पिछले 2 दशकों में WWE का ना केवल काम करने का तरीका काफी हद तक बदला है बल्कि अब कंपनी के शोज़ का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में हो रहा है। WWE की दुनिया में जितनी पहुंच बढ़ रही है, उससे ना केवल फैंस की संख्या में इजाफा हो रहा है बल्कि दुनिया के कई देशों से प्रतिभाशाली प्रो रेसलर्स निकलकर सामने आ रहे हैं।
भारत WWE के लिए सबसे बड़ी मार्केट्स में से एक है और पिछले 2 दशकों में कई भारतीय या भारतीय मूल के सुपरस्टार्स ने काफी सफलता भी प्राप्त की है। इन्हीं में से एक नाम द ग्रेट खली का भी रहा, जिनकी गिनती प्रो रेसलिंग वर्ल्ड के सबसे लंबे सुपरस्टार्स में की जाती है।
ये भी पढ़ें: WWE में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त करने वाले 3 एशियाई रेसलर्स
खली WWE चैंपियन भी रहे हैं और अपने करियर में कई दिग्गज रेसलर्स को धूल चटाई है। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन दिग्गज सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रख रहे हैं जिन्हें द ग्रेट खली ने बहुत बुरी तरह पीटा था।
ये भी पढ़ें: 5 भारतीय प्रो रेसलर्स जो WWE में जगह बनाने में सफल रहे
अंडरटेकर vs द ग्रेट खली
द ग्रेट खली ने साल 2006 में अपना WWE डेब्यू किया और आते ही उन्होंने दिग्गज सुपरस्टार अंडरटेकर पर हमला कर इस दुश्मनी की शुरुआत की। अभी खली को डेब्यू किए 2 महीने भी नहीं हुए थे तभी उनका सामना WWE Judgement Day 2006 में द डेड मैन से हुआ।
थोड़े ही समय में भारतीय प्रो रेसलर अंडरटेकर के सबसे बड़े दुश्मन बन चुके थे औरJudgement Day के मैच में बड़ी जीत भी प्राप्त की। फैंस भी इस जायंट और मॉन्स्टर की तरह दिखने वाले सुपरस्टार को देख चौंक उठे थे।
लोगों ने अंडरटेकर को किसी सुपरस्टार के खिलाफ इतना संघर्ष करते कभी नहीं देखा था। इस बीच खास बात ये भी रही कि खली ने उस मैच में अंडरटेकर को अपने पैरों से पिन किया था, उनके इस तरह के किरदार ने उन्हें WWE का सबसे बड़ा हील सुपरस्टार भी बना दिया था।
ये भी पढ़ें: 4 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें जिंदर महल अपने करियर में कभी नहीं हरा पाए