WWE NXT में पिछले कुछ समय से भारतीय सुपरस्टार सांगा (Sanga) अपने प्रदर्शन से लगातार प्रभावित कर रहे हैं। सांगा का असली नाम सौरव गुर्जर है और वो काफी समय से WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं। कुछ सालों तक परफॉर्मेंस सेंटर में मेहनत और ट्रेनिंग करने के बाद आखिर उन्हें टेलीविजन पर नजर आने का मौका मिल रहा है।
सांगा के पास जबरदस्त साइज और टैलेंट है। इसी वजह से लग रहा है कि इस भारतीय सुपरस्टार को आगे जाकर सफलता मिलेगी। सांगा के बारे में कुछ ऐसी बातें हैं जो शायद आपको पता नहीं होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 फैक्ट्स के बारे में बात करेंगे जो फैंस को सांगा के बारे में शायद ही पता होंगे।
4- सांगा WWE से पहले Ring ka King में लड़ चुके हैं
लगभग एक दशक पहले भारत में Ring ka King शो लाया गया था। इस शो में सांगा भी हिस्सा ले चुके हैं। दरअसल, वो डेडली डंडा नाम के साथ नजर आए थे और उन्हें WWE दिग्गज जैफ जैरेट के फैक्शन RDX में शामिल किया गया था। इस फैक्शन में एबीस, स्कॉट स्टाइनर, निक एल्डिस और सोंजय दत्त जैसे फेमस रेसलर्स मौजूद थे।
दिसंबर 2011 में उन्होंने TNA के भारतीय शो Ring ka King में कदम रखा था। उन्हें आते ही दिग्गजों के साथ काम करने का मौका मिला और यह काफी अच्छी चीज़ रही। उन्होंने अपने फैक्शन के साथ 24 जनवरी 2012 को वॉरगेम्स मैच लड़ा था और इसमें उनकी जीत हुई थी। यह उनका सबसे यादगार मैच था। इसके अलावा उन्होंने प्यूमा नाम के रेसलर को एक सिंगल्स मैच में भी हराया था।
3- सांगा WWE में वीर महान के साथ टैग टीम में काम कर चुके हैं
वीर महान इस समय लगातार Raw में अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं। सांगा ने वीर महान के साथ टैग टीम में काम किया हुआ है। दरअसल, उनकी टीम का नाम इंडस शेर था। इसके साथ ही वीर महान को रिंकू नाम से जाना जाता था वहीं सांगा का नाम सौरव था। दोनों ने NXT में कुछ मैच लड़े।
Superstar Spectacle में सांगा ने ड्रू मैकइंटायर और वीर महान के साथ टीम बनाकर जिंदर महल और बॉलीवुड बॉयज़ के खिलाफ मैच लड़ा था। इस मैच में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और अंत में उन्हें जीत मिली थी। बाद में इंडस शेर को अलग किया गया है और अभी दोनों अलग-अलग शोज़ पर नजर आ रहे हैं।
2- सांगा नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियन रह चुके हैं
सांगा का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने अपने शुरुआती करियर में किकबॉक्सिंग में काफी ज्यादा नाम कमाया। दरअसल, ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने किकबॉक्सिंग की ट्रेनिंग शुरू की। 2007 में उनके लिए खास पल आया जब उन्होंने इंदौर, मध्य प्रदेश में स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था।
बाद में उन्होंने नेशनल लेवल पर लड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने इस प्रतियोगिता में भी जीत दर्ज की। दरअसल, विशाखापत्तनम में नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें उन्होंने जीत हासिल करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था। यह उनके लिए एक यादगार चीज़ थी।
1- सांगा महाभारत में काम कर चुके हैं और रणबीर कपूर के साथ उनकी फिल्म आने वाली है
सांगा 2013-14 में आए महाभारत शो में नजर आए थे। उन्होंने यहां एक अहम किरदार निभाया था। दरअसल, वो भीम के कैरेक्टर में नजर आए थे और यहां से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई थी। इसके बाद उन्होंने कुछ अन्य शोज़ में काम किया। हालांकि, महाभारत में उनका काम सभी को सबसे ज्यादा पसंद आया था।
2022 में ब्रह्मास्त्र नाम की फिल्म रिलीज होने वाली है और इसमें रणबीर कपूर भी नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ सांगा का बॉलीवुड डेब्यू देखने को मिलेगा। इसके अलावा अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट जैसे बड़े एक्टर्स भी फिल्म में दिखाई देंगे। सांगा अपने WWE करियर के साथ एक्टिंग पर भी ध्यान दे रहे हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।