WWE Year Ender: 4 सुपरस्टार्स जिन्होंने 2020 में धमाकेदार वापसी की

WWE: रोमन रेंस और ऐज
WWE: रोमन रेंस और ऐज

WWE में हर साल कई सारे सुपरस्टार्स अपनी वापसी करते हैं। साल 2020 में कई सारे सुपरस्टार्स ने WWE में अपनी वापसी की। साल 2020 WWE के लिए उतना खास नहीं रहा है। फैंस के बीच शोज़ और पीपीवी उतने रोचक नहीं रहे हैं। इसके अलावा कई बड़े सुपरस्टार्स 2020 में ज्यादा नजर नहीं आए हैं। WWE को इस दौरान रेटिंग्स में भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।

WWE ने रॉयल रंबल पीपीवी से शानदार शुरुआत की थी। इसके अलावा रेसलमेनिया, समरस्लैम और सर्वाइवर सीरीज जैसे बड़े पीपीवी बिना लाइव ऑडियंस के भी अच्छे रहे। साथ ही साल का अंत TLC 2020 के जबरदस्त पीपीवी से हुआ। कहा जा सकता है कि WWE ने जबरदस्त मैचों और पीपीवी का आयोजन 2020 में किया है।

ये भी पढ़ें- WWE Year Ender: 5 सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 में WWE को कंपनी से नहीं निकालना चाहिए था

कई सुपरस्टार्स ने 2020 में WWE छोड़ा। इसके अलावा कुछ स्टार्स ने अपनी वापसी भी की है। इसलिए हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने साल 2020 में जबरदस्त तरीके से वापसी की।

4- शार्लेट फ्लेयर ने WWE TLC पीपीवी में किया था धमाकेदार रिटर्न

शार्लेट फ्लेयर ने TLC पीपीवी में लंबे समय बाद वापसी की। उन्होंने असुका के साथ टीम बनाकर नाया जैक्स और शायना बैजलर का सामना विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच में किया। अंत में शार्लेट ने अपनी टीम को जीत दिलाई और टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया। ये जीत उनके लिए और सभी फैंस के लिए यादगार रहेगी।

किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। सबको लग रहा था कि 2021 में ही शार्लेट अपना रिटर्न करेंगी। इसके बावजूद अचानक से आकर उन्होंने सबको सरप्राइज कर दिया था। शार्लेट अंतिम बार 17 जून को नजर आई थीं। इसके बाद से ही फैंस उन्हें लगातार मिस कर रहे थे। काफी समय तक फैंस इस जबरदस्त रिटर्न को याद रखने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE Year Ender: 5 धमाकेदार चीज़ें जिसने साल 2020 में फैंस को चौंका दिया

3- MVP ने रॉयल रंबल 2020 द्वारा की थी वापसी

youtube-cover

रॉयल रंबल 2020 में MVP ने अचानक से अपनी जबरदस्त वापसी की। दरअसल, ये दिग्गज कई सालों से WWE में नजर नहीं आया था। खैर, उनकी ये वापसी जबरदस्त साबित हुई। उन्होंने 12वें स्थान पर रॉयल रंबल में एंट्री की थी।

उस समय फैंस काफी ज्यादा सरप्राइज हो गए थे। खैर, MVP ने बाद में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। वो पूरे साल RAW का महत्वपूर्ण हिस्सा बने रहे और हर्ट बिजनेस नाम का ग्रुप तैयार किया। साथ ही तीन सुपरस्टार्स के करियर को राह दिखाई।

2- रोमन रेंस ने समरस्लैम में वापसी करके सबको चौंकाया था

youtube-cover

रोमन रेंस ने मार्च 2020 में लॉकडाउन के बाद WWE से दुरी बनाने का निर्णय लिया था। इस दौरान वो काफी समय तक WWE के एक्शन से दूर रहे। इसके बाद लग रहा था कि लाइव क्राउड आने तक रोमन रेंस ब्रेक पर रहेंगे।

इसके बाद WWE थंडरडोम में आयोजित हुए समरस्लैम 2020 के मेन इवेंट के बाद द बिग डॉग ने अचानक से आकर सबको चौंका दिया। उन्होंने हील के रूप में वापसी की। इसके बाद से वो अपने करियर के शीर्ष पर है और उनके पास यूनिवर्सल टाइटल है।

1- ऐज ने रॉयल रंबल 2020 में किया यादगार रिटर्न

youtube-cover

ऐज ने अप्रैल 2011 में अपना अंतिम मैच लड़ा था और इसके बाद वो रिटायर हो गए थे। हर एक फैन इससे निराश था। सबको लग रहा था कि अब ये दिग्गज कभी रिंग में नहीं उतर पाएगा। इसके बावजूद उन्होंने 2020 में वापसी करते हुए सबको चौंकाया।

किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। खैर, ऐज ने अपनी जबरदस्त वापसी की और कई सारे सुपरस्टार्स को एलिमिनेट किया। फैंस को सालों तक ये पल हमेशा याद रहने वाला है।

ये भी पढ़ें;- 5 बड़ी चीजें जो WWE ने साल 2020 के जरिए इशारों-इशारों में बताई