4 चौंकाने वाले खुलासे जो 2020 में WWE ने किये: रोमन रेंस ने दिया था सबको बड़ा सरप्राइज

WWE
WWE

साल 2020 का अंत जल्द ही होने वाला है। ये साल WWE के लिए ठीक रहा है। इसे उनके लिए सबसे अच्छा साल तो नहीं कहा जा सकता है। इसके बावजूद कंपनी ने काफी बेहतर काम किया और फैंस को कई अच्छे पीपीवी दिए। माना जा सकता है कि WWE ने जबरदस्त काम करते हुए अपने लगभग हर एक पीपीवी को यादगार बनाया।

इसके अलावा रेसलिंग स्टाइल में भी सुधार देखने को मिला है। अब WWE में काफी अच्छी रेसलिंग देखने को मिलती हैं। इस दौरान कुछ जबरदस्त स्टोरीलाइन भी देखने को मिली हैं। हर साल कई ऐसी स्टोरीलाइन रहती हैं जो सालों तक प्रशंसकों को याद रह जाती हैं। 2020 में भी उसी तरह कुछ शानदार स्टोरीलाइन देखने को मिली हैं।

ये भी पढ़ें;- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनका 2020 में निधन हुआ: 41 साल की उम्र में पूर्व स्टार ने कहा दुनिया को अलविदा

इस दौरान WWE अपनी स्टोरीलाइन को रोचक बनाने के लिए कुछ बड़े सप्राइज भी दिखाता। साथ ही वो सस्पेंस भी बनाते हैं। इस दौरान WWE की कुछ स्टोरीलाइन में बड़े खुलासे भी देखने को मिले हैं। इस साल भी कई ऐसे खुलासे देखने को मिले हैं जिसने फैंस को सरप्राइज कर दिया। इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 चौंकाने वाले खुलासे के बारे में जो 2020 में देखने को मिले।

4- WWE स्टार अली का रेट्रीब्यूशन के लीडर के रूप में सामने आना

youtube-cover

रेसलमेनिया के कुछ हफ्ते बाद से ही एक ग्रुप की WWE में एंट्री हुई थी। वो हर चीज़ को तबाह कर रहे थे। साथ ही सुपरस्टार्स समेत पूरे WWE को निशाना बना रहे थे। इस दौरान हर किसी को जानने में रूचि थी कि इस फैक्शन में कौन-कौन शामिल है। साथ ही हर कोई इसे असली लीडर के बारे में पता लगाना चाहता था।

ये भी पढ़ें;- 2020 हुए 4 WWE पीपीवी जिन्होंने फैंस का दिल जीता: 6 फुट 5 इंच के स्टार ने हर बार किया धमाकेदार प्रदर्शन

RAW के एक एपिसोड में अली और हर्ट बिजनेस की स्टोरीलाइन जारी रह रही थी। इस दौरान रेट्रीब्यूशन की एंट्री हुई थी। हर किसी को लग रहा था कि अली और हर्ट बिजनेस साथ आकर रेट्रीब्यूशन का सफाया करेंगे। खैर, अली रेट्रीब्यूशन के साथ थे और इसने हर किसी को सरप्राइज कर दिया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं

3- एलेक्सा ब्लिस का द फीन्ड के साथ जुड़ा होना

youtube-cover

एलेक्सा ब्लिस और द फीन्ड इस समय साथ नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद 2020 की शुरुआत में इस चीज़ की किसी ने भी उम्मीद नहीं की होगी। दरअसल, एलेक्सा पर महीनों पहले SmackDown के एक एपिसोड में द फीन्ड ने हमला किया था।

लग रहा था कि इससे ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रे वायट की स्टोरीलाइन आगे बढ़ाने के लिए उपयोग किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ हफ्तों बाद ब्लिस पूरी तरह से द फीन्ड के साथ आ गईं और इस खुलासे ने सबको चौंका दिया था।

2- बैकी लिंच का प्रेग्नेंसी एनाउंस करना

youtube-cover

बैकी लिंच ने मनी इन द बैंक पीपीवी के बाद RAW के एपिसोड में काफी बड़ा खुलासा किया। दरअसल, उन्होंने विमेंस मनी इन द बैंक ब्रीफकेस में से RAW विमेंस चैंपियनशिप असुका को दी। साथ ही लिंच ने एक बड़ी घोषणा की।

उन्होंने बताया कि वो प्रेग्नेंट है और माँ बनने वाली हैं। किसी ने इस घोषणा की उम्मीद नहीं की थी और लिंच ने जरूर ही यहां सबको सरप्राइज कर दिया था। अब लिंच और सैथ रॉलिंस माता-पिता बन चुके हैं।

1- रोमन रेंस का पॉल हेमन के साथ आना

youtube-cover

किसी ने नहीं सोचा होगा कि 2020 में रोमन रेंस अपने सबसे बड़े दुश्मनों में से ब्रॉक लैसनर के मैनेजर के साथ काम करते हुए नजर आएंगे। दरअसल, समरस्लैम 2020 में रोमन रेंस ने जबरदस्त तरीके से वापसी की थी।

इसके बाद पेबैक के लिए एक ट्रिपल थ्रेट मैच तय हो गया था। खैर, इसके पहले SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस और पॉल हेमन बैकस्टेज साथ नजर आए। इस खुलासे ने सबको काफी ज्यादा चौंका दिया था।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में सबसे ज्यादा हार मिली हैं: 6 फुट 8 इंच के तगड़े सुपरस्टार ने किया निराश