WWE के 4 सुपरस्टार्स जिन्हें रोमन रेंस ने 2021 में बिना किसी चीटिंग के हराया है

WWE दिग्गज रोमन रेंस के लिए 2021 अच्छा रहा है
WWE दिग्गज रोमन रेंस के लिए 2021 अच्छा रहा है

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी नाम कमाया है और हील के तौर पर इस सुपरस्टार ने जबरदस्त सफलता हासिल की है। रोमन रेंस का टाइटल रन शानदार रहा है और उन्होंने कई बार इसे डिफेंड किया है। रोमन रेंस जल्द ही WWE इतिहास में सबसे लंबे समय तक वर्ल्ड चैंपियन रहने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

रेंस एक हील सुपरस्टार हैं। इसी वजह से वो हमेशा फैंस के खिलाफ बोलना पसंद करते हैं और वो फैन फेवरेट सुपरस्टार्स के साथ दुश्मनी में आते हैं। रोमन रेंस के मैच हमेशा ही खास और रोचक रहे हैं। हालांकि, उनके मुकाबले में कई बार इंटरफेरेंस होती है। उनके भाई द उसोज़ आकर उनकी मदद करते हैं। इसी कारण रोमन रेंस अपने ज्यादातर मैच जीत जाते हैं।

इस साल रोमन रेंस ने कई सुपरस्टार्स के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया है। हालांकि, ट्राइबल चीफ ने कई बार चीटिंग का सहारा लिया है वहीं कुछ ऐसे भी मौके आए हैं जब उन्होंने बिना किसी चीटिंग के सुपरस्टार्स को क्लीन हराया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें रोमन रेंस ने 2021 में क्लीन हराया है।

4- WWE दिग्गज जॉन सीना

जॉन सीना और रोमन रेंस के बीच SummerSlam 2021 में एक यादगार मैच देखने को मिला था। इस मैच से काफी उम्मीदें थी और दोनों ही सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से बिल्कुल निराश नहीं किया। जॉन सीना ने WWE में वापसी करते हुए रोमन को चैलेंज किया था और इसी कारण यह मुकाबला देखने को मिला।

जॉन सीना को हराना आसान नहीं है और इसी कारण लग रहा था कि ट्राइबल चीफ यहां अपने भाइयों की मदद ले सकते हैं। हालांकि, उन्होंने इस दिग्गज के खिलाफ SummerSlam के मेन इवेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने बिना किसी चीटिंग के सीना जैसे फेमस स्टार को हरा दिया। उन्हें इस क्लीन जीत से भविष्य में फायदा मिलेगा।

3- सिजेरो

सिजेरो के लिए 2021 काफी अच्छा रहा है। WrestleMania में उन्होंने सैथ रॉलिंस को हराया था। इसके बाद उन्हें अगले ही इवेंट में रोमन रेंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच मिल गया। सिजेरो के लिए यह मैच अहम था और WWE ने उन्हें रेंस जैसे दिग्गज के साथ बुक करते हुए विश्वास जताया था।

देखा जाए तो सिजेरो ने काफी अच्छा काम किया। जे उसो ने इस मैच के पहले रिंगसाइड पर आने की इच्छा जताई थी लेकिन रोमन रेंस उन्हें साथ लेकर नहीं गए। मैच में सिजेरो ने रोमन को कड़ी टक्कर दी लेकिन अंत में मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन ने अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन कर लिया।

2- रे मिस्टीरियो

रे मिस्टीरियो और रोमन रेंस के बीच दुश्मनी उतनी खास नहीं रही थी। दोनों के बीच SmackDown के एक एपिसोड में Hell in a Cell मैच देखने को मिला था। रोमन रेंस की जीत लगभग तय थी लेकिन रे मिस्टीरियो ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। लग रहा था कि रोमन को चीटिंग का सहारा लेना पड़ेगा।

उन्होंने मैच में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। पूरे मैच में यूनिवर्सल चैंपियन का पलड़ा भारी रहा और अंत में उन्होंने आसानी से जीत दर्ज कर ली। रोमन रेंस इसके बाद ऐज जैसे दिग्गज के साथ दुश्मनी की शुरुआत करने वाले थे और इसी कारण उन्हें एक क्लीन जीत की जरूरत थी। उन्हें इससे काफी मदद मिली।

1- बिग ई

बिग ई और रोमन रेंस हाल ही में आमने-सामने आए थे। दोनों सुपरस्टार्स के बीच Survivor Series 2021 के मेन इवेंट में चैंपियन vs चैंपियन मैच देखने को मिला था। इस मैच में बिग ई ने ट्राइबल चीफ को सही मायने में कड़ी टक्कर दी। एक समय लगा कि रोमन रेंस की महत्वपूर्ण मैच में हार हो जाएगी।

रोमन रेंस और बिग ई की दुश्मनी में उसोज़ का बड़ा किरदार था। इसी कारण लग रहा था कि SmackDown टैग टीम चैंपियंस की इस मैच में इंटरफेरेंस जरूर होगी। हालांकि, रोमन ने खुद के दम पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और अंत में बिना किसी चीटिंग के एक अहम जीत दर्ज की। उनका यह मैच सालों तक याद रखा जाएगा।

Quick Links