4 मौके जब ब्रॉक लैसनर ने WWE WrestleMania में सभी को चौंका दिया

WWE
WWE

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। WWE में रहते हुए लैसनर ने काफी ज्यादा नाम कमाया है और उन्होंने कई सारे फैंस बनाए हैं। लैसनर ने 2002 में डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने कई सारे सुपरस्टार्स का सामना किया। साथ ही कई बार टॉप चैंपियनशिप भी जीती हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ जॉन सीना का WrestleMania में मैच होना चाहिए

ब्रॉक लैसनर ने WrestleMania में कई सारे मैच लड़े हैं। साथ ही उन्होंने प्रशंसकों को कई खास पल भी दिए हैं। इस दौरान ब्रॉक लैसनर ने कई बार WrestleMania पीपीवी में सबको सरप्राइज भी किया है। खैर, इस आर्टिकल में हम 5 मौकों के बारे में बात करने वाले हैं जब ब्रॉक लैसनर ने अपने प्रदर्शन से सबको सरप्राइज कर दिया था।

4- WWE WrestleMania में ब्रॉक लैसनर का कर्ट एंगल को हराना और चैंपियनशिप जीतना

ब्रॉक लैसनर ने अपना पहला WrestleMania मैच कर्ट एंगल के खिलाफ लड़ा था। इस दौरान उन्हें एक बड़ी जीत मिली थी और इसने सबको सरप्राइज कर दिया था। दरअसल, ब्रॉक लैसनर WWE चैंपियनशिप के लिए एंगल को चैलेंज कर रहे थे। ब्रॉक लैसनर ने Royal Rumble जीता था और उनके पास काफी अच्छा मोमेंटम था। WrestleMania 19 का ये मैच जबरदस्त रहा था।

ये भी पढ़ें:- WWE ने WrestleMania में हुए 20 सबसे धमाकेदार और यादगार टाइटल चेंज का किया ऐलान, जॉन सीना की सबसे बड़ी जीत शामिल नहीं

लैसनर अपने पहले ही WrestleMania में ही मेन इवेंट कर रहे थे। ऐसे में उनपर काफी बड़ा दबाव था। कर्ट ने लैसनर के दो F5 पर किकआउट कर दिया था। इसके बावजूद वो तीसरे F5 से नहीं बचे और एंगल की हार हुई। इसके साथ ही ब्रॉक लैसनर WWE चैंपियन बन गए थे। ये काफी बड़ा शॉक था क्योंकि किसी नए सुपरस्टार का दिग्गज को मेन इवेंट में हराकर चैंपियन बनना काफी बड़ी बात थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

3- WrestleMania 34 में टाइटल रिटेन करना

WrestleMania 34 में ब्रॉक लैसनर बतौर यूनिवर्सल चैंपियन गए थे। उन्होंने इस दौरान अपनी चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड किया था। रोमन रेंस के पास काफी अच्छा मोमेंटम था और लग रहा था कि वो आखिर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत जाएंगे। फैंस भी चाहते थे कि लैसनर टाइटल हार जाएं।

सबको लग रहा था कि रोमन रेंस आसानी से जीत जाएंगे। साथ ही WrestleMania का अच्छा अंत होगा। इसके बावजूद फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला। दरअसल, ब्रॉक लैसनर ने रोमन रेंस को पराजित कर दिया और अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन कर लिया। ये फैंस के लिए काफी शॉक रहा था क्योंकि किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी।

2- ट्रिपल एच से हारना

ट्रिपल एच और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania 29 में मैच देखने को मिला था। असल में ये एक नो होल्ड्स बार्ड मैच था। WWE ने स्टोरीलाइन काफी अच्छे तरीके से तैयार की थी। मैच में शर्त ये थी कि अगर ट्रिपल एच की हार होती हैं तो उन्हें रिटायर होना पड़ेगा। इसके चलते ट्रिपल एच पर काफी बड़ा दबाव था।

इसके बावजूद सबको लग रहा तह कि ब्रॉक लैसनर को जीत मिलेगी। इसके बावजूद सबको बड़ा सरप्राइज मिला। दरअसल, ट्रिपल एच ने ब्रॉक लैसनर को एक जबरदस्त मैच के बाद पराजित कर दिया। हर कोई ये देखकर शॉक हो गया था। किसी ने नहीं सोचा था कि ब्रॉक लैसनर की ट्रिपल एच के खिलाफ हार होगी।

1- द अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ना

द अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania 30 में मैच देखने को मिला था। अंडरटेकर अपने करियर में पहले ही 21 WrestleMania मैच जीत चुके थे। साथ ही कोई भी सुपरस्टार उन्हें कभी भी WrestleMania में नहीं हरा पाया था। लग रहा था कि वो ब्रॉक लैसनर को भी इसी तरह पराजित कर सकते हैं।

इसके बावजूद फैंस को यहां काफी बड़ा सरप्राइज मिला। एक जबरदस्त मैच के बाद ब्रॉक लैसनर ने द अंडरटेकर को पराजित कर दिया था। ये देखकर सभी फैंस शॉक हो गए थे और किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। द अंडरटेकर की स्ट्रीक इसके साथ ही टूट गई थी। लैसनर ने सबको सरप्राइज कर दिया था।

ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब WrestleMania में दिग्गज सुपरस्टार्स के बीच रीमैच देखने को मिला