन किया और इसके दो महीने बाद उन्होंने डेब्यू किया। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और तब से लेकर अब तक कॉर्बिन WWE के साथ हैं। इस साल WrestleMania में कॉर्बिन का मुकाबला मैकइंटायर के खिलाफ होने वाला है।
-) शार्लेट फ्लेयर
शार्लेट फ्लेयर WWE विमेंस डिवीजन की टॉप सुपरस्टार हैं। WWE में विमेंस डिवीजन को आगे बढ़ाने में शार्लेट का काफी योगदान हैं। कंपनी ने उन्हें मई 2012 में डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट के साथ साइन किया।
WWE दिग्गज की बेटी शार्लेट फ्लेयर इसके बाद से कंपनी का अहम हिस्सा बन गई हैं। शार्लेट ने अपने पिता के कदमों पर चलने का फैसला किया और रेसलिंग की दुनिया में अपना नाम बना रही हैं। उन्होंने WWE के बाहर किसी भी कंपनी के लिए रेसलिंग नहीं की है। शार्लेट इस समय SmackDown विमेंस चैंपियन हैं और शानदार काम कर रही हैं। वो WrestleMania 38 में रोंडा राउजी के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करने वाली हैं।
2. एलेक्सा ब्लिस
एलेक्सा ब्लिस बैकग्राउंड में चीयरलीडिंग और जिमनास्टिक में थी और उन्होंने ऑनलाइन WWE में अप्लाई किया था लेकिन उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि कंपनी ने उनका ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर लिया।
साल 2013 में जब WWE ने उन्हें साइन किया तब उन्हें रेसलिंग का कोई अनुभव नहीं था। लेकिन आज की तारीख में वह एक सफल और फेमस सुपरस्टार बन चुकी हैं। WWE में आने के बाद उन्होंने किसी दूसरी कंपनी का रूख नहीं किया। एलेक्सा ब्ल्सि ने अभी तक हर किरदार शानदार तरीके से निभाया है और फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं।
1. रोमन रेंस
रोमन रेंस वर्तमान समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। साल 2012 में द शील्ड के रूप में मेन रोस्टर में डेब्यू करने वाले रोमन रेंस को आज का जॉन सीना कहा जाता है। रोमन रेंस पहले एक फुटबॉलर थे लेकिन उन्हें असली सफलता रेसलिंग में मिली।
WWE में कई बड़े टाइटल अपने नाम कर चुके और बड़े पीपीवी के मेन इवेंट का हिस्सा रहे रोमन रेंस ने कभी WWE के बाहर काम नहीं किया। रोमन रेंस साल 2020 में यूनिवर्सल चैंपियन बने थे और अभी तक वो चैंपियन बने हुए हैं। भविष्य में भी इस बात की उम्मीद कम है कि वो किसी दूसरी कंपनी का रुख करेंगे।
