WWE के 4 भारतीय सुपरस्टार्स जो भारत में नहीं जन्मे

जिंदर महल और सिंह ब्रदर्स
जिंदर महल और सिंह ब्रदर्स

WWE में जगह बनाना किसी प्रो रेसलर के लिए बहुत मुश्किल काम होता है। विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) के प्रोमोशन के दुनिया में 100 करोड़ से भी ज्यादा फैंस हैं और भारत WWE के सबसे बड़े मार्केट्स में से एक है, जहां करोड़ों की संख्या में लोग शोज़ को नियमित रूप से देखते आए हैं।

WWE में भारतीय या भारतीय मूल के सुपरस्टार्स ने भी काफी सफलता प्राप्त की, लेकिन भारतीय युवाओं ने प्रो रेसलिंग के प्रति दिलचस्पी द ग्रेट खली (The Great Khali) के दौर के बाद दिखाई। खली, अंडरटेकर (Undertaker) जैसे महान रेसलर की रिंग में पीट-पीटकर बुरी हालत कर देते थे।

ये भी पढ़ें: 5 भारतीय प्रो रेसलर्स जो WWE में जगह बनाने में सफल रहे

उसके बाद निरंतर भारतीय मूल के रेसलर्स WWE से जुड़ते रहे हैं। जिंदर महल (Jinder Mahal), द सिंह ब्रदर्स और कविता देवी (Kavita Devi) कंपनी का हिस्सा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सभी भारत में नहीं जन्मे हैं, इनमें से कई ऐसे रेसलर्स हैं जिनका भारत में जन्म तो नहीं हुआ लेकिन WWE में उन्हें भारतीय सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित किया जाता है।

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं

WWE सुपरस्टार्स 4)समीर सिंह और 3) सुनील सिंह - द सिंह ब्रदर्स

द बॉलीवुड बॉयज़
द बॉलीवुड बॉयज़

सुनील सिंह और समीर सिंह नाम के रेसलर्स से बनी द सिंह ब्रदर्स की टीम साल 2016 से ही WWE का हिस्सा बने रहे हैं। NXT से लेकर 205 लाइव और मेन रोस्टर में भी अपनी स्किल्स से सभी को प्रभावित करते रहे हैं। यहां तक कि मेन रोस्टर में पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल के मैनेजर भी रह चुके हैं।

दोनों असल जिंदगी में भी भाई-भाई हैं और पिछले करीब डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से WWE से जुड़े रहे हैं और दोनों का जन्म कनाडा में हुआ था। लेकिन ये भी सच्चाई है कि वो असल में भारतीय मूल के रेसलर्स हैं। मौजूदा समय में वो 205 Live रोस्टर का हिस्सा हैं, जहां वो द बॉलीवुड बॉयज़ गिमिक में परफॉर्म करने रिंग में उतरते हैं।

ये भी पढ़ें: 10 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने दूसरे देश का नागरिक बना दिया

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

2)टाइगर अली सिंह

टाइगर अली सिंह
टाइगर अली सिंह

टाइगर अली सिंह WWE में सबसे पहले भारतीय रेसलर्स में से एक रहे। उन्होंने साल 1997 से लेकर 2002 तक WWE में काम किया। अपने WWE करियर की शुरुआत में वो एक अरबपति रेसलर का किरदार निभाया करते थे और उन्हें अच्छा पुश भी मिल रहा था। उनका जन्म कनाडा के ओंटारियो नाम के प्रांत में हुआ था और हमेशा से एक कनाडाई नागरिक रहे हैं। इसके अलावा उन्हें WWE पर कई कारणों की वजह से मुकदमा दायर करने के लिए भी जाना जाता है।

1)जिंदर महल

पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल
पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल

जिंदर महल मौजूदा समय में WWE में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सुपरस्टार्स की लिस्ट में टॉप पर हैं। पूर्व WWE चैंपियन रह चुके हैं, लेकिन उनका करियर चोटों से घिरा रहा है। उन्हें एक पंजाबी रेसलर के तौर पर दिखाया जाता है, मगर असल में वो कनाडा से आते हैं।

महल का जन्म कनाडा के कैलगरी शहर में हुआ था और वो महान रेसलर गामा सिंह के भतीजे भी हैं। WrestleMania 34 में वो अपने करियर में पहली बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी बने, लेकिन उसके बाद से चोटों के कारण कुछ खास सफलता प्राप्त नहीं कर सके हैं।

Quick Links