4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जिन्हें अपने साथी रेसलर्स को धोखा दे देना चाहिए

रोमन रेंस और जे उसो
रोमन रेंस और जे उसो

WWE और दुनिया की सभी प्रो रेसलिंग ब्रांड्स इसी सिद्धांत पर आगे बढ़ती हैं कि किन सुपरस्टार्स के कैरेक्टर को फैंस के लिए ज्यादा से दिलचस्प बनाया जा सकता है, फिर चाहे वो बेबीफेस हो या फिर हील। WWE में ऐसे काफी संख्या में रेसलर्स रहे हैं, जिन्हें बेबीफेस से हील या हील से बेबीफेस बनाने के बारे में सोच भी नहीं सकता था।

ऐसे भी कई यादगार लम्हे देखे गए हैं जब टीम मेंबर्स ने ही अपने साथी रेसलर को धोखा देकर पूरे प्रो रेसलिंग वर्ल्ड को चौंका दिया था। WWE के मॉडर्न एरा में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) द्वारा द शील्ड में अपने साथी रहे रोमन रेंस (Roman Reigns) और डीन एम्ब्रोज़ (Dean Ambrose) को दिए गए धोखे को सबसे यादगार लम्हों में से एक माना जाता है।

ये भी पढ़ें: WWE इतिहास में देखे गए 5 सबसे बड़े धोखे

मौजूदा WWE रोस्टर में भी ऐसी कई टीम हैं, जो अच्छा प्रदर्शन करती आई हैं लेकिन एक समय ऐसा भी आएगा जब उनका अलग हो जाना ही सही होगा। इसलिए आइए जानते हैं उन 4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें अपने साथी रेसलर्स को धोखा दे देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 4 ताकतवर सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE में द ग्रेट खली को उठाया हुआ है

WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन नाया जैक्स

नाया जैक्स और शायना बैज़लर
नाया जैक्स और शायना बैज़लर

साल 2020 के आखिरी महीनों के समय से ही नाया जैक्स और शायना बैज़लर एक-दूसरे की टैग टीम पार्टनर बनी रही हैं। वो Payback 2020 पीपीवी में पहली बार WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस बनी थीं। उन्हें कुछ समय बाद चैंपियनशिप बेल्ट्स हारनी पड़ीं, लेकिन अब दोबारा चैंपियन बन चुकी हैं। पिछले महीनों में उनकी इस टीम को तोड़े जाने के संकेत भी मिले, लेकिन विमेंस टैग टीम डिविजन फिलहाल संघर्ष के दौर से गुजर रही है।

मगर विमेंस टैग टीम डिविजन के संघर्ष करने का ये मतलब तो नहीं कि 2 सफल और प्रतिभाशाली सिंगल्स सुपरस्टार्स को बड़ी सिंगल्स उपलब्धियां हासिल करने से दूर रखा जाए। WWE को अब समझना होगा कि जैक्स और बैज़लर सिंगल्स सुपरस्टार्स के रूप में अधिक सफलता प्राप्त कर सकती हैं, अब चूंकि जैक्स एक नेचुरल हील सुपरस्टार रही हैं इसलिए उन्हें बैज़लर को बड़ी बेबीफेस सुपरस्टार बनाने में मदद करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो SmackDown में डेनियल ब्रायन की जगह ले सकते हैं

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स और ओमोस
एजे स्टाइल्स और ओमोस

WWE WrestleMania 37 से ठीक पहले ओमोस को एजे स्टाइल्स के बॉडीगार्ड से उनका टैग टीम पार्टनर बनाना ही दर्शा रहा था कि ये सब स्टाइल्स को ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनाने के लिए किया जा रहा है। मजबूरी में बनाई गई टीम दर्शा रही थी कि भविष्य में इनकी टीम का टूटना निश्चित है।

फिलहाल दोनों Raw टैग टीम चैंपियंस हैं और WrestleMania 37 की जीत के बाद हाल ही में अपना ऑन-स्क्रीन रिटर्न किया है। WWE में हर दौर में कुछ जायंट सुपरस्टार्स रहे हैं और फिलहाल वो जिम्मेदारी ओमोस संभाल सकते हैं। स्टाइल्स भी अभी तक हील किरदार को अच्छे से निभाते आए हैं, इसलिए फिलहाल ओमोस को बड़े बेबीफेस जायंट सुपरस्टार के रूप में भी दिखाया जा सकता है।

डॉमिनिक मिस्टीरियो

डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो
डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो

जब सैथ रॉलिंस का मसीहा कैरेक्टर चरम पर था, तब उससे डॉमिनिक मिस्टीरियो को खूब फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई। इस बीच WWE Summerslam 2020 में रॉलिंस का सामना डॉमिनिक से हुआ, जिसमें युवा स्टार ने अपने प्रदर्शन से सभी को खूब प्रभावित किया था।

लेकिन मिस्टीरियो फैमिली vs सैथ रॉलिंस के फैक्शन की फ्यूड के बाद पिता-पुत्र की जोड़ी संघर्ष करती नजर आ रही है। डॉमिनिक बड़े फ्यूचर स्टार बनने की काबिलियत रखते हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें ऑन-स्क्रीन टाइम भी नहीं मिल पा रहा है। ये सभी चीजें दर्शाती हैं कि उनके कैरेक्टर को बदलाव की सख्त जरूरत है। वैसे भी पिछले कुछ समय में फैमिली लेवल की स्टोरीलाइंस लोगों को ज्यादा पसंद आती रही हैं। इसका एक हालिया उदाहरण रोमन रेंस vs जे उसो की स्टोरीलाइन रही।

रोमन रेंस

रोमन रेंस और जे उसो
रोमन रेंस और जे उसो

रोमन रेंस की WWE Summerslam 2020 में वापसी हुई कुछ हफ्ते बीतने के साथ ही वो बड़े हील सुपरस्टार बन चुके थे। उन्हें कंपनी का सबसे बड़ा विलन बनाने में उनके रियल लाइफ कज़िन ब्रदर जे उसो का बहुत बड़ा योगदान रहा। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि ये सब जिमी उसो के ब्रेक के कारण संभव हो पाया है।

इससे अब फैंस को जिमी के इन रिंग रिटर्न का भी बेसब्री से इंतज़ार है, जिन्हें WWE टीवी पर आखिरी बार Hell in a Cell पीपीवी में देखा गया था। अपने भाई की वापसी से जे उसो भावुक हो सकते हैं और संभव है कि वो रेंस की कमजोर कड़ी भी साबित हो सकते हैं। इस कारण रेंस अपने ही साथी को धोखा देकर खुद से अलग कर सकते हैं।