4 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो विमेंस रेसलर्स के लुक में नजर आए

द ग्रेट खली
द ग्रेट खली

WWE का इतिहास कई दशकों पुराना रहा है, जिसमें निरंतर नए-नए बदलाव होते देखे गए हैं। WWE एक स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड है, जिसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता फैंस का मनोरंजन करना होता है। फिर भी कुछ लोग प्रो रेसलिंग को एक नकली खेल कहने की भूल कर बैठते हैं।

WWE या किसी अन्य प्रो रेसलिंग प्रोमोशन के रेसलर्स को फैंस को खुश करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए कई बार सुपरस्टार्स ऐसी कुछ हास्यास्पद चीजें कर बैठते हैं, जिन्हें देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाते। ऐसे ही कई हास्यास्पद लम्हे WWE में भी देखे गए हैं।

ये भी पढ़ें: 5 भारतीय प्रो रेसलर्स जो WWE में जगह बनाने में सफल रहे

इस बीच WWE में कई पुरुष रेसलर्स लड़की बनकर टीवी पर भी नजर आए हैं, ऐसा अक्सर वो सुपरस्टार्स करते हैं, जो लोअर-कार्ड डिविजन का हिस्सा हों। इसलिए आइए जानते हैं उन कुछ बड़े सुपरस्टार्स के बारे में जो WWE में विमेंस सुपरस्टार्स के लुक में नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो गोल्डबर्ग को कभी नहीं हरा पाए

WWE सुपरस्टार टायलर ब्रीज़

youtube-cover

टायलर ब्रीज़ साल 2018 तक WWE मेन रोस्टर का हिस्सा हुआ करते थे और 2016 से ही फैंडैंन्गो के साथ ब्रीज़ान्गो नाम की टीम का हिस्सा थे, अब मेन रोस्टर तो नहीं लेकिन NXT में वो इसी टीम के रूप में परफॉर्म करते हैं। उस समय उन्हें अक्सर कॉमेडी सैगमेंट्स का हिस्सा बनते देखा जाता था।

उस समय डेनियल ब्रायन SmackDown के जनरल मैनेजर हुआ करते थे। इसी दौरान Wrestlemania 33 से ठीक पहले 28 मार्च, 2017 के SmackDown एपिसोड में टायलर ब्रीज़ लड़की बनकर ब्रायन के पास आए और Wrestlemania के SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच में शामिल होने का ऑफर सामने रखा।

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं

जनरल मैनेजर ने ऑफर को तुरंत अस्वीकार कर दिया। ब्रीज़ और उनके पार्टनर फैंडैंन्गो किसी तरह साल के सबसे बड़े शो के मैच कार्ड में जगह बनाना चाहते थे। इसलिए उन्हें विमेंस चैंपियनशिप में तो नहीं लेकिन आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल में जगह बनाने का ऑफर मिला।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

आर-ट्रुथ

आर ट्रुथ
आर ट्रुथ

आर-ट्रुथ हमेशा से ही WWE के सबसे हास्यास्पद किरदारों में से एक रहे हैं। पिछले 2 सालों में उन्होंने 24/7 चैंपियनशिप को भी फैंस के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाई। केवल 2 साल में ट्रुथ 49 बार 24/7 टाइटल को अपने नाम कर चुके हैं।

इस समय में कई बार कार्मेला ने भी उन्हें जीतने में मदद की, जो उस समय ब्लॉन्ड हुआ करती थीं। इसलिए आर-ट्रुथ ने भी अपनी पार्टनर को देख नकली ब्लॉन्ड हेयर लगाने का तरीका अपनाया, जिससे वो अन्य सुपरस्टार्स द्वारा पिन होने से खुद को बचा सकें।

सैंटिनो मारेला

youtube-cover

सैंटिनो मारेला का अधिकांश WWE करियर एक मिड-कार्ड डिविजन सुपरस्टार के रूप में गुजरा। वैसे तो मारेला साल 2014 में ही रिटायर हो चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी खास मौकों पर WWE में नजर आते रहे हैं। इन्हीं में से एक लम्हा 2020 विमेंस Royal Rumble मैच में आया।

मैच में उन्होंने सैंटिना मारेला यानी एक लड़की बनकर नंबर-29 पर एंट्री ली। रिंग में उन्होंने करीब 1 मिनट बिताया और खुद को एलिमिनेट कर बैठे। इसके अलावा वो साल 2009 में भी इसी किरदार में नजर आए थे।

द ग्रेट खली

youtube-cover

साल 2011 में द रॉक को WWE Wrestlemania 27 का होस्ट नियुक्त किया गया था। उन्होंने द मिज़ और जॉन सीना के बीच चल रही WWE चैंपियनशिप स्टोरीलाइन को पुश देने में भी अहम भूमिका निभाई। उसके बाद 2 मई के Raw एपिसोड में रॉक अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए वापस आए थे।

रोस्टर के अन्य सुपरस्टार्स ने उन्हें अलग-अलग किरदार में नजर आकर जन्मदिन का तोहफा दिया। इसी बीच द ग्रेट खली प्रिंसेस बनकर टीवी पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने 'Truth' को 'Tooth' बोल दिया था, जो आज भी दुनिया के सबसे बहुचर्चित मीम्स में से एक बना हुआ है।