4 चीज़ें जो WWE Hell In A Cell के बाद Raw और Smackdown में जरूर होनी चाहिए: Roman Reigns लेंगे बड़ा फैसला?

..
Hell In A Cell में नहीं दिखे थे ड्रू मैकइंटायर और  रोमन रेंस
Hell In A Cell में नहीं दिखे थे ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस

WWE Hell in a Cell 2022 में स्मैकडाउन (Smackdown) की तुलना में रॉ (Raw) ब्रैंड के ज्यादा मैच देखने को मिले। पिछले हफ्ते हुए Raw और Smackdown में ज्यादातर Hell in a Cell को हाइप किया गया था। अब Hell in a Cell बीते कल में चला गया जहां कुछ फ्यूड का आखिरकार अंत देखने मिला। पे-पर-व्यू के बाद फैंस की नजरें अब Raw और Smackdown के एपिसोड पर है।

इस आर्टिकल में हम 4 ऐसी चीजे जानेंगे जो WWE Raw और Smackdown में होनी ही चाहिए।

# 4 - जजमेंट डे में शामिल होगा नया मेंबर?

जजमेंट डे में इस समय तीन मेंबर्स हैं
जजमेंट डे में इस समय तीन मेंबर्स हैं

एजे स्टाइल्स को लगातार दो पे-पर-व्यू में हराने के दौरान ऐज ने अपना नया फेक्शन ' जजमेंट डे ' बनाया जिसमें उनका साथ रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट दे रहे थे। वहीं एजे स्टाइल्स की मदद के लिए फिन बैलर और लिव मॉर्गन आगे आए। इस हफ्ते हुए Hell in a Cell में मिक्स्ड टैग टीम मैच में जजमेंट ने शानदार जीत दर्ज की। इस हफ्ते Raw में टीम स्टाइल्स फिर से एक बार जजमेंट डे का सामना कर सकती है जहां इस हील फैक्शन में किसी नए मेंबर की एंट्री को हम देख सकते हैं। बता दें कि ऐज सोशल मीडिया पर लगातार नए मेंबर के शामिल होने के संकेत दे रहे हैं।

#3 - असुका और बैकी लिंच की दुश्मनी की फिर से होगी शुरुआत

पिछले महीने असुका और लिंच ने एक साथ वापसी की थी
पिछले महीने असुका और लिंच ने एक साथ वापसी की थी

WWE Hell in a Cell में Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर का मुकाबला असुका और बैकी लिंच से ट्रिपल थ्रेट मैच में हुआ जहां असुका को पिन करके बियांका ब्लेयर ने अपनी चैंपियनशिप रिटेन की। पिछले महीने Raw के एपिसोड में बैकी लिंच और असुका ने WWE में वापसी की थी। इसके बाद लगातार दो Raw मेनइवेंट में एक दूसरे को हराकर दोनों ने WWE Hell in a Cell में Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच में जगह बनाई थी। इस हफ्ते आने वाले Raw के एपिसोड में दोनों सुपरस्टार्स Hell in a Cell में मिली हार का आरोप एक दूसरे पर लगाकर फिर से अपने सिंगल्स फ्यूड की शुरुआत कर सकती हैं।

#2 रिडल लेंगे द उसोज भाइयों से बदला?

youtube-cover

पिछले कुछ समय से द उसोज लगातार रिडल को टारगेट कर रहे हैं। टैग टीम चैंपियनशिप यूनिफिकेशन मैच में द उसोज ने रैंडी ऑर्टन को चोटिल करते हुए रोमन रेंस की मदद से जीत दर्ज की थी। जिसके बाद भी द उसोज रिडल पर लगातार हमले कर रहे हैं।

लगातार मिल रही हार और मार के बाद भी रिडल पीछे हटने को तैयार नहीं है। इस हफ्ते Raw में वो द उसोज के ऊपर जबरदस्त सरप्राइज़ अटैक कर सकते हैं। इसमें रिडल की मदद उनके नए पार्टनर शिंस्के नाकामुरा कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो रिडल आने वाले Money In The Bank पे-पर-व्यू में रोमन रेंस को चुनौती दे सकते हैं।

#1 - रोमन रेंस स्वीकार करेंगे ड्रू मैकइंटायर की चुनौती?

WWE फैंस काफी लंबे समय से इस फ्यूड को देखना चाह रहे थे। कई दिनों की टीजिंग के बाद पिछले हफ्ते Smackdown में ड्रू मैकइंटायर ने रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी।

रिपोर्ट्स के अनुसार ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस का सामना यूके में होने वाले Clash at the Castle पे-पर-व्यू में हो सकता है। फिलहाल इस प्रीमियम इवेंट के होने में काफी समय है लेकिन इस फ्यूड को जबरदस्त बनाने के लिए स्टोरीलाइन की शुरुआत हो चुकी है। रोमन सैटेलाइट से या खुद Raw या Smackdown में आकर इस चुनौती को स्वीकार कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links