WWE के साल 2021 में 4 मजेदार और यादगार पल जिन्होंने लोगों को खूब हंसाया

WWE में कई शानदार और मजेदार पल देखने को मिले हैं
WWE में कई शानदार और मजेदार पल देखने को मिले हैं

WWE के लिए 2021 काफी अच्छा रहा है। इस साल WWE ने कई धमाकेदार इवेंट्स और शोज़ का आयोजन किया है। 2021 में कुछ बढ़िया स्टोरीलाइंस देखने को मिली है। इस दौरान कई स्टोरीलाइंस काफी सीरियस रही हैं वहीं कुछ साधारण रही है। WWE में हर साल कई सारे मजेदार पल देखने को मिलते हैं।

2021 में कई खास और यादगार पल देखने को मिले हैं। इस दौरान कुछ ऐसे मौके आए जब WWE ने अपने प्रशंसकों को खुश किया और उन्हें हंसाया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2021 में WWE के अंदर हुई 4 सबसे मजेदार चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आई।

4- पॉल हेमन ने गाया था जॉन सीना का थीम सॉन्ग

रोमन रेंस और जॉन सीना के बीच SummerSlam 2021 में मैच देखने को मिला था। जॉन सीना ने Money in the Bank 2021 में वापसी की थी और इसके बाद से रेंस के साथ उनकी दुश्मनी शुरू हो गई। दोनों दिग्गजों की स्टोरीलाइन के बिल्डअप के दौरान एक मजेदार पल देखने को मिला। 23 जुलाई 2021 को SmackDown के एक एपिसोड में जॉन सीना ने प्रोमो कट किया। इस दौरान उन्होंने रोमन रेंस के बारे में बात की और उन्हें रिंग में बुलाया।

रोमन नहीं आए और उनकी जगह पॉल हेमन ने एंट्री की। हेमन ने स्टेज एरिया पर से जॉन सीना को कंफ्रंट किया। उन्होंने प्रोमो कट करते हुए पहले एरीना में मौजूद फैंस की बेइज्जती की। उन्होंने कहा कि रोमन रेंस उनकी बात इसलिए नहीं सुन रहे हैं क्योंकि जॉन सीना उस लायक नहीं हैं। हेमन ने बताया कि ट्राइबल चीफ जल्द ही सीना को जवाब देंगे।

उन्होंने इसके बाद जॉन सीना का थीम सॉन्ग गाना शुरू कर दिया। यह काफी मजेदार चीज़ थी और वो इस तरह से अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे थे। वो सीना का थीम सॉन्ग गाते-गाते बैकस्टेज चले गए। जॉन सीना इसके बाद कुछ नहीं बोले और वो भी चले गए। खैर, पॉल हेमन ने जॉन का थीम सॉन्ग गाकर फैंस को खुश कर दिया।

3- सिजेरो ने बेली के टॉक शो के सेट का किया था बुरा हाल

youtube-cover

बेली और सैथ रॉलिंस का SmackDown के एपिसोड में एक धमाकेदार सैगमेंट देखने को मिला था। सैथ रॉलिंस असल में बेली के खास शो 'डिंग डॉन्ग हैलो' में दिखाई दिए थे। दोनों का यह सैगमेंट मजेदार था और इसका अंत भी अच्छा साबित हुआ। सेट पर एक गेट लगा था और इसपर आकर किसी ने घंटी बजाई।

सैथ ने गेट खोला और पता चला कि वो सिजेरो हैं। सिजेरो ने आकर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी और फिर रॉलिंस पर बुरी तरह हमला किया। सिजेरो ने फिर सेट को तबाह करने की कोशिश की और इस दौरान उनकी पेंट निकल गई थी। सैथ तुरंत भागकर बैकस्टेज चले गए। यह सैगमेंट काफी मजेदार था और इस कारण फैंस को यह काफी पसंद आया।

2- पैट मैकेफी का शिंस्के नाकामुरा के थीम सॉन्ग पर डांस करना

youtube-cover

पैट मैकेफी कमेंट्री पर अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अभी वो SmackDown की कमेंट्री टीम का अहम हिस्सा हैं। शिंस्के नाकामुरा का थीम सॉन्ग जबरदस्त है और इसी कारण हर कोई उसे साथ में गाना पसंद करता है। पैट मैकेफी को भी नाकामुरा का थीम सॉन्ग पसंद है।

इसी कारण वो SmackDown के एक एपिसोड में कमेंट्री टेबल पर चढ़ गए। वो यहां कमेंट्री करते हुए नहीं बल्कि नाकामुरा के गाने का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। उनका यह सैगमेंट जबरदस्त था और फैंस ने भी इसकी तारीफ की। इसी कारण बाद में पैट मैकेफी और शिंस्के नाकामुरा अच्छे दोस्त बन गए।

1- रिडल का रैंडी ऑर्टन के लुक में आना

youtube-cover

रिडल और रैंडी ऑर्टन की जोड़ी को हर एक फैन पसंद करता है। दोनों ही सुपरस्टार्स ने मिलकर टैग टीम चैंपियंस के रूप में काफी अच्छा काम किया। Raw के एक एपिसोड में मैच से पहले बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला था। इस दौरान रिडल ने रैंडी ऑर्टन के लुक में एंट्री की और यह काफी मजेदार चीज़ थी।

वो यहां ऑर्टन के अंदाज में बात कर रहे थे। उन्होंने यहां डॉल्फ ज़िगलर की बुरी हालत करने का दावा भी किया। यह सैगमेंट सही मायने में काफी ज्यादा मजेदार था। बाद में रिडल ने ऑर्टन के लुक में ही मैच लड़ा। रिडल के WWE में कई मजेदार पल देखने को मिले हैं लेकिन यह सबसे यादगार था।

Quick Links