WWE के 4 बड़े सुपरस्टार्स जिनको विंस मैकमैहन और ट्रिपल एच काफी पसंद करते हैं

Ankit
WWE
WWE

WWE में सुपरस्टार्स की लिस्ट काफी लंबी हैं और कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनको पसंद किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिसको WWE में विंस मैकमैहन पसंद करते हैं वो फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, भले ही उस रेसलर की स्किल्स बेकार क्यों ना हो। वहीं जिनको विंस पसंद नहीं करते हैं उसका करियर बर्बाद हो जाता है।

ये भी पढ़ें-WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर ने बताया कि वो कितने बच्चों में की मां बनना चाहती हैं

ऐसे में अब ट्रिपल एच की पसंद और ना पसंद पर भी WWE में काफी कुछ होता है। ट्रिपल एच ने अपनी काबिलियत से काफी सारे रेसलर्स को आगे बढ़ाया है। इस लिस्ट में काफी नाम है लेकिन हम यहां कुछ ऐसे रेसलर्स की बात करेंगे जिसको विंस और ट्रिपल एच दोनों पसंद करते हैं।

WWE के पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस

केविन ओवेंस
केविन ओवेंस

फिन बैलर के यूनिवर्सल टाइटल छोड़ने के बाद सवाल सामने आया था कि कौन चैंपियन बनेगा, मैच भी रखा गया और रॉलिंस, रोमन जीत के करीब थे लेकिन ट्रिपल एच ने एंट्री कर ओवेंस को यूनिवर्सल चैंपियन बनाया। इससे साफ हो गया था कि ओवेंस पर कंपनी और ट्रिपल एच का भरोसा है। ओवेंस ने लगभग 188 दिनों तक टाइटल को अपने पास रखा था।

इतना ही नहीं जब WWE में शेन मैकमैहन और केविन ओवेंस की कहानी को दिखाया जा रहा था, उसी दौरान विंस ने भी इस स्टोरी में एंट्री की । विंस को केविन ओवेंस की प्रोमो स्किल्स और एक्शन अच्छा लगा था। जिसके बाद विंस ने खुद ओवेंस को कहा था कि रिंग में वो उनपर अटैक करके और फैंस के फेवरेट बन जाए।

youtube-cover

ये भी पढ़ें-अंडरटेकर का बड़ा खुलासा, रोमन रेंस के खिलाफ WWE WrestleMania मैच के बाद बहुत दुखी हुए थे

WWE की पूर्व रॉ विमेंस बैकी लिंच

बैकी लिंच
बैकी लिंच

बैकी लिंच को पहले से अच्छा रेसलर माना जाता था लेकिन उनकी किस्मत साल 2018 में बदली और ऐसी बदली की पीछे मुड़ के शायद खुद बैकी ने नहीं देखा होगा। ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन ने बैकी लिंच पर भरोसा किया और किरदार को बदला।

कुछ फैंस तो उन्हें WWEका नया ऑस्टिन तक कहने लग लग गए थे। बैकी लिंच ने रेसलमेनिया 35 में रोंडा राउजी और शार्लेट को हराकार रॉ और विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया जबकि सबसे ज्यादा दिनों तक टाइटल रखने का रिकॉर्ड बनाया।

अब बैकी लिंच प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने अपना टाइटल छोड़ दिया है। खैर, देखना होगा कि बैकी कब वापसी करते हैं और क्या आगे भी ट्रिपल एच और विंस का भरोसा बना रहता है या नहीं।

youtube-cover

समरस्लैम 2018 से अपने किरदार में आए बदलाव की वजह से वो अब एक फैन फेवरेट हैं। विंस उनपर उतना विश्वास नहीं करते थे जबकि ट्रिपल एच उन्हें काफी अच्छा रेसलर मानते थे। अब काम की वजह से WWE CEO भी उनके मुरीद हो गए हैं।

WWE के पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

रोमन रेंस
रोमन रेंस

ये नाम वैसे आपके लिए कोई नया नहीं होगा, लगभग 8 सालों से विंस और ट्रिपल एच के फेवरेट बने हुए रोमन रेंस ने WWE में काफी नाम कमाया। शील्ड मेंबर के रुप में रोमन रेंस को WWE का पावरहाउस बताया गया, जबकि रोमन रेंस ने सिंगल्स पुश के बाद रिंग को अपना यार्ड बता दिया।

रोमन रेंस अपने करियर के दौरान ग्रैंड स्लैम चैंपियन बने, रॉयल रंबल को जीता, अंडरटेकर जैसे दिग्गज को रेसलमेनिया में हराया। ये सब बताता हैं कि रोमन रेंस को कंपनी के बड़े अधिकारी कितना पसंद करते हैं। रोमन रेंस इस वक्त कंपनी के चेहरे हैं। रोमन रेंस ने अभी WWE से ब्रेक लिया है और उनकी वापसी पर कोई जानकारी नहीं है।

youtube-cover

WWE की रिकॉर्ड विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर

शार्लेट
शार्लेट

भले ही ये दिग्गज रिक फ्लेयर की बेटी हैं लेकिन शार्लेट ने अपने दम और मेहनत से WWE में आज मुकाम हासिल किया है। 12 बार की पूर्व विमेंस चैंपियन ने डिवाज, रॉ , स्मैकडाउन और NXT के टाइटल को जीता हैं। शुरुआती दिनों में ट्रिपल एच और विंस को पता लग गया था कि शार्लेट का फ्यूचर WWE में उज्जवल है।

विमेंस डिवीजन अगर WWE में इस वक्त जबरदस्त हैं तो उसमें शार्लेट का बहुत बड़ा हाथ है। फेस हो या फिर हील दोनों में शार्लेट ने अच्छा काम किया। केज मैच लड़ा, रॉयल रंबल को अपने नाम किया। रेसलमेनिया 35 में शार्लेट ने रोंडा राउजी और बैकी लिंच के साथ मेन इवेंट लड़ा था। हालांकि उनकी हार हुई लेकिन शार्लेट के पुश को देखते हुए साफ बोल सकते हैं कि ये विंस और ट्रिपल एच की कितनी पसंदीदा है।

youtube-cover

WW