रोमन रेंस WWE के कुछ बड़े रैसलर में से एक माने जाते हैं। रोमन रेंस ने WWE में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये है, रोमन रेंस एकमात्र ऐसे रैसलर है जो WWE चैम्पियनशिप के साथ-साथ यूनिवर्सल चैम्पियनशिप भी जीत चुके हैं। साथ ही रोमन रेंस WWE में ग्रैंड स्लैम चैम्पियन भी बन चुके हैं।
रोमन रेंस ने WWE में एक टैग टीम के रूप में 2012 डेब्यू किया था। जिसके बाद कुछ समय तक रोमन रेंस टीम शील्ड का हिस्सा बने हुए नजर आये। सैथ रॉलिंस के टीम शील्ड तोड़ने के बाद रोमन रेंस को WWE की ओर से काफी अच्छा पुश दिया गया, जिस कारण रोमन रेंस WWE में कई बड़े रिकॉर्ड बनाने में सफल हुए।
रोमन रेंस का डेब्यू WWE के कुछ बड़े डेब्यू में से एक हैं। रोमन रेंस के साथ अन्य रैसलर ने भी WWE में अपना डेब्यू किया था, इन रैसलर में से कुछ रैसलर तो रोमन रेंस की तरह WWE में काफी सफल रहें किन्तु कुछ रैसलर WWE में ज्यादा कुछ हासिल नहीं कर पायें। तो आइयें जान लेते है ऐसे ही रैसलर्स के बारे में।
#4 सफल रैसलर: सिजेरो
सिजेरो उन रैसलर में से एक हैं जिन्होंने रोमन रेंस के साथ 2012 में WWE के अंदर मैन रोस्टर में अपना डेब्यू किया था। सिजेरो एक स्विट्जरलैंड मूल के रैसलर हैं। सिजेरो ने 20 अप्रैल 2012 को स्मैकडाउन के एपिसोड में महिला रैसलर अक्साना के साथ अपना डेब्यू किया था। शुरुआत से ही उन्हें काफी स्ट्रांग रैसलर दिखाया गया। अपने डेब्यू के कुछ ही समय पश्चात सिजेरो ने सैंटिनो मरैला को हराकर यूनाइटेड स्टेट चैंपियनशिप जीती। इस चैंपियनशिप के अलावा सिजेरो 5 बार रॉ टैग टीम चैंपियन और एक बार स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियन रहे चुके हैं। साथ ही सिजेरो ने रैसलमेनिया 30 में ‘आंद्रे द जायंट मेमोरियल ट्रॉफी’ जीती थी। सिजेरो, जैक स्वैगर के साथ ‘रियल अमेरिकन’ टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे स्मैकडाउन लाइव ब्रांड में नजर आ रहे हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं