2- द अंडरटेकर
द अंडरटेकर पर सही मायने एक फिल्म बननी चाहिए। वो WWE इतिहास के सबसे अनोखे और खास कैरेक्टर को लेकर आए। उन्हें अपने शुरुआती रेसलिंग करियर में काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन बाद में उनके धमाकेदार गिमिक की शुरुआत हुई। इसके बाद वो जबरदस्त तरह से सफल रहे।
अंडरटेकर पर फिल्म बननी चाहिए क्योंकि इससे ही पता चलेगा कि उनका यह ऐतिहासिक गिमिक किस तरह से आया। साथ ही WWE में उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनके करियर के अंतिम दौर के बारे में भी कई बातें फैंस को पता नहीं है और इसके बारे में भी सभी को पता चलेगा।