4 सुपरस्टार्स जो 2020 में सैथ रॉलिंस की जगह लेकर WWE के फेस बन सकते हैं

बैकी और रोमन रेंस
बैकी और रोमन रेंस

पिछले कुछ महीनों में डब्लू डब्लू ई (WWE) में कई सारे बदलाव आए हैं। एरीना से लेकर हील और बेबीफेस टर्न तक कई सारी चीज़ें बदली हैं। यहां तक कि कमेंट्रर्स से लेकर चैंपियंस भी बदले हैं लेकिन कंपनी का "टॉप स्टार" नहीं बदला।

अक्टूबर 2018 में रोमन रेंस के WWE से जाने के बाद सैथ रॉलिंस ने अपने शील्ड ब्रदर का काम संभाला था। इसके बाद से ही मेन इवेंट स्टोरीलाइन 'बीस्ट स्लेयर' के इर्द-गिर्द घूम रही थी। वह कुछ ही समय में कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए।

वह एक जबरदस्त परफॉर्मर हैं और यह साल सैथ रॉलिंस के लिए ही रहा है। यूनिवर्सल टाइटल हारने के बाद उन्हें लगातार फैंस की ओर से बू मिल रही है। रॉ के एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने सर्वाइवर सीरीज में बड़ी हार के बाद पूरे रॉ रोस्टर की मीटिंग बुलाई थी।

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने Raw के एपिसोड द्वारा इशारों-इशारों में बताई

इस दौरान उन्होंने कई सारे सुपरस्टार को अपमानित किया। इसके बाद साफ पता चल रहा था कि उनका हील टर्न होने वाला है। मेन इवेंट में उनकी परफॉर्मेंस से भी लग रहा था कि वह जल्द ही हील बनने वाले हैं।

ऐसे में कंपनी को एक नए बेबीफेस की जरूरत है जो फिर कंपनी का टॉप स्टार बन सके जैसा काम कुछ सालों पहले तक जॉन सीना किया करते थे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 सुपरस्टार्स के बारे में, जिन्हें सैथ रॉलिंस की जगह कंपनी का अगला टॉप स्टार बनना चाहिए।

#4 बैकी लिंच

youtube-cover

लिंच फिलहाल विमेंस डिवीज़न की सबसे बड़ी सुपरस्टार हैं। उन्हें फैंस की ओर से जबरदस्त चीयर मिलती है, हाल ही में उन्होंने रेसलमेनिया मेन इवेंट भी किया था। वह विमेंस डिवीज़न की टॉप स्टार हैं लेकिन अब WWE को इस सुपरस्टार को कंपनी का अगला चेहरा बनाना चाहिए।

वह आसानी से रॉलिंस की जगह ले सकती हैं। बैकी अभी सिर्फ 32 साल की हैं और वह लंबे समय तक WWE के फेस के रूप में काम कर सकती हैं। WWE को अब एक बड़ा निर्णय लेना चाहिए।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#3 डेनियल ब्रायन

youtube-cover

डेनियल ब्रायन एक जबरदस्त सुपरस्टार हैं, वह लगातार बढ़िया मैच देने ने सक्षम हैं। हाल ही उन्होंने एडम कोल, द फीन्ड और बडी मर्फी के साथ शानदार मैच दिए हैं। कुछ सालों पहले तक वह कंपनी के टॉप बेबीफेस थे लेकिन रिटायरमेंट लेने के बाद उनका मोमेंटम बिगड़ गया।

वापसी के बाद डेनियल ब्रायन हील बन गए। कुछ समय पहले ही उनका फेस टर्न हो गया और रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी उन्हें एक टॉप बेबीफेस बनाने का प्लान बना रही है। ऐसे में WWE के पास उन्हें कंपनी का फेस बनने का बढ़िया विकल्प है।

इस सुपरस्टार को फैंस की ओर से कभी खराब रिएक्शन नहीं मिलता है। WWE उस चीज़ का फायदा उठाकर अगले कुछ सालों तक डेनियल ब्रायन को टॉप स्टार बना सकता है। इससे कंपनी को गजब का फायदा होगा।

ये भी पढ़ें: WWE Raw: 25 नवंबर 2019, शो की अच्छी और बुरी बातें

#2 बेली

youtube-cover

WWE सुपरस्टार्स शेकअप के बाद बेली रॉ से स्मैकडाउन में चली गयी थीं। इसके बाद उनका करियर पूरी तरह से बदल गया। अब वह स्मैकडाउन की टॉप फीमेल सुपरस्टार बन गयी हैं। फिलहाल वह WWE की स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन हैं और बढ़िया तरह से काम कर रही हैं।

हाल ही में बेली फेस से हील बनी और उनका हील टर्न बढ़िया चल रहा था लेकिन सर्वाइवर सीरीज में बिल्डअप के दौरान वह बतौर हील थोड़ी कमजोर नजर आ रही थीं। WWE कुछ महीनों में फिर उनके कैरेक्टर में बदलाव करते हुए उन्हें टॉप बेबीफेस की तरह बुक कर सकता है।

बेली शुरुआत से ही एक 'नेचुरल बेबीफेस' हैं और अगर कंपनी उन्हें बहुत बड़ा पुश देती हैं तो आने वाले समय में वह कंपनी की सबसे बड़ी सुपरस्टार बन सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस के WrestleMania 36 के प्रतिद्वंदी का नाम लगभग सामने आया

#1 रोमन रेंस

youtube-cover

रोमन रेंस ने कई सालों तक कंपनी के 'पोस्टर बॉय' का रोल निभाया था। बीमारी के चलते WWE से जाने के बाद कंपनी ने सैथ रॉलिंस को अगला फेस बनाया। अब रॉलिंस को बढ़िया रिएक्शन नहीं मिल रहा है, ऐसे में WWE फिर पुराने टॉप स्टार के पास जा सकती है।

रोमन रेंस एक जबरदस्त इन-रिंग परफॉर्मर होने के साथ एक बढ़िया लॉकर रूम लीडर हैं। हाल ही में सर्वाइवर सीरीज में उन्होंने अपनी लीडरशिप दिखाई जब उन्होंने अकेले रहकर टीम स्मैकडाउन को जीत दिलाई।

यह काफी ज्यादा बड़ी बात थी और फैंस को भी अब रोमन रेंस पसंद आ रहे हैं। WWE नए फेस की तलाश कर रही है और उनके पास रोमन रेंस से बढ़िया विकल्प नहीं हो सकता जो कंपनी को अपने दम पर लेकर चल सके।

ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों AoP ने केविन ओवेंस पर जबरदस्त हमला किया और सैथ रॉलिंस को छोड़ दिया